Wednesday, November 4, 2026
29.3 C
Delhi

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में शामिल हुआ Bihar Museum, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

पटना की पहचान सिर्फ़ अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरानी इमारतों तक महदूद नहीं है। यहां एक ऐसी जगह भी है, जहां बिहार के बीते दौर की कहानियां, कला, संस्कृति और पुरानी सभ्यताओं की झलक एक साथ देखने को मिलती है। ये जगह है बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum), जिसे जर्मनी की एक ट्रैवल गाइड वर्थ अ जर्नी मैगज़ीन ने साल 2026 में दुनिया की 100 बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) की लिस्ट में शामिल किया है। ख़ास बात ये है कि इस लिस्ट में जगह बनाने वाला बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) अकेला भारतीय म्यूज़ियम है। वहीं एशिया के म्यूज़ियम की लिस्ट में इस पहला स्थान मिला है।

इस रैंकिंग के साथ बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) ने दुनिया के कई मशहूर म्यूज़ियम को पीछे छोड़ दिया है। यहां तक कि न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट को भी इससे एक पायदान नीचे जगह मिली है। पेरिस का मशहूर लूव्र म्यूज़ियम भी इस लिस्ट में 31वें नंबर पर है। मैगज़ीन की रैंकिंग में मेक्सिको सिटी के म्यूज़ियो नैशनल डी एंट्रोपोलोजिया को पहला स्थान मिला है।

म्यूनिख से प्रकाशित मैगज़ीन वर्थ अ जर्नी मैगज़ीन दुनिया भर की मशहूर जगहों पर जानकारी जुटाती है। ये म्यूज़ियम के साथ-साथ लाइब्रेरी, पार्क, महल और होटल जैसी कैटेगरी में रैंक जारी करती है। इसके लिए मैगज़ीन दुनिया भर से डेटा जुटाती है और कई जगहों पर खुद जाकर उनकी जांच भी करती है। ऐसे में बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) का इस लिस्ट में शामिल होना बिहार की कला, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के लिए ख़ास पहचान की बात है।

Source: Bihar Museum

बिहार की पुरानी सभ्यताओं से रूबरू कराता म्यूज़ियम

बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) करीब 13 एकड़ ज़मीन में फैला हुआ है। इसे बिहार के इतिहास और सांसकृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के मकसद से तौयार किया गया है। इसे अगस्त 2015 से अलग-अलग हिस्सों में आम लोगों के लिए खोला गया था। इसके बाद अक्टूबर 2017 में बाकी गैलरी भी शुरू की गई।

इस म्यूज़ियम की ख़ास बात इसकी बनावट भी है। इसे भारतीय और जापानी कंपनियों ने मिलकर तैयार किया है। इसकी इमारत में दोनों की कला और वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। म्यूज़ियम में वॉटरफॉल, पीपल एम्पीथिएटर और निरंजना नाम के खुले आंगन बनाए गए हैं। ये जगहें म्यूज़ियम के माहौल को और भी ख़ूबसूरत बनाती हैं। यहां आने वाले लोग गैलरी देखने के साथ-साथ इन खुले हिस्सों में कुछ वक्त बिता सकते हैं।

इस म्यूज़ियम में बिहार के प्राचीन इतिहास के साथ-साथ ऐतिहासिक कलाकृतियां, मूर्तियां, सिक्के, मैन्युस्क्रिप्ट और आर्कियोलॉजिकल मटीरियल का कलेक्शन मौजूद है। गैलरी में अलग-अलग समय में इलाके के इतिहास को दिखाया गया है, जिसमें 18वीं सदी से लेकर पुरानी सभ्यताओं तक की चीज़े मौजूद हैं।

Source: Bihar Museum

मौर्य से लेकर मुग़ल दौर तक की कहानी

म्यूज़ियम में बनी तीन हिस्ट्री गैलरी ख़ास तौर पर लोगों को बिहार के इतिहास से रूबरू कराती हैं। इन गैलरी में प्राचीन दौर से लेकर मुग़ल और अंग्रेज़ों के शासन तक की जानकारी मिलती है। यहां मौर्य, गुप्त और पाल वंश से जुड़ी ऐतिहासिक चीज़ें देखने को मिलती हैं। इसके अलावा बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ी विरासत को भी ख़ास जगह दी गई है।

इन गैलरी में रखी मूर्तियां औऱ दूसरी कलाकृतियां सिर्फ़ देखने की चीज़े नहीं हैं, बल्कि इनके ज़रिए उस दौर की कला, धार्मिक मान्यताओं और समाज को समझने का मौका भी मिलता है। म्यूज़ियम में बच्चों के लिए भी ख़ास इंतज़ां किए हैं। यहां छह अलग-अलग जौन वाली चिल्ड्रन्स गैलरी बनाई गई है। इसका मक़सद बच्चों को खेल और अलग-अलग गतिविधियों के ज़रिए इतिहास, कला और संस्कृति से जोड़ना है।

Source: Bihar Museum

तकनीक के ज़रिए इतिहास को समझने का मौक़ा

बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) में इतिहास को दिलचस्प अंदाज़ में समझाने के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। यहां ऑडियो-विजुअल प्रेजेंटेशन के ज़रिए तेल्हारा की खुदाई, पुरातत्विदों के काम और बिहार की ऐतिहासिक जगहों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा यहां वर्चुअल टूर की सुविधा भी मौजूद है। इसके ज़रिए लोग मुंगेर, बोधगया, सारण, गया और कैमूर जैसी जगहों की ऐतिहासिक विरासत के बारे में जान सकते हैं।

बिहार म्यूज़ियम (Bihar Museum) की अहमियत सिर्फ़ इसके बड़े कलेक्शन या ख़ूबसूरत इमारत तक महदूद नहीं है। ये एक ऐसा मरकज़ है, जहां पुरानी सभ्यताओं, कला और संस्कृति को सहेजकर रखा है। यहां मौजूद हर मूर्ति, सिक्का और ऐतिहासिक चीज़ अपने दौर की एक अलग कहानी कहती है। दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में जगह मिलना इस बात की पहचान है कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत सिर्फ़ देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के लिए भी ख़ास मायने रखती है। पटना आने वाले लोगें के लिए ये म्यूज़ियम इतिहास को करीब से जानने और बिहार के बीते दौर से जुड़ने का एक ख़ास ठिकाना है।

ये भी पढ़ें- Kolkata के दो म्यूज़ियम में अनोखी एग्ज़िबिशन: ‘हड़प्पा से हर घर तिरंगा’ तक का इंकलाबी सफ़र

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Topics

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Related Articles

Popular Categories