Friday, November 6, 2026
29.5 C
Delhi

Muthuswamy Dikshitar की 250वीं जयंती पर जारी हुआ 250 रुपये का सिक्का, कौन थे ये महान संगीतकार?

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनकी धुनें सदियों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए हैं। इन्हीं महान संगीतकारों में एक नाम है मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) का। उनकी संगीत रचनाओं में भक्ति, भारतीय दर्शन और संगीत की ख़ूबसूरत झलक देखने को मिलती है। ख़ास बात ये है कि उनका काशी यानी वाराणसी से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने अपनी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा यहां बिताया और यहीं से उनके संगीत को एक नया रंग मिला।

मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) की 250वीं जयंती के मौके पर भारत सरकार ने 3 नवंबर को 250 रुपये का एक ख़ास स्मारक सिक्का जारी किया। ये सिक्का चांदी, तांबा, निकेल और जस्ता जैसी चार धातुओं को मिलाकर बनाया गया है। इसे आम लेन-देन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, बल्कि यादगार के तौर पर अपने पास रखा जा सकता है। वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एक प्रोग्राम में इस सिक्के को जारी किया गया।

कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति में शामिल थे दीक्षितार

मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) की पैदाइश साल 1775 में तमिलनाडु के तिरुवरूर में हुई थी। उन्हें कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है। त्यागराज और श्यामा शास्त्री के साथ उन्हें कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति कहा जाता है। इन तीनों संगीतकारों ने अपनी रचनाओं के ज़रिए दक्षिण भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक ख़ास पहचान दी। दीक्षितार को वेद, वेदांत, काव्य, नाटक, धार्मिक ग्रंथों और संगीत का गहरा ज्ञान था। इसके अलावा उन्हें ज्योतिष, चिकित्सा और मंत्र विद्या की भी अच्छी समझ थी। उनकी रचनाओं में संगीत के साथ भारतीय दर्शन और आध्यात्मिकता की झलक भी देखने को मिलती है।

करीब 450 से 500 संगीत रचनाएं तैयार की

मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) की ज़िंदगी में काशी की ख़ास जगह रही। उनके शुरुआती साल मनाली में बीते। इसके बाद वो गंगा के किनारे होते हुए काशी पहुंचे। यहां उन्होंने काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वेद, वेदांत, तंत्र विद्या और उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत को करीब से समझा। काशी में रहने के दौरान उनका जुड़ाव हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से हुआ। इसका असर उनकी कई रचनाओं में भी दिखाई देता है। उनके संगीत में दक्षिण भारतीय कर्नाटक शैली के साथ उत्तर भारतीय संगीत की भी झलक मिलती है।

माना जाता है कि मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) ने करीब 450 से 500 संगीत रचनाएं तैयार की थीं। उनकी ज़्यादातर रचनाएं संस्कृत में हैं। इनमें मंदिरों, देवी-देवताओं और धार्मिक परंपराओं का ज़िक्र मिलता है। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने जिन मंदिरों में दर्शन किए, उनसे जुड़ी बातें भी उनकी कई रचनाओं में देखने को मिलती हैं। उनकी संगीत शैली में वीणा का ख़ास असर देखने को मिलता है। वो सुरों के उतार-चढ़ाव और संगीत की बारीकियों यानी गमकों पर ख़ास ध्यान देते थे। पश्चिमी संगीत से शुरुआती परिचय का असर भी उनकी कुछ रचनाओं में दिखाई देता है।

माना जाता है कि उनकी कुछ धुनों में सेल्टिक और बारोक संगीत शैलियों की झलक मिलती है। मुथुस्वामी दीक्षितार (Muthuswamy Dikshitar) की कई रचनाएं आज भी शास्त्रीय संगीत के प्रोग्राम में गाई और बजाई जाती हैं। उनकी संगीत विरासत सिर्फ़ धुनों तक महदूद नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय संस्कृति, दर्शन और परंपराओं की भी झलक मिलती है। यही वजह है कि 250 साल बाद भी उनके सुर संगीत प्रेमियों के दिलों में ज़िंदा हैं।

ये भी पढ़ें- कचौड़ी गली के बाद कितनी बदली Utpal Udit की ज़िंदगी? बिहार से Coke Studio Bharat तक का सफ़र

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

उदयगिरि वुडन कटलरी : तारीख़ों के आईने में एक शहर जहां लकड़ी में जान फूंकते हैं हुनरमंद

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में वाक़िफ़ उदयगिरि (Udayagiri),...

Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

दिवाली का त्योहार हो और घर दीयों की रोशनी...

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में शामिल हुआ Bihar Museum, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

पटना की पहचान सिर्फ़ अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरानी...

Topics

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Related Articles

Popular Categories