Friday, February 27, 2026
28 C
Delhi

ज़रूरतमंदों के लिए डॉ. रुबुल अहमद की मुफ़्त स्वास्थ्य सेवा

असम के बोंगाईगांव ज़िले के डॉ. रुबुल अहमद ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए मसीहा बना रहे हैं। हर गुरुवार को वह धनतुला बाज़ार स्थित असम मेडिसिन सेंटर में मुफ़्त स्वास्थ्य कैंप आयोजित करते हैं, जिसमें हर हफ्ते 50 से 80 मरीजों का इलाज होता है। इस कोशिश में उन्हें ‘दृष्टि’ नामक संगठन का समर्थन मिला है।

डॉ. रुबुल अहमद ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि उनके इलाके के लोगों के प्यार और आशीर्वाद ने उन्हें डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। “यहां के ज़्यादातर लोग महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते। इसलिए मैंने मुफ़्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का फैसला लिया।”डॉ. अहमद का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बचपन में उन्होंने अपने पिता को खो दिया, और उनकी मां ने कठिन परिस्थितियों में उन्हें पढ़ाया। इसलिए वह गरीबों के संघर्षों को गहराई से समझते हैं।

2014 में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में बतौर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर काम किया। इसके बाद, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत धुबरी ज़िले के एक अस्पताल में अपनी सेवाएं दीं। जनवरी 2021 में, उन्होंने बोंगाईगांव सिविल अस्पताल में काम शुरू किया।

डॉ. अहमद का मानना है कि जीवन में सिर्फ पैसों के पीछे भागना ही सबकुछ नहीं है। “मैं अपने चिकित्सा ज्ञान का उपयोग गरीबों की मदद के लिए करता हूं। जब कोई मुझसे मुफ़्त चिकित्सा सेवा लेता है, तो वह फ़ीस बचाकर ज़रूरी दवाएं खरीद सकता है। अगर जिस मरीज़ के पास दवाई खरीदने के पैसे नहीं होते, तो मैं खुद उसकी दवाएं खरीदकर देता हूं।”
डॉ. रुबुल अहमद गरीबों की मदद करने के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं। उनके इस प्रयास से बोंगाईगांव जिले के धनतुला क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत मिली है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर का Mayfair Spring Valley Resort: बच्चों के लिए बना ख़ास किड ज़ोन

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Topics

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

Related Articles

Popular Categories