Monday, August 31, 2026
32 C
Delhi

डल झील: कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर और तैरता हुआ संसार

डल झील का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में पानी, सुकून, पहाड़ और कहवा की छवि उभरती है। यह झील सिर्फ एक सुंदरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि कश्मीर की सांस्कृतिक धरोहर और वहां के लोगों की ज़िंदगी का आधार भी है। डल झील का सबसे अद्भुत पहलू इसका प्रसिद्ध तैरता हुआ सब्जी बाज़ार है। यह बाज़ार सदियों से घाटी की परंपराओं और जीवंतता का गवाह रहा है। करीब 18 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली यह झील कश्मीर के दिल में बसे एक छोटे से शहर की तरह है। यहां हाउसबोट की ख़ूबसूरत नक़्क़ाशीदार बालकनियों में जीवन सांस लेता है।

झील पर बसा अनोखा संसार एक अलग ही सभ्यता की झलक देता है। एक डाकघर भी इस झील का हिस्सा है। सुबह जब सूरज की किरणें झील के पानी को सुनहरा बना देती हैं, तो जलमार्गों में तैरती नावें दिखने लगती हैं। इन नावों पर किसान ताज़ी सब्जियां लेकर आते हैं और कश्मीर का प्रसिद्ध तैरता हुआ बाज़ार सजाते हैं। किसान और विक्रेता अपनी छोटी-छोटी नावों में सब्जियां और दूसरे कई सामान लेकर जलमार्गों पर इकट्ठा होते हैं। यह अनुभव बेहद अनोखा और देखने लायक होता है।

1960 के दशक से डल झील का यह बाजार पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तैरती हुई नावों का यह अद्भुत नज़ारा कश्मीर की ख़ूबसूरती के साथ-साथ उसकी संस्कृति का हिस्सा भी है। झील के तैरते हुए बगीचों और सब्जी बाज़ार से होने वाली आय ही इन परिवारों की जिंदगी को चलाती है। यहां के लोग झील की मिट्टी और पानी का ध्यान रखते हैं, ताकि यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए बची रहे। यह झील और इसका बाज़ार न केवल कश्मीर बल्कि पूरे भारत की पहचान का अहम हिस्सा हैं।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: डॉ. साइमा पॉल का शानदार इनोवेशन: अब Tea Bags में फेमस कश्मीरी नून टी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

इफ़्तिख़ार आरिफ़: शायरी में हिजरत, मोहब्बत और रूहानियत की दास्तान

उर्दू शायरी में कुछ आवाज़ें ऐसी होती हैं जो...

Topics

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

बेग़म अख़्तर का शायर

श्रीनगर में अप्रैल 1969 की एक दोपहर जब बरसात...

जमीलुद्दीन आली: दोहों से उर्दू अदब को नया रंग देने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में कुछ शायर ऐसे गुज़रे...

Related Articles

Popular Categories