Monday, July 13, 2026
39.8 C
Delhi

डॉ.इमाम अली : गरीबों का करते हैं मुफ़्त इलाज

डॉक्टर को इंसानों के लिए भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, स्वस्थ समाज बनाने में चिकित्सकों का योगदान निर्विवाद है। असम के डॉ इमाम अली भी एक ऐसे ही मानवतावादी डॉक्टर हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दी है।

असम के करीमगंज ज़िले के रहने वाले डॉ इमाम अली ने 1972 में डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और इसके बाद अपनी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हज़ारों गरीब लोगों को फ्री मेडिकल हेल्प देने में बिता दिया।

डॉ अली ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि उन्होंने अपना ज्यादातर मेडिकल करियर असम के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की सेवा में बिताया है, इसलिए ग्रामीण इलाकों में गरीब और जरूरतमंद लोग अक्सर चिकित्सा सेवाओं के लिए उनके पास आते हैं। उन्होंने गरीब मरीजों की मदद करने की सोच पैदा करने की भी कोशिश की और वो ऐसा करने में भी सफल हुए।

हज़ारों गरीब लोगों को मुफ़्त चिकित्सा सेवाएं देने वाले डॉ इमाम अली कछार कैंसर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक पद्मश्री डॉ रबी कन्नन और शिलांग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर गिरिधारी कोर से प्रेरित थे, क्योंकि वो भी चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करते रहे हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: पुलवामा का Wood Carving Center कैसे बना रहा है लड़कियों को आत्मनिर्भर

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

हबीब जालिब: अवाम की आवाज़ और इंक़िलाब का शायर

उर्दू अदब में जब भी ऐसे शायरों का ज़िक्र...

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

Topics

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

हबीब जालिब: अवाम की आवाज़ और इंक़िलाब का शायर

उर्दू अदब में जब भी ऐसे शायरों का ज़िक्र...

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

Related Articles

Popular Categories