Friday, June 5, 2026
40.2 C
Delhi

हिंदू सुमदाय ने रोज़दारों को करवाई इफ़्तारी तो मुस्लिम कराएंगे मंदिर की मरम्मत  

रमज़ान का पाक महीना शुरू हो चुका है। रमज़ान के महीने में मुसलमान रोज़ा रखते हैं और शाम को मिलकर इफ़्तार यानि रोज़ा खोलते हैं। रमज़ान के इस महीने में बल्लभगढ़ ऊंचा गांव के हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर सांप्रदायिक सौहार्द की एक शानदार मिसाल पेश की है। हिंदू सुमदाय ने रोज़दारों को इफ़्तारी करवाई हैं।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ऊंचा गांव के प्रधान प्रेम सिंह अधाना के साथ हिंदू सुमदाय ने रोज़दारों को इफ़्तारी करवाई । इनमे करीब 150 से 200 रोज़दारों शामिल थे। इनमेरोज़दार शामिल थे। उन्होंने आवाज़ द वॉयस को बताया कि ‘ये सेवा यहां 200 साल पुरानी है, इसे उनके पूर्वज भी किया करते थे, जिसे आज तक कायम रखा हुआ हैं। इससे वे लोग समाज में भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।’

मुस्लिम शिव मंदिर की कराएंगे मरम्मत

प्रधान प्रेम सिंह अधाना के साथ जामा मस्जिद के मौलाना जमालुद्दीन ने भी इस नेक काम में खुले दिल से अपनी भागीदारी दी। मौलाना जमालुद्दीन ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि ‘जामा मस्जिद से सटा हुआ एक शिव मंदिर है जिसमें टाइल्स लगवाने का काम माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन करेगी। हमारी कमेटी के सदस्य भाईचारे, एकता, प्रेम में विश्वास करते हुए हर समाजिक कार्य में आगे रहते हैं।’

माइनॉरिटी वेलफेयर एसोसिएशन और ग्राम सुधार समिति ऊंचा गांव की दो ऐसी संस्था है जो जाति, धर्म, रंग, रूप से परे हटकर समाज कल्याण की भावना से सामाजिक कार्य करती हैं। बल्लभगढ़ ऊंचा गांव समिति के प्रधान शेर ख़ान मलिक ने बताया कि वो साल में एक बार धर्म सम्मेलन ज़रूर करते हैं, इससे शांति, एकता और प्रेम का संदेश देने की अपील हम पूरे समाज से करते हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: मिजवां वेलफेयर सोसाइटी कैसे बन रही है महिलाओं का रोज़गार

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

Topics

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Related Articles

Popular Categories