Monday, May 11, 2026
33.1 C
Delhi

डॉ. अब्दुल कलाम के इस हेयर स्टाइल के पीछे की स्टोरी जानते हैं आप? Pokhran II से जुड़ा है किस्सा

जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट हबीब अहमद और उनके बेटे जावेद, परवेज और अमजद का डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से एक ख़ास लगाव रहा है। कलाम साहब ने ही अमजद के बेटे का नाम रखा था। वो अमजद ही थे, जिन्होंने मिसाइल मैन को ऐसा हेयरस्टाइल दिया, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। उस दिन को याद करते हुए अमजद कहते हैं कि मई 1998 में पोखरण द्वितीय परीक्षण के एक सप्ताह बाद का वह समय था, जब उन्होंने कलाम साहब के बालों को नया हेयर स्टाइल दिया।

अमूमन डॉ. अब्दुल कलाम हर तीन सप्ताह में बाल कटवाने सैलून आया करते थे। लेकिन इस बार वो लगभग छह महीने तक नहीं आए। फिर एक सुबह जब वो आए तो अमजद ये देखकर हैरान रह गए कि उनके बाल कंधे तक बढ़ गए थे। उनके पैर की उंगलियों के नाखून इतने बढ़े हुए थे कि ठीक से चला नहीं जा रहा था। उन्होंने बाल काटने के लिए कहा और अपने नाखून भी कटवाने चाहे।

अमजद कहते हैं कि 1998 से जून 2002 तक, उनके भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से एक पखवाड़े पहले, उन्होंने डॉ. कलाम को एक ट्रेंडसेटिंग हेयरस्टाइल देने के लिए उनके लुक में बदलाव किया। कलाम साहब को अपना हेयर स्टाइल इतना पसंद आया कि उन्होंने जीवन भर इसे कभी नहीं बदला। बाद में कई ग्राहक अमजद के पास डॉ. कलाम जैसा हेयर स्टाइल कराने आए।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Kashmir Art Emporium: कैसे दो Calligraphy Artists की कला ने लूटी लोगों की वाहवाही

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अब्दुल बारी आसी: दर्द को अल्फ़ाज़ और मोहब्बत को आवाज़ देने वाले शायर

“अपनी हालत का ख़ुद एहसास नहीं है मुझ को,मैं...

देहात से निकली आवाज़ें बनीं किताब, दिल्ली में लॉन्च हुई ‘बड़ी आई पत्रकार’

देश की राजधानी दिल्ली के मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम में एक खास आयोजन के दौरान ‘बड़ी आई पत्रकार’ किताब का विमोचन किया गया। यह किताब उन महिला पत्रकारों की कहानियों को सामने लाती है, जिन्होंने गांव और छोटे कस्बों से निकलकर पत्रकारिता की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। इ

Mysterious Languages (रहस्यमयी लिपियां): इतिहास की वो आवाज़ें, जो आज भी ख़ामोश हैं

क्या आपको पहेलियां सुलझाना पसंद है? अब ज़रा सोचिए...

Topics

Related Articles

Popular Categories