Saturday, July 4, 2026
40.5 C
Delhi

कैसे दिलाफ्रोस क़ाज़ी ने कश्मीर में शुरू किया SSM College? एक महिला की दिलेरी की कहानी

अपनी रोजी रोटी के लिए जम्मू-कश्मीर की दिलाफ्रोस क़ाज़ी (Dilafros Qazi) ने महज 25 साल की उम्र में SSM College की शुरुआत की थी, जो अब उनकी ज़िंदगी बन गया है। उनका ये सफ़र इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

1988 का वो समय जब कश्मीर में आतंक का कहर शुरू हुआ। तब दिलाफ्रोस क़ाज़ी के पिता, भाई और उनके पति को आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया और फिरौती की भारी रकम मांगी। उनके लिए वो बहुत बुरा वक्त था। उन्हें अपनी खून पसीने की कमाई देनी पड़ी लेकिन इसके बाद भी आतंकवादियों की मांग खत्म नहीं हुई। 

इसके बाद उनकी ज़िंदगी में बड़ी चुनौती तब आई जब कुछ बड़ी ताकतों ने उनकी कॉलेज की ज़मीन पर कब्जा करना चाहा। ऐसे में उनके परिवार पर निशाना साधा गया, उन पर फायरिंग कराई गई। उनके कॉलेज को भी तबाह करने की पूरी कोशिश की गई। ऐसे में उनके शुभचिंतकों ने उन्हें वहां से जाने की सलाह दी। मगर गांव के लोगों ने उनका साथ दिया, उनका सहयोग किया जिनके लिए दिलाफ्रोज़ ने प्राइमरी स्कूल खुलवाए।

दिलाफ्रोस क़ाज़ी राष्ट्रीयता में पूरा विश्वास रखती हैं। वो खुद एक एनसीसी कैडेट थी उनकी रग-रग में भारत है और वो अपने छात्रों को भी यही शिक्षा देती हैं कि शांति, सौहार्द और ज्ञान से ही हर बुरी शक्ति को हराया जा सकता है। कॉलेज के छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है, जिसके लिए वो अब 60 साल की उम्र में भी कदम-कदम पर चुनौतियों का डट कर सामना करती हैं।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: विश्व शांति के लिए महत्वपूर्ण: भारत गणराज्य के साथ डॉ. मोहम्मद अब्दुलकरीम अल-इस्सा का दिलचस्प भ्रमण

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

पंजाब का ‘Mini Goa’: रंजीत सागर डैम पर वॉटर स्पोर्ट्स सैलानियों की पहली पसंद

पंजाब को लोग उसकी ज़िंदादिली, खेती और स्वादिष्ट खाने...

Narayanpur Budruk: मंदिर, मस्जिद, हरियाली और विकास, एक गांव की ऐसी कहानी जो दिल छू जाए

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में बसा Narayanpur Budruk (नारायणपुर...

महान तपस्वी बाबा जवंद सिंह जी की जीवन कहानी!

गुरु नानक पातशाह के सर्वोच्च सिद्धांत “काम करो, नाम...

सिंधु घाटी की ‘पासपोर्ट मुहरें’: 4000 साल पुरानी पहचान की कहानी

आज पूरे देश में पासपोर्ट को लेकर जंग छिड़ी...

Topics

पंजाब का ‘Mini Goa’: रंजीत सागर डैम पर वॉटर स्पोर्ट्स सैलानियों की पहली पसंद

पंजाब को लोग उसकी ज़िंदादिली, खेती और स्वादिष्ट खाने...

Narayanpur Budruk: मंदिर, मस्जिद, हरियाली और विकास, एक गांव की ऐसी कहानी जो दिल छू जाए

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में बसा Narayanpur Budruk (नारायणपुर...

महान तपस्वी बाबा जवंद सिंह जी की जीवन कहानी!

गुरु नानक पातशाह के सर्वोच्च सिद्धांत “काम करो, नाम...

तिलोकचंद महरूम: इंसानियत, वतनपरस्ती और मोहब्बत की शायरी का रोशन नाम

"मंदिर भी साफ़ हम ने किए मस्जिदें भी पाकमुश्किल...

Related Articles

Popular Categories