Friday, November 6, 2026
29.5 C
Delhi

Chunar Glazed Pottery: गंगा किनारे बसी मिट्टी की वो ख़ूबसूरत दास्तान, जो मुग़लों के दौर से आज तक चमक रही है

उत्तर प्रदेश को अगर भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी। यहां की मिट्टी में एक अजीब सी ख़ुशबू है, जो सदियों से चली आ रही कारीगरी की गवाह है। मिर्ज़ापुर ज़िले का चुनार क़स्बा, जो गंगा के किनारे बसा है, यहां की माटी ने एक ऐसी कला को जन्म दिया जिसे दुनिया ‘चुनार ग्लेज़ पॉटरी’ (Chunar Glazed Pottery) के नाम से जानती है। ये सिर्फ़ मिट्टी के बर्तन नहीं, बल्कि मुग़लिया दौर की शान, फ़ारसी नक़्क़ाशी और देसी कारीगरों की रूह का एक ख़ूबसूरत संगम है।

Image-Social Media

मुग़ल बादशाहों की पसंद और अनोखी तकनीक

इस कला की जड़ें सत्रहवीं सदी में जाकर मिलती हैं, जब मुग़ल शासक इस फ़न के बड़े हामी थे। उस दौर में यहां सिर्फ़ रोज़मर्रा के बर्तन नहीं बनते थे, बल्कि ख़ूबसूरत सजावटी पीस और शाही ठाठ-बाट वाले बर्तन भी तैयार होते थे। चुनार की इस पॉटरी की सबसे बड़ी ख़ासियत यहां की लाल मिट्टी है, जिस पर एक ख़ास तरह का चमकीला ग्लेज़ चढ़ाया जाता है। ये ग्लेज़ कांच के पाउडर और मिट्टी को मिलाकर बनाया जाता है। बर्तन को पहले धूप में सुखाया जाता है, फिर भट्ठी में पकाया जाता है। इसके बाद ब्रश से ग्लेज़ की परत चढ़ाई जाती है और इसे दोबारा बहुत तेज़ आंच पर पकाया जाता है। ये दूसरी बार पकाना ही सबसे नाज़ुक और अहम प्रोसेस है, क्योंकि इसी में कांच पिघलकर मिट्टी के बर्तन की रूह में समा जाता है और उसे वो आईने जैसी चमक मिलती है।

Image-Social Media

नक़्श-ओ-निगार में छुपा है गहरा फ़लसफ़ा

चुनार की इस कला में सिर्फ़ रंगों का खेल नहीं है, बल्कि इसमें एक गहरी सोच भी समाई हुई है। यहां बनने वाले बर्तनों पर जो फूल-पत्तियों और ज्योमेट्री डिज़ाइन की नक़्क़ाशी होती है, वो दरअसल प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। कारीगर मानते हैं कि ये डिज़ाइन धरती पर मौजूद हर जीव की आपसी जुड़ाव को दिखाते हैं। वहीं, ऊपर चढ़ने वाला चमकदार ग्लेज़ सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि पाक और पूरा होने का इशारा है। ये कला पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलती आ रही है। हालांकि, वक़्त के साथ इसमें बदलाव भी आया है। पहले जहां सिर्फ़ लाल मिट्टी पर ग्लेज़ होता था, वहीं अब कारीगर चीनी मिट्टी और प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से भी ख़ूबसूरत सामान बना रहे हैं, ताकि बाज़ार की बदलती मांग को पूरा किया जा सके।

Image-Social Media

विरासत के लिए एक बड़ी चुनौती

आज भी चुनार की गलियों में घूमें तो चकरी पर मिट्टी गढ़ते कारीगर मिल जाएंगे। ये कला यहां के तक़रीबन 300 परिवारों की रोज़ी-रोटी का ज़रिया है । यहां का सामान सिर्फ़ देश के अलग-अलग राज्यों में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक भी जाता है। लेकिन एक कड़वा सच भी है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ सालों में कोयले के बढ़ते दाम और सरकारी मदद की कमी के चलते कई कारीगर इस पारंपरिक काम को छोड़कर प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की मूर्तियां बनाने लगे हैं। यहां तक कि बाज़ार में खुर्जा की पॉटरी को चुनार के नाम पर बेचा जाने लगा है, जो इस विरासत के लिए एक बड़ी चुनौती है।

इस सबके बावजूद, चुनार की ये कला अपनी ख़ूबसूरती और मज़बूती के दम पर आज भी ज़िंदा है। अगर आप कभी उत्तर प्रदेश घूमने जाएं, तो सिर्फ़ चुनार का किला और हनुमान मंदिर देखकर न लौटें। वहां के बाज़ारों में जाएँ, कारीगरों को काम करते देखें और अपने साथ एक ऐसा टुकड़ा लेकर आएँ जिसमें गंगा की मिट्टी की सौंधी खुशबू और सदियों पुरानी कहानी कैद हो। यह सिर्फ़ एक बर्तन नहीं, बल्कि भारत की उस गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है जिसे थामे रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें-मैसूर की अनोखी विरासत: गंजीफ़ा का फ़ारस से भारत तक का सफ़र, खेल भी, फ़न भी

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Muthuswamy Dikshitar की 250वीं जयंती पर जारी हुआ 250 रुपये का सिक्का, कौन थे ये महान संगीतकार?

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे...

उदयगिरि वुडन कटलरी : तारीख़ों के आईने में एक शहर जहां लकड़ी में जान फूंकते हैं हुनरमंद

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में वाक़िफ़ उदयगिरि (Udayagiri),...

Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

दिवाली का त्योहार हो और घर दीयों की रोशनी...

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

Topics

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

Related Articles

Popular Categories