Friday, August 21, 2026
30 C
Delhi

Ziro Valley: हिमालय की गोद में भारत की अनदेखी सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर, जहां वक़्त रुक जाता है!

हम अक्सर यूरोप की ख़ूबसूरती की बात करते हैं, लेकिन कभी भारत के अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को बस एक नज़र उठा कर तो देखो, ये किसी भी योरोपियन देश के प्राकृतिक छटाओं से बिल्कुल भी कम नहीं है। यहां पहाड़ी सिलसिलों के बीच बसी ज़िरो घाटी (Ziro Valley) भारत के उस कोने का आईना है, जिसके बारे में शायद बहुत कम लोग जानते हैं। यहां का हर नज़ारा, हर झरना और हर फिज़ा कुछ कहती है। ये वादी सिर्फ़ एक जगह नहीं, बल्कि एक एहसास है। समुद्र तल से करीब 1500 मीटर की ऊंचाई पर बसी ये घाटी, इटानगर से 165 किमी दूर है, मगर दूरी महसूस नहीं होती, क्योंकि रास्ते का हर मोड़ आपको एक नई क़ैद-ए-नज़र में ले जाता है।

Image- niversaladventures.in

यहां की फिज़ाएं: जैसे ख़्वाब सच हो गया हो

ज़िरो (Ziro Valley) की खूबसूरती को अल्फ़ाज़ों में बयान करना मुश्किल है। धान के खेत जो सीढ़ीदार तरीक़े से बने हैं, चीड़ के पेड़ जो कोहरे में गुम हैं, और बांस की घटाएं। ये सब मिलकर ऐसा मंज़र बनाते हैं कि आप ख़ुद को किसी पेंटिंग के अंदर महसूस करेंगे। 2012 में इस घाटी को UNESCO World Heritage Site के लिए चुना गया था, जो इसकी अहमियत को बयान करने के लिए काफ़ी है।

वन्यजीवन और जैव विविधता: क़ुदरत का ख़ज़ाना

तली घाटी वन्यजीव अभयारण्य-ये वो जगह है जहां आप बादल तेंदुए (Clouded Leopard) जैसी दुर्लभ प्रजातियां देख सकते हैं। 337 वर्ग किमी में फैला ये Sanctuary 2400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां Pleioblastus simone नाम का बांस पाया जाता है, जो दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। इमेजिन कि घने जंगल, ऑर्किड के फूल, रोडोडेंड्रोन की महक। ये सब किसी जादुई दुनिया से कम नहीं।

वहीं दिलोपोल्यांग मणिपोल्यांग ये दो जुड़वां पहाड़ियां ट्रैकिंग और फ़ोटोग्राफ़ी का जन्नत हैं। हरियाली का ऐसा समा कि आप ख़ुद को भूल जाएं।

किले पाखो व्यूपॉइंट-
यहां से एक तरफ़ ज़िरो का पठार है, तो दूसरी तरफ़ बर्फ़ से ढकी पूर्वी हिमालय की चोटियां। सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा ऐसा कि आपकी रूह चहक उठे। ये जगह आपको अपतानी जनजाति की ज़िन्दगी की एक झलक भी देती है।

पाइन ग्रोव-ओल्ड ज़िरो से महज़ 3 किमी दूर, लंबे-लंबे चीड़ के पेड़ों के बीच बैठकर किताब पढ़ना या बस ख़ामोशी का आनंद लेना। ये वो अनुभव है जो शहरों में नामुमकिन है।

सीखे झील-ये अरुणाचल की पहली मैन मेड झील है। पाइन के जंगलों से घिरी ये झील पक्षी देखने, नाव चलाने और टहलने के लिए बेहद शानदार है।

Image-Social Media

अपतानी जनजाति: खेती का वो तरीक़ा जिसे पूरी दुनिया सलाम करती है

ज़िरो की असली रूह यहां की अपतानी जनजाति है। ये जनजाति पारिस्थितिकी के मामले में किसी से पीछे नहीं। इनकी धान-मछली सह-खेती (paddy-cum-pisciculture) पूरी दुनिया में एक मिसाल है। एक ही खेत में चावल और मछली दोनों पैदा होते हैं। और ये पूरी तरह से क़ुदरती है।

Image- wikipedia

तारिन फिश फ़ार्म इसका बेहतरीन उदाहरण है। यहां मिप्या और एमोह दो तरह के चावल उगाए जाते हैं, और साथ में न्घिही मछली। पानी को रिसाइकल किया जाता है। यानी वेस्ट नहीं, बल्कि एक परफेक्ट इको-सिस्टम।

आध्यात्मिक स्थल: जहां आस्था और प्रकृति मिलते हैं

श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर- ये वो जगह है जहां दुनिया का सबसे बड़ा क़ुदरती शिवलिंग मौजूद है—25 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा। ये 5754 फीट की ऊंचाई पर कार्डो के जंगलों में बसा है। 2004 में खोजा गया ये स्थल, क़ुदरती पत्थरों से बनी भगवान गणेश, पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की आकृतियों से सजा है। पास ही गंगा झील से लगातार पानी बहता है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं।


श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर-ये वो जगह है जहां दुनिया का सबसे बड़ा क़ुदरती शिवलिंग मौजूद है—25 फीट ऊंचा और 22 फीट चौड़ा। ये 5754 फीट की ऊंचाई पर कार्डो के जंगलों में बसा है। 2004 में खोजा गया ये स्थल, क़ुदरती पत्थरों से बनी भगवान गणेश, पार्वती, कार्तिकेय और नंदी की आकृतियों से सजा है। पास ही गंगा झील से लगातार पानी बहता है। ये किसी चमत्कार से कम नहीं।

Image- niversaladventures.in

फूलों की दुनिया: टिपी ऑर्किड रिसर्च सेंटर

कमेंग नदी के किनारे 10 हेक्टेयर में फैला टिपी ऑर्किड अनुसंधान केंद्र 1000 से ज़्यादा प्रजातियों का घर है। पैपिओपेडिलम, डेंड्रोबियम, कैटलया और वांडा।

Image-incredibleindia.gov.in  

 त्योहार और संस्कृति: जब ज़िरो जाग उठता है

साल में एक बार ज़िरो फेस्टिवल के चार दिन ऐसे होते हैं, जब पूरी घाटी संगीत, डांस और रंग में डूब जाती है। अपतानी लोग अपनी पोशाकों में सजे होते हैं, और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें पूरी वादी में गूंजती हैं। ये सिर्फ़ एक त्योहार नहीं, बल्कि संस्कृति की जीवंत तस्वीर है।

Image- niversaladventures.in

ज़िरो सिर्फ़ जगह नहीं, एक एहसास है

ज़िरो घाटी भारत के उस हिस्से का नमूना है जहां आधुनिकता ने अभी तक अपने पांव नहीं पसारे। यहां खामोशी बोलती है, हरियाली गाती है, और पहाड़ियां कहानियां सुनाती हैं।  ये वादी सिखाती है कि ज़िन्दगी की खूबसूरती बड़ी चीज़ों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे लम्हों में है। एक पत्ती का हिलना, एक पक्षी का गाना, एक नदी की आवाज़। ज़िरो वह जगह है जहां आप अपना वक़्त भूल जाते हैं, और ख़ुद को पा लेते हैं।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी शोध पर आधारित है। 

ये भी पढ़ें- चौमहल्ला पैलेस: हैदराबाद की शान, निज़ामों की विरासत

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

शाहिद अहमद देहलवी: दिल्ली की तहज़ीब और उर्दू अदब के अमीन

उर्दू अदब की दुनिया में शाहिद अहमद देहलवी का...

डिप्टी नज़ीर अहमद: उर्दू अदब में इस्लाह, तालीम और तरक़्क़ी की एक नई आवाज़

उर्दू अदब की तारीख़ में डिप्टी नज़ीर अहमद का...

Patiala Cleanliness Drive: ‘मेरा पटियाला मैं ही संवारूं’—एक सोच से शुरू हुई मुहिम, बनी लोगों की आवाज़

साफ़-सुथरी सड़कें, खुला और हवादार माहौल और चारों तरफ़...

खयाल दर्पण : हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का विभाजन

एक छोटे से कमरे में टूटे कूलर और कबाड़...

Topics

शाहिद अहमद देहलवी: दिल्ली की तहज़ीब और उर्दू अदब के अमीन

उर्दू अदब की दुनिया में शाहिद अहमद देहलवी का...

नीरज की कलम से निकली मोहब्बत और इंसानियत की आवाज़

“अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए,जिसमें इंसान...

Victoria Memorial: कोलकाता की रूह, जहां मिलते हैं माज़ी और मुस्तक़बिल

कोलकाता (Kolkata) के दिल में, जहां ऐतिहासिक मैदान Queensway...

Related Articles

Popular Categories