Thursday, November 5, 2026
29.2 C
Delhi

Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

दिवाली का त्योहार हो और घर दीयों की रोशनी से न सजे, ऐसा भला कैसे हो सकता है। बाज़ारों में इन दिनों रंग-बिरंगे दीये, मोमबत्तियां और सजावट का सामान खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के नाहन (Nahan) में इस बार दिवाली की रौनक कुछ ख़ास है। यहां आस्था स्पेशल स्कूल के स्पेशल बच्चों ने अपने हाथों से दीये, मोमबत्तियां और कई तरह के सजावटी सामान तैयार किए हैं। इन बच्चों के हुनर से तैयार ये सामान न सिर्फ़ लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने की उनकी कोशिश को भी दिखा रहे हैं।

जिला मुख्यालय नाहन (Nahan) में इन बच्चों के बनाए सामान की एक खास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें घर सजाने के सामान, सजावटी मालाएं, पेंटिंग, हाथ से बने दीये और अलग-अलग तरह की मोमबत्तियां बिक्री के लिए रखी गई हैं। खास बात ये है कि इन सभी चीजों को बच्चों ने अपनी मेहनत और क्रिएटिविटी से तैयार किया है।

Source: PB SHABD

रूपेंद्र ठाकुर ने की बच्चों के हुनर की तारीफ़

इस एग्ज़ीबिशन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और समाजसेवी रूपेंद्र ठाकुर ने किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के काम की खूब तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि आस्था स्पेशल स्कूल में हर साल हाथ से बनी चीजों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस बार भी बच्चों ने अपनी काबिलियत का अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो इन बच्चों के बनाए सामान को खरीदें और उनका हौसला बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने आस्था वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किए जा रहे काम की भी सराहना की।

प्रदर्शनी से होने वाली कमाई बच्चों पर ही खर्च होती है

इस एग्ज़ीबिशन के पीछे बच्चों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने की एक अच्छी कोशिश है। आस्था स्पेशल स्कूल नाहन की स्पेशल एजुकेटर मोमीना बताती हैं कि संस्थान की ओर से हर साल दिवाली के मौके पर ऐसी एग्ज़ीबिशन लगाई जाती है। इसके लिए बच्चे कई दिन पहले से ही तैयारी में जुट जाते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़ी अलग-अलग चीजें बनाने में स्कूल के टीचर्स बच्चों की मदद करते हैं।

Source: PB SHABD

वहीं, डीएलएड की ट्रेनिंग ले रही स्टूडेंट्स भी बच्चों को सामान तैयार करने में मदद देती हैं। इस प्रदर्शनी से होने वाली कमाई भी बच्चों के काम आती है। मोमीना बताती हैं कि सामान बेचकर जो पैसे मिलते हैं, उन्हें बच्चों पर ही खर्च किया जाता है। इससे बच्चों को अपने हुनर की अहमियत समझने और अपनी मेहनत से पैसे कमाने का मौका मिलता है।

दरअसल, किसी भी बच्चे के लिए अपनी बनाई चीज को लोगों के सामने देखना और उसके बदले पैसे मिलना एक ख़ास अनुभव होता है। इससे उनका हौसला बढ़ता है और उन्हें आगे भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। नाहन (Nahan) की ये एग्ज़ीबिशन दिवाली का एक खूबसूरत पैगाम भी देती है। त्योहार की असली खुशी सिर्फ़ अपने घर को रोशन करने में नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी में भी उम्मीद और खुशियों की रोशनी लाने में है। इस बार बाज़ार से सजावट का सामान खरीदते समय अगर हम इन बच्चों के हाथों से बनी चीजों को चुनें, तो ये उनके हुनर को पहचान देने और उनके सपनों को आगे बढ़ाने की एक छोटी लेकिन ख़ास कोशिश होगी।

ये भी पढ़ें- Kolkata के दो म्यूज़ियम में अनोखी एग्ज़िबिशन: ‘हड़प्पा से हर घर तिरंगा’ तक का इंकलाबी सफ़र

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

उदयगिरि वुडन कटलरी : तारीख़ों के आईने में एक शहर जहां लकड़ी में जान फूंकते हैं हुनरमंद

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर ज़िले में वाक़िफ़ उदयगिरि (Udayagiri),...

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूज़ियम में शामिल हुआ Bihar Museum, जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

पटना की पहचान सिर्फ़ अपने ऐतिहासिक महत्व और पुरानी...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

Topics

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

पंजाबी साहित्य का सुनहरा दौर

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में पांच नदियों की उपजाऊ...

नानक नाम, चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला

दुनिया के अलग-अलग धर्मों में कई ऐसी ख़ास बातें...

Related Articles

Popular Categories