Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

Paris Fashion Week 2026: जब भारत ने दुनिया के सबसे बड़े फैशन स्टेज पर लहराया परचम! 

हर साल दो बार मार्च और अक्टूबर में  पूरी दुनिया की नज़रें एक ही शहर पर टिक जाती हैं और वो है पेरिस (Paris)। न्यूयॉर्क, लंदन, मिलान के बाद Paris Fashion Week सबसे ज़्यादा मायने रखता है। क्यों? क्योंकि यहां Dior, Chanel, Louis Vuitton जैसे दिग्गज ब्रांड अपना फ्यूचर दिखाते हैं। 2026 की Fall/Winter edition 2 से 10 मार्च तक चलेगी  और इस बार भारत का नाम पहले से कहीं ऊंचा था।

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने Dior Men’s Fall 2026 कलेक्शन से लुक चुना

सबसे बड़ा पल: जब भारतीय डिज़ाइनरों ने पेरिस को झुकाया

राहुल मिश्रा का ‘Alchemy’ कलेक्शन ने सब को इसकी तरफ अट्रैक्ट किया। राहुल मिश्रा वो शख्स हैं जिन्होंने इतिहास रचा है। वे पहले भारतीय डिज़ाइनर हैं जो Paris Haute Couture Week के ऑफिशियल कैलेंडर पर हैं। जनवरी 2026 में उनका कलेक्शन “Alchemy” पेरिस के आइकॉनिक Palais de Tokyo में पेश हुआ ।

इस कलेक्शन में उन्होंने भारतीय दर्शन के पंचभूत (पांच तत्व — धरती, जल, अग्नि, वायु, आकाश) को कॉउचर में ढाला। सबसे ख़ास बात ये रही कि पूरा कलेक्शन एक गांव के कारीगरों ने मिलकर बनाया।

राहुल मिश्रा- Image Courtesy : firstlook

गौरव गुप्ता का ‘The Divine Androgyne’: गौरव गुप्ता का 27 जनवरी का शो था। ‘The Divine Androgyne’  और ये सिर्फ फैशन नहीं था, यह भारतीय आध्यात्मिक दर्शन का कॉउचर अवतार था। कलेक्शन की प्रेरणा थी अर्धनारीश्वर।  एक सिंगल आउटफिट में 900+ घंटे की कढ़ाई लगी और 50 कारीगरों का काम था। 

गौरव गुप्ता : Paris Haute Couture Week 2026

भारतीय सेलेब्रिटीज का जलवा

अनन्या पांडे Chanel Brand की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं और पेरिस में Chanel शो अटेंड करना उनके लिए रूटीन बन चुका है। इस सीजन भी Grand Palais में Chanel शो में वो दिखीं, जहां निकोल किडमैन और पेड्रो पास्कल भी मौजूद थे। ये सिर्फ फैशन नहीं , ये भारत के लिए एक ऐतिहासिक ब्रांड डील है।

अनन्या पांडे Chanel Brand की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर हैं

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने Dior के लिए 3 मार्च 2026 को जोनाथन एंडरसन का Dior डेब्यू शो किया और फ्रंट रो में थीं।  उन्होंने Dior Men’s Fall 2026 कलेक्शन से लुक चुना। शार्पली टेलर्ड ग्रे ब्लेज़र के साथ। ये लुक ‘manly और Woman’ का परफेक्ट कॉम्बीनेशन था ।

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड लीजेंड ऐश्वर्या राय ने L’Oréal Paris Le Défilé में रैंप वॉक किया। मनीष मल्होत्रा के कस्टम शेरवानी में। टेन इंच डायमंड-एम्ब्रॉयडरी वाले कफ्स ने उनकी स्लीव्स को मॉडर्न रीगलिया में बदल दिया। मल्होत्रा ने इसे ‘Imagining heritage in couture’ बताया।

जान्हवी कपूर ने स्प्रिंग/समर 2026 Miu Miu शो अटेंड किया। ब्रिटनी स्पीयर्स को इंस्पायर्ड लुक में। प्लीटेड मिनी किल्ट, पोलो शर्ट और ब्राउन लेदर जैकेट के साथ उनका अंदाज पॉप वीडियो से निकला लग रहा था ।

राल्फ लॉरेन के झुमके और ‘Cultural Use’ का सवाल

जहां भारतीय डिज़ाइनर चमक रहे थे, वहीं एक बड़ा विवाद भी खड़ा हुआ। राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) ने अपने फॉल 2026 रनवे पर पारंपरिक भारतीय झुमके उतारे। लेकिन जब क्रेडिट की बारी आई, तो ब्रांड ने उन्हें ‘Authentic Vintage Accessories’ और मूल अमेरिकी डिजाइनरों के काम का हिस्सा बताया । सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवाल भी हुआ।  

भारतीय फैशन इंडस्ट्री पर असर

जब राहुल मिश्रा 2020 में पहली बार Paris Haute Couture Week के ऑफिशियल कैलेंडर पर आए, तो ये सिर्फ एक डिजाइनर की जीत नहीं थी। ये यूपी के कारीगरों, Lucknow के कारीगरों और भारत की सदियों पुरानी टेक्सटाइल परंपरा की जीत थी।

बिजनेस में फर्क-

  • इंटरनेशनल बायर्स अब भारत की हैंडक्राफ्ट को ‘Exotic’ नहीं, ‘premium’ मानते हैं
  • यंग इंडियन डिजाइनर्स के लिए पेरिस एक reachable dream बन गया है

फाइनल वर्ड: पेरिस अब भारत का है!

कुछ साल पहले तक paris fashion week एक दूर का सपना था। इंडियन सेलेब्रिटीज वहां गेस्ट की तरह जाते थे। 2026 में तस्वीर बदल चुकी है- 

  • राहुल मिश्रा Paris Haute Couture के परमानेंट मेंबर हैं
  • गौरव गुप्ता Hindu Mythology को ग्लोबल कॉउचर स्टेज पर ले जा रहे हैं
  • अनन्या पांडे Channel की फेस हैं
  • भारतीय एम्ब्रॉयडरी को अब 900-घंटे मास्टरपीस कहा जाता है

ये सिर्फ फैशन नहीं है। ये भारत की क्राफ्ट्समैनशिप, संस्कृति और आत्मविश्वास की Global Announcement है। पेरिस ने भारत को नहीं अपनाया, भारत ने पेरिस को अपना बना लिया है।

ये भी पढ़ें: Lady Meherbai Tata: बाल विवाह के ख़िलाफ जंग से लेकर साड़ी पहन टेनिस जीतने वाली ‘Brand Ambassador’ ऑफ इंडिया

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories