Thursday, November 5, 2026
29.2 C
Delhi

उदयगिरि वुडन कटलरी : तारीख़ों के आईने में एक शहर जहां लकड़ी में जान फूंकते हैं हुनरमंद

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में वाक़िफ़ उदयगिरि (Udayagiri), ये नाम सुनते ही ज़ेहन में जो तस्वीर उभरती है, वो है सरसब्ज़ वादियों, ख़ामोश पहाड़ियों, पुरअसर ग़ारों और क़दीम खंडरों की। चौदहवीं सदी में बसे इस शहर ने कितने ही सल्तनतों का उरूज और ज़वाल देखा। ओडिशा के गजपति राजाओं से लेकर विजयनगर साम्राज्य तक, गोलकुंडा के सरदारों से लेकर नवाबों के दौर तक। यही तास्सुब-ए-तारीख़ है जो आज उदयगिरि की मिट्टी में रचा-बसा है। हिंदू और मुस्लिम, दोनों की विरासत को सीने से लगाए। लेकिन इस शहर की असली पहचान सिर्फ़ इमारतों में नहीं, बल्कि उन हुनरमंद हाथों में है जो लकड़ी के टुकड़ों को ज़िंदगी बख़्शते हैं वो है उदयगिरि वुडन कटलरी (Udayagiri Wooden Cutlery)।

Image- Udayagiriwoodencutlery

कारीगरी की शुरूआत

माना जाता है कि इस फ़न की बुनियाद क़ुली क़ुतुब शाह सल्तनत के दौर में पड़ी। अपनी शुरूआत के क़रीब 120 बरस बाद, 1980 के दशक के आख़िर में, इस हुनर ने आम लोगों की तवज्जो हासिल की। शुरू में शहर की मुस्लिम बिरादरी के मर्द बारीक नक़्क़ाशी और ख़ूबसूरत नक़्शों पर काम करते थे। उदयगिरि के घने जंगलों में मिलने वाली नरम लकड़ी इस फ़न के लिए मुआफ़िक़ साबित हुई। देखते ही देखते पूरे-पूरे ख़ानदान औरतें भी शामिल, तालीम लेने लगे और चम्मच, कांटे, छुरियां, कटोरे और न जाने क्या-क्या बड़ी महारत और ख़ल्लाक़ी से तराशने लगे।

Image- Udayagiriwoodencutlery

आज सौ से ज़्यादा ख़ानदान इस काम में मसरूफ़ हैं और सबसे दिलचस्प बात? औरतों ने इस सनअत पर क़ब्ज़ा जमा लिया है। उनकी मेहनत और लगन ही है जिसने इस अनोखे हुनर को ज़िंदा रखा है।

Image- Udayagiriwoodencutlery

पर्यावरण-दोस्त, क़ुदरत का तोहफ़ा

उदयगिरि की कटलरी सिर्फ़ ख़ूबसूरती नहीं, बल्कि पाएदारी का पैग़ाम है। कारीगर मुक़ामी दुर्गमपल्ली के जंगलों से लकड़ी लाते हैं, और हर चीज़ हाथ से तराशी जाती है बग़ैर किसी केमिकल ट्रीटमेंट के। नर्दी, देवदारी, बिक्की चक्का, कल्दी चक्का और पलाबर्की जैसी लकड़ियां इस्तेमाल होती हैं। इन पर फ़ारसी नक़्श  बेल-बूटे और फूलों की डिज़ाइन, एक अलग ही रौनक़ बख़्शते हैं।

Image- Udayagiriwoodencutlery

छोटे चम्मच (पल्ली) नर्दी और बिक्की से बनते हैं, जबकि सख़्त कल्दी लकड़ी से बड़े चम्मच और कांटे तराशे जाते हैं। वही जो आंध्र की रस्मी दावतों में चावल-कारी परोसने के काम आते हैं। नक़्क़ाशी के औज़ारों में रामपम (आरा), सुट्टी (हथौड़ा), बदीसा (कुल्हाड़ी), गोर उली (छेनी) और गोल काडी व मुखोनम अकुराई (नोकीली और तिकोनी रेती) शामिल हैं। अमीनी, खजूरी, कंगूरा और सबसे ख़ूबसूरत दरगाह की जाली। ये नक़्श पुराने परस्तारों के दिलों की धड़कन हैं।

Image- Udayagiriwoodencutlery

एक शहर, जो वक़्त में सफ़र कराता है

उदयगिरि वो जगह है जो आपको गुज़रे ज़माने में ले जाती है। उदयगिरि क़िले की शानदार इमारतें, पुरासर ग़ारें, मूर्तियां और म्यूज़ियम। ये शहर तारीख़ का ख़ज़ाना है। और इसी विरासत में शामिल है ये वुडन-आर्ट, जिसे 2015 में भारत सरकार ने जियोग्राफ़िकल इंडिकेशन (GI) टैग से नवाज़ा।

Image- Udayagiriwoodencutlery

आज सिर्फ़ कटलरी ही नहीं, बल्कि पेन स्टैंड, कंघे, घड़ियां, ट्रे, खिलौने, की-चेन और सजावटी चीज़ें भी बनती हैं। मुक़ामी बाज़ारों में घूमकर आप इस ज़िंदा विरासत का एक टुकड़ा अपने घर ले जा सकते हैं।

तो अगली बार जब आंध्र की सरज़मीं पर क़दम पड़े, तो उदयगिरि ज़रूर जाइए-जहां लकड़ी नहीं, हुनर बोलता है।

ये भी पढ़ें-ज़मीन के नीचे छिपा था चोलों का ख़जाना : नागपट्टिनम से निकली नटराज-शिवकामी की दुर्लभ कांस्य मूर्तियां

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Muthuswamy Dikshitar की 250वीं जयंती पर जारी हुआ 250 रुपये का सिक्का, कौन थे ये महान संगीतकार?

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे...

Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

दिवाली का त्योहार हो और घर दीयों की रोशनी...

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में शामिल हुआ Bihar Museum, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

पटना की पहचान सिर्फ़ अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरानी...

Topics

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Related Articles

Popular Categories