Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

जम्मू-कश्मीर की संस्कृति में कौमी एकता का दीदार

जम्मू-कश्मीर दुनियाभर में अपनी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, कल-कल करती नदियां, ख़ूबसूरत झरने, मेवों के बाग और घास के दूर-दूर तक फैले मैदान मशहूर हैं। कश्मीर की ख़ूबसूरती में चार चांद लगाने में मुग़ल बादशाहों ने भी अहम भूमिका निभाई है।

गर्मियों में जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का शालीमार बाग़ अपनी बेमिसाल ख़ूबसूरती के लिए मशहूर है। ये श्रीनगर रूपी ताज में कोहिनूर की मानिन्द है. इसे मुग़ल बादशाह जहांगीर ने अपनी प्रिय बेगम मेहरुन्निसा यानी नूरजहां के लिए 1619 में डल झील के क़रीब बनवाया था। 

कश्मीर में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी हैं, जिनमें अमरनाथ गुफ़ा, कटरा का वैष्णो देवी मन्दिर, श्रीनगर का छठी पातशाही गुरुद्वारा, हज़रत बल दरगाह और चरार शरीफ़ शामिल है। श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित इस दरगाह को हज़रत बल मस्जिद, अस्सार-ए-शरीफ़ और मादिनात-ऊस-सेनी आदि नामों से जाना जाता है।

यहां अमूमन सभी मज़हबों के लोग रहते हैं, इसलिए यहां सभी तीज-त्यौहार बड़े हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। इसके अलावा शिकारा महोत्सव, केसर महोत्सव और ट्यूलिप महोत्सव आदि आयोजन भी धूमधाम से होते हैं। सभी आयोजनों में कश्मीरी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। ये महोत्सव कश्मीरी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के संवाहक भी हैं।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: भारत गणराज्य के साथ डॉ. मोहम्मद अब्दुलकरीम अल-इस्सा का दिलचस्प भ्रमण

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories