Monday, September 7, 2026
29 C
Delhi

नासिर काज़मी: मोहब्बत, तन्हाई और यादों से सजी एक ख़ामोश दास्तान

उर्दू अदब की दुनिया में नासिर काज़मी एक ऐसा नाम है, जिसकी शायरी में ख़ामोशी भी बोलती है और उदासी भी महकती है। उनकी ग़ज़लों में दर्द, मोहब्बत, तन्हाई और यादों का ऐसा संगम मिलता है, जो सीधे दिल को छू जाता है। नासिर की शायरी पढ़ते हुए ऐसा लगता है जैसे कोई अपने दिल की बात बहुत सादगी से कह रहा हो।

जन्म और शुरुआती ज़िंदगी

नासिर काज़मी की पैदाइश 8 दिसंबर 1925 को अंबाला में हुई। उनका असल नाम सय्यद नासिर रज़ा काज़मी था। उनके वालिद फौज में सूबेदार मेजर थे और उनकी वालिदा एक पढ़ी-लिखी ख़ातून थीं, जो स्कूल में पढ़ाती थीं। बचपन से ही उन्हें किताबों और अदब का माहौल मिला। उन्होंने गुलिस्तां, बोस्तां, शाहनामा और दास्तानों की किताबें पढ़ीं, जिनका असर उनकी शायरी में साफ़ दिखाई देता है।

हमारे घर की दीवारों पे ‘नासिर’
उदासी बाल खोले सो रही है

हिजरत और ज़िंदगी का मोड़

तक़सीम-ए-हिंद के बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। वो पाकिस्तान चले गए और लाहौर में बस गए। वहां उन्हें बहुत मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। जो शख़्स पहले आराम की ज़िंदगी जी रहा था, अब वही बेरोज़गारी और तन्हाई से जूझ रहा था। इस दर्द और बिछड़ने के एहसास ने उनकी शायरी को और गहरा बना दिया।

शायरी का अंदाज़

नासिर काज़मी की शायरी की सबसे बड़ी खूबी उसकी सादगी और असर है। वो बड़े-बड़े अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि आम ज़िंदगी की छोटी-छोटी बातों में गहरा मतलब ढूंढते थे। उनके मशहूर अशआर आज भी लोगों की ज़ुबान पर हैं

“दिल धड़कने का सबब याद आया,
वो तिरी याद थी अब याद आया।”

“वो कोई दोस्त था अच्छे दिनों का,
जो पिछली रात से याद आ रहा है।”

उनकी शायरी में यादें, तन्हाई और मोहब्बत का दर्द बहुत ही नर्म लहजे में मिलता है।

इश्क़ और जज़्बात

नासिर काज़मी की शायरी में इश्क़ एक अहम हिस्सा है। कहा जाता है कि उन्होंने कम उम्र में ही मोहब्बत का दर्द महसूस कर लिया था। उनके जज़्बात इतने सच्चे थे कि हर पढ़ने वाला उनसे खुद को जोड़ लेता है। उनका इश्क़ सिर्फ़ एक शख़्स तक महदूद नहीं, बल्कि एक एहसास बनकर उनकी पूरी शायरी में फैल जाता है।

अदबी योगदान

नासिर काज़मी ने ग़ज़ल को एक नया अंदाज़ दिया। जब ग़ज़ल का दौर कुछ कमज़ोर पड़ रहा था, तब उन्होंने अपनी सादगी और नए लहजे से उसे फिर से ज़िंदा किया। उनकी किताबों में “बर्ग-ए-नै”“दीवान” और “पहली बारिश” ख़ास तौर पर मशहूर हैं। उन्होंने नज़्में भी लिखीं और रेडियो के लिए भी काम किया।

शख़्सियत और अंदाज़-ए-ज़िंदगी

नासिर काज़मी की शख़्सियत भी उनकी शायरी की तरह ही दिलचस्प थी। वो एक आज़ाद मिज़ाज इंसान थे, जिन्हें बंधनों में रहना पसंद नहीं था। रातों को जागना, सैर करना और अपने ख़यालों में खोए रहना उनकी आदत थी। उन्होंने शायरी को अपना मज़हब माना और उसी में पूरी तरह डूबे रहे।

वक़्त अच्छा भी आएगा ‘नासिर’
ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी

आख़िरी दौर और विरासत

नासिर काज़मी की ज़िंदगी ज़्यादा लंबी नहीं रही। 2 मार्च 1972 को उनका इंतकाल हो गया। लेकिन उनकी शायरी आज भी ज़िंदा है और लोगों के दिलों में बसती है। नासिर काज़मी की शायरी एक ऐसे आईने की तरह है, जिसमें हर इंसान अपने जज़्बात देख सकता है। उनकी सादगी, गहराई और ख़ामोश असर उन्हें उर्दू अदब का एक अहम शायर बनाते हैं।मउनका ये शेर आज भी दिलों में गूंजता है:

 “हमारे घर की दीवारों पे ‘नासिर’,
उदासी बाल खोले सो रही है।”

ये भी पढ़ें: इक़बाल अशहर: “उर्दू है मिरा नाम…” से पहचान बनाने वाले शायर की अदबी दास्तान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

जुरअत क़लंदर बख़्श: लखनवी शायरी के एक नए रंग का शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जुरअत का नाम एक...

Topics

आग़ा जानी कश्मीरी: उर्दू अदब और बॉलीवुड के दरमियान एक नाम

बॉलीवुड की शुरुआती फ़िल्मों में जब भी साहित्यिक और...

धारवाड़ की कसूती कढ़ाई: हाथों की करामात, चालुक्य काल की पहचान

कर्नाटक की हरी-भरी पहाड़ियों और मैदानों के बीच बसा...

जुरअत क़लंदर बख़्श: लखनवी शायरी के एक नए रंग का शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में जुरअत का नाम एक...

हसरत मोहानी: जब इंक़लाब के शायर को भा गई कान्हा की बांसुरी

कृष्ण को देखने और समझने के अंदाज़ अलग-अलग हो...

त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

नॉर्थ ईस्ट भारत के हरे-भरे पहाड़ों में बसा त्रिपुरा,जहां...

Related Articles

Popular Categories