Thursday, November 5, 2026
29.2 C
Delhi

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में इतिहास की महक है और हर बाज़ार में हुनर का नूर। इस शहर की पहचान सिर्फ़ नमकीन और साड़ियों तक ही महदूद नहीं, बल्कि यहां की चमड़े के खिलौनों की कारीगरी (Leather toys of Indore) देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखती है। ये खिलौने सिर्फ़ बच्चों के खेलने की चीज़ें नहीं, बल्कि मालवा की रूह, रिवायत और कारीगरों की उंगलियों का जादू हैं।

Image- Social Media

सदियों पुरानी विरासत

इंदौर में चमड़े के खिलौने (Leather toys of Indore) बनाने का हुनर पीढ़ियों से चला आ रहा है। कहा जाता है कि इस कला की जड़ें मालवा की उस परंपरा में हैं जहां चमड़े से यूज़फुल चीज़ें बनाने के साथ-साथ सजावटी सामान भी तैयार किया जाता था। धीरे-धीरे कारीगरों ने इसे एक मुकम्मल फ़न में बदल दिया। आज इंदौर के चमड़े के खिलौने (Indore Leather Toys) GI टैग की शान भी हैं। यानी इनकी पहचान अब सिर्फ़ शहर नहीं, बल्कि पूरे देश की विरासत है।

Image- Social Media

हुनर जो उंगलियों में बसता है

इन खिलौनों की सबसे ख़ास बात है इनकी बारीक कारीगरी। कारीगर देशी बाज़ारों से उम्दा क्वालिटी का चमड़ा लाते हैं, फिर उसे भिगोकर, ढालकर, आकार देकर हाथ से तराशते हैं। हाथी, घोड़ा, ऊंट, शेर, हिरन। हर जानवर की शक्ल इतनी ज़िंदा होती है कि लगे जैसे अभी उठकर चल देगा। पुतलियां, कठपुतलियां और लोककथाओं के पात्र भी इनमें ढले मिलते हैं। रंग भरने का काम भी हाथ से होता है, इसलिए हर खिलौना अपने आप में यकता (unique) होता है। दो खिलौने बिल्कुल एक जैसे नहीं मिलेंगे।

लोक-संस्कृति की झलक

इंदौर के बाज़ारों में घूमते हुए जब आप इन खिलौनों को देखते हैं,तो लगता है जैसे मालवा की लोक-संस्कृति आपसे मुख़ातिब हो रही है। किसी खिलौने में राजा-रानी की कहानी है, किसी में यहां के  जानवरों की झलक, तो किसी में पौराणिक पात्रों का रूप। ये सिर्फ़ खिलौने नहीं, बल्कि मालवा की दास्तान हैं।  

Image- Social Media

कारीगरों का सहारा

इन खिलौनों को (Leather toys of Indore) ख़रीदना सिर्फ़ एक ख़ूबसूरत चीज़ ख़रीदना नहीं, बल्कि उन कारीगरों की मेहनत को सलाम करना है जिन्होंने सालों-साल इस फ़न को सींचा है। जब आप इंदौर के शरीफ़ आर्ट्स जैसी दुकानों से खिलौना ख़रीदते हैं, तो आप एक परिवार की रोज़ी-रोटी में हिस्सा बनते हैं और इस कला को ज़िंदा रखने में मदद करते हैं। ये सौदा दोनों तरफ़ फ़ायदे का है। आपको मिलती है एक अनमोल निशानी, और कारीगर को मिलती है इज़्ज़त और रोज़गार।

Image- Social Media

एक खिलौना, हज़ार कहानियां

इंदौर आएं और चमड़े के खिलौने लेकर न जाएं  ये तो हो ही नहीं सकता! ये खिलौने आपकी यात्रा की यादगार बनते हैं और इंदौर की विरासत से आपका रिश्ता जोड़ते हैं। अगली बार जब आप इंदौर की गलियों में हों, तो सराफ़ा बाज़ार की तरफ़ रुख़ कीजिए और इन खिलौनों की दुनिया में खो जाइए।  

ये भी पढ़ें-तिरुकन्नूर की पेपर माशे कला: एक अनोखी विरासत जिसकी शोहरत GI टैग के ज़रीये दुनियाभर में फैली

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

उदयगिरि वुडन कटलरी : तारीख़ों के आईने में एक शहर जहां लकड़ी में जान फूंकते हैं हुनरमंद

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में वाक़िफ़ उदयगिरि (Udayagiri),...

Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

दिवाली का त्योहार हो और घर दीयों की रोशनी...

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में शामिल हुआ Bihar Museum, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

पटना की पहचान सिर्फ़ अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरानी...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

Topics

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Related Articles

Popular Categories