Monday, November 9, 2026
28.5 C
Delhi

श्रीगंगानगर के राजकीय वृद्धाश्रम में दिवाली की रौनक, युवाओं ने बुज़ुर्गों के चेहरों पर सजाई मुस्कान

दिवाली का त्योहार आते ही घरों में रौनक बढ़ जाती है। कहीं रंगोली सजाई जाती है, तो कहीं दीपक जलाकर खुशियां मनाई जाती हैं। परिवार के लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाते हैं और साथ बैठकर त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन कुछ बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिनके लिए त्योहार का दिन भी अकेलेपन के साथ गुज़़रता है। परिवार और अपनों से दूर रह रहे इन बुजुर्गों के लिए त्योहारों की खुशियां कभी-कभी अधूरी रह जाती हैं। ऐसे में कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स ने उनकी ज़िंदगी में खुशियों के रंग भरने की एक छोटी-सी कोशिश की।

बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

दीपावली के मौके पर कॉलेज के स्टूडेंट्स श्रीगंगानगर के राजकीय वृद्धाश्रम पहुंचे। उनका मक़सद सिर्फ़ बुजुर्गों को फल और मिठाइयां देना नहीं था, बल्कि उनके साथ कुछ वक़्त बिताना और उन्हें अपनेपन का एहसास कराना भी था। युवाओं को अपने बीच देखकर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। कुछ देर पहले तक शांत रहने वाला वृद्धाश्रम देखते ही देखते त्योहार की खुशियों से भर गया। स्टूडेंट्स ने सबसे पहले वृद्धाश्रम के आंगन में अपने हाथों से रंगोली बनाई। रंगों से सजी रंगोली ने वहां के माहौल को और खूबसूरत बना दिया।

इसके बाद उन्होंने दीपक तैयार किए और वृद्धाश्रम के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें सजाकर रोशनी की। युवाओं ने बुजुर्गों को फल और मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान वो उनके पास बैठे, उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना। किसी ने उनके जीवन के अनुभव सुने, तो किसी ने हंसी-मजाक करके उनके साथ खुशियां बांटी। इस पहल में शामिल एक स्टूडेंट्स ने बताया कि दिवाली पर हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मना रहा है। लेकिन वृद्धाश्रम में ऐसे बुजुर्ग भी रहते हैं, जिनके साथ त्योहार मनाने के लिए उनका परिवार मौजूद नहीं होता।

Source: PB SHABD

ऐसे में स्टूडेंट्स ने सोचा कि क्यों न उनके पास जाकर दिवाली मनाई जाए। स्टूडेंट्स के मुताबिक, बुजुर्गों के साथ वक्त बिताकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने बताया कि जब युवाओं ने फल बांटे और रंगोली सजाई, तो बुजुर्ग भी काफी खुश हुए। वहीं, वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए भी ये मुलाकात किसी ख़ास तोहफे से कम नहीं थी। युवाओं को अपने बीच देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी और चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने विद्यार्थियों को दुआएं दीं और उनकी इस कोशिश की तारीफ की। बुजुर्गों के लिए ये सिर्फ़ एक दिन का आयोजन नहीं था, बल्कि अपनों के साथ जैसा महसूस होने वाला एक ख़ास पल था।

इस पूरे आयोजन ने एक बार फिर याद दिलाया कि त्योहारों की खुशी सिर्फ़ अपने घर को सजाने और नए कपड़े पहनने तक महदूद नहीं है। असली खुशी तब मिलती है, जब हम अपने आसपास ऐसे लोगों के साथ भी वक़्त बिताते हैं, जिन्हें प्यार और साथ की जरूरत है। बुजुर्गों को अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ बातचीत, इज्जत और भावनात्मक सहारे की भी ज़रूरत होती है।

वृद्धाश्रम में जलाए गए दीपक भले ही कुछ समय बाद बुझ गए हों, लेकिन विद्यार्थियों की इस छोटी-सी पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर जो मुस्कान आई, उसकी याद लंबे समय तक उनके साथ रहेगी। इस दिवाली युवाओं ने सिर्फ दीपक नहीं जलाए, बल्कि बुजुर्गों की ज़िंदगी में अपनेपन और रिश्तों की गर्माहट भी बांटी।

ये भी पढ़ें- Nahan के स्पेशल बच्चों की ख़ास पहल, दिवाली के लिए तैयार किया सजावटी सामान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Bhai Dooj 2026: तारीख़, शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक रस्में

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में...

Muthuswamy Dikshitar की 250वीं जयंती पर जारी हुआ 250 रुपये का सिक्का, कौन थे ये महान संगीतकार?

भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में कुछ नाम ऐसे...

Topics

Bhai Dooj 2026: तारीख़, शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक रस्में

भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे प्यारे रिश्तों में...

इंदौर के चमड़े के खिलौने: परंपरा, हुनर और कला का अनोखा मेल

इंदौर (Indore) की खूबसूरत धरती, जहां हर गली में...

Related Articles

Popular Categories