Thursday, November 26, 2026
20 C
Delhi

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों के मिलन पर हज़ारों रंग-बिरंगे परिंदे अपने पंख फैलाते हैं। ये कोई ख़्वाब नहीं, बल्कि पंजाब के फिरोजपुर जिले में मौजूद हरिके वेटलैंड (Harike Wetland Festival) की हक़ीक़त है। उत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की आर्द्रभूमि (वेटलैंड) को समर्पित, हरिके वेटलैंड फेस्टिवल 1 से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। ये महज़ एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति की ख़ूबसूरती को करीब से देखने और उसकी अहमियत समझने का एक ख़ास मौक़ा है।

Image-incredibleindia.gov.in

इंटरनेशनल पहचान और बायो डायवर्सिटी का ख़ज़ाना

हरिके वेटलैंड सिर्फ़ एक झील नहीं, बल्कि एक रामसर साइट है, यानी ऐसी आर्द्रभूमि जिसे इंटरनेशनल लेवल पर संरक्षण का दर्जा हासिल है । यहां लगभग 375 से ज़्यादा प्रजातियों के पक्षी अपना डेरा डालते हैं । सर्दियों में साइबेरिया और यूरोप से आने वाले प्रवासी पक्षी जैसे बार-हेडेड गूज़ और टफ्टेड डक इस जगह को और ख़ूबसूरत बना देते हैं। सबसे ख़ास बात ये है कि यहां सिंधु नदी डॉल्फिन (Indus River Dolphin) भी देखी जा सकती है, जो एक Endangered aquatic organisms है । ये उत्सव इन अनमोल ख़ज़ानों को सहेजने का संदेश देता है।

Image-incredibleindia.gov.in

क्यों है ये उत्सव ख़ास?

इस फेस्टिवल का मक़सद सिर्फ़ सैर-सपाटा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यहां आने वाले लोग बोट राइड का लुत्फ़ उठा सकते हैं, गाइडेड नेचर वॉक (Guided Nature Walk) पर जा सकते हैं और बर्ड वॉचिंग (Bird watching) के ज़रिए दूरबीन से इन परिंदों को निहार सकते हैं। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरणविदों के साथ चर्चाएं भी होती हैं। जिससे यहां के लोगों और पर्यटकों में वेटलैंड को बचाने की भावना पैदा होती है। ये आयोजन स्थानीय प्रशासन और वन्यजीव संरक्षण एजेंसियों के सहयोग से होता है।

Image-incredibleindia.gov.in

संरक्षण की चुनौतियां

हालांकि, इस ख़ूबसूरती के पीछे कुछ चिंताएं भी हैं। प्रदूषण, अतिक्रमण और जलकुंभी (Water Hyacinth) जैसी समस्याएं इस नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में ये फेस्टिवल लोगों को इन मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने का काम करता है। ये एक ऐसा मंच है जहां मनोरंजन के साथ-साथ ज़िम्मेदारी का एहसास भी जगाया जाता है।

Image-incredibleindia.gov.in

कब और कैसे पहुंचें?

अगर आप भी इस प्राकृतिक जश्न का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो सर्दियों का मौसम सबसे बेहतरीन वक्त है। ये वो दौर है जब यहां सबसे ज़्यादा प्रवासी पक्षी आते हैं। ये उत्सव उन सभी के लिए है जो शोर-शराबे से दूर सुकून की तलाश में हैं। चाहे आप बर्ड वॉचर हों, फोटोग्राफर हों या फिर अपने बच्चों को प्रकृति से रूबरू कराना चाहते हों। हरिके वेटलैंड फेस्टिवल सिर्फ़ एक आयोजन नहीं, बल्कि पंजाब की धरती पर प्रकृति के प्रति एक ख़ूबसूरत इज़हार-ए-मोहब्बत है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी की संकरी गलियों में बसा कांच के मोतियों को बनाने का हुनर, बनारस का छुपा हुआ फ़न

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

Asma
Asma
असमा फातिमा एक अनुभवी मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें टेलीविज़न, डिजिटल पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV News और Eenadu Digital से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और Dailyhunt में हाइपरलोकल कंटेंट टीमों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह Banyan Infomedia में सीनियर मल्टीमीडिया कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में DNN24 और Kisan of India की हिंदी वेबसाइटों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी विशेषज्ञता सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक बदलाव, डॉक्यूमेंट्री, इंटरव्यू और SEO आधारित डिजिटल स्टोरीटेलिंग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

पीले पड़ते पन्नों में छिपा इतिहास, Goa सरकार की पुरानी Manuscripts को सहेजने की पहल

किसी पुराने दस्तावेज़ के पीले पड़ चुके पन्नों में...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

Topics

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

Related Articles

Popular Categories