Monday, November 23, 2026
25 C
Delhi

Bali Jatra: जो बयां करता है ओडिशा की समुद्री ताकत की दास्तान, राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों होगा शानदार उत्सव का आगाज़ 

ओडिशा (Odisha) का सबसे बड़ा खुले आसमान के नीचे मनाया जाने वाला सांस्कृतिक महोत्सव ‘बाली जात्रा’ (Cultural Festival ‘Bali Jatra’) इस बार एक ऐतिहासिक अंदाज़ में शुरू होने जा रहा है। कटक की पावन धरती पर महानदी के किनारे हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मुबारक मौके पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस बार 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आठ दिनों तक चलेगा। इस बार की बाली जात्रा की ख़ासियत ये है कि देश की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) खुद इस ग्रैंड फेस्टिवल की शुरूआत करेंगी। ये कटक के लिए एक नई तारीख़ का पल है, जब राष्ट्रपति पहली बार बाली जात्रा का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।

Image- Social Media

समुद्री विरासत की जीती-जागती मिसाल

बाली जात्रा सिर्फ एक व्यापारिक मेला नहीं, बल्कि ओडिशा की शानदार समुद्री तारीख़ का जश्न है। पुराने ज़माने में कलिंग के साधबा  (The Sadhabas of Kalinga-Maritime trader) बाली, जावा, सुमात्रा और बोर्नियो जैसे दूर-दराज़ के मुल्कों तक समुद्री सफ़र करते थे। ये सफ़र सिर्फ तिजारत तक महदूद नहीं थे, बल्कि सांस्कृतिक तबादले का ज़रिया भी थे। ‘बोइता बंदाना’ की रस्म इसी विरासत की याद दिलाती है, जब लोग छोटी नावें पानी में तैराकर अपने बुज़ुर्गों की समुद्री यात्राओं को याद करते हैं। ये महोत्सव ओडिशा की उस गौरवशाली मिरास का आईना है, जो सदियों से दुनिया के साथ ओडिशा के तार जोड़े हुए है।

Image- Social Media

राष्ट्रपति का ख़ास नाव सफ़र

इस बार के उद्घाटन की सबसे बड़ी ख़ासियत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का महानदी में नाव सफ़र है। मुल्क की ‘पहली नागरिक’ सिल्वर सिटी बोट क्लब पहुंचेंगी और वहां से ‘कलिंग तरंगिणी’ (‘Kalinga Tarangini’) नाम के ख़ास तौर पर तैयार की गई कश्ती में सवार होकर बाली जात्रा के मैदान तक पहुंचेंगी। उनकी कश्ती के साथ सात सुरक्षा नावें होंगी, जिनमें भारतीय नौसेना, फायर सर्विस और ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) के जवान तैनात रहेंगे। मुल्क की राष्ट्रपति का यह नाव सफ़र उस ऐतिहासिक सफ़र की याद दिलाता है, जो कभी साधबा किया करते थे।

Image- Social Media

साठ एकड़ में फैला जश्न

इस साल का महोत्सव करीब 60 एकड़ में फैले ऊपरी और निचले बाली जात्रा मैदान में मनाया जाएगा। यहां 1,800 से ज़्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें हस्तशिल्प, हैंडलूम, घरेलू सामान, पारंपरिक पकवान और मनोरंजन के तमाम साधन मौजूद होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू पहले ‘Cuttack in Cuttack’  नाम की नुमाइश का उद्घाटन करेंगी, जिसमें शहर की सांस्कृतिक विरासत को पेश किया जाएगा।  

प्लास्टिक पर पाबंदी,स्थानीय कलाकारों को तरजीह

इस साल ज़िला प्रशासन ने बाली जात्रा मैदान में प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है, जिससे महोत्सव को माहौल- अच्छा बनाया जा सके। दो सांस्कृतिक मंचों पर पूरे महोत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को तरजीह दी जाएगी, जबकि पारंपरिक ओडिया कला, मौसीक़ी, रक्स और सांस्कृतिक प्रोग्राम मुख्य कशिश बने रहेंगे।

Image- Social Media

क्यों है ख़ास ये बाली जात्रा

ये महोत्सव ओडिशा की उस गौरवशाली समुद्री तारीख़ का सबूत है, जब कलिंग के साधबा दूर-दराज़ के मुल्कों तक तिजारत और संस्कृति का पैगाम ले जाते थे। कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला ये महोत्सव आज भी उन्हीं यादों को ज़िंदा रखे हुए है। लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचने वाला ये महोत्सव ओडिशा की सांस्कृतिक पहचान का जीता-जागता सबूत है। और इस बार जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद इसका उद्घाटन करेंगी, तो कटक की ऐतिहासिक बाली जात्रा का उद्घाटन समारोह यक़ीनन एक यादगार तकरीब बन जाएगा।

ये महोत्सव साबित करता है कि ओडिशा की समुद्री विरासत सिर्फ माज़ी का किस्सा नहीं, बल्कि एक ज़िंदा और शानदार हकीक़त है, जो हर साल महानदी के किनारे नए जोश के साथ ज़िंदा हो उठती है।

ये भी पढ़ें- वाराणसी की संकरी गलियों में बसा कांच के मोतियों को बनाने का हुनर, बनारस का छुपा हुआ फ़न

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

Asma
Asma
असमा फातिमा एक अनुभवी मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें टेलीविज़न, डिजिटल पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV News और Eenadu Digital से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और Dailyhunt में हाइपरलोकल कंटेंट टीमों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह Banyan Infomedia में सीनियर मल्टीमीडिया कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में DNN24 और Kisan of India की हिंदी वेबसाइटों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी विशेषज्ञता सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक बदलाव, डॉक्यूमेंट्री, इंटरव्यू और SEO आधारित डिजिटल स्टोरीटेलिंग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

अर्श मलसियानी: उर्दू शायरी में मोहब्बत, ज़िंदगी और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अर्श मलसियानी एक ऐसे...

Topics

मोहम्मद दीन तासीर: उर्दू साहित्य के नए दौर की अहम आवाज़ 

तासीर का पूरा नाम मोहम्मद दीन तासीर था। उनका...

Guru Nanak Dev जी का संपूर्ण जीवन: एक ऐतिहासिक अध्ययन (भाग 2)

तलवंडी को ये ख़ुशकिस्मती हासिल है कि गुरु नानक...

गोपाल मित्तल: कलम से अदब को नया नज़रिया देने वाले साहित्यकार

उर्दू साहित्य की दुनिया में गोपाल मित्तल का नाम...

Related Articles

Popular Categories