Saturday, November 21, 2026
13 C
Delhi

इस गांव की बेटियां पिता से क्यों मांगती हैं बंदूक?

उत्तर प्रदेश का एक ऐसा गांव जहां बेटियों शादी के मौके पर मिलने वाले दहेज़ में सोना-चांदी, गाड़ी-बंगला या दूसरे कीमती सामान नहीं बल्कि निशाना लगाने के लिए बंदूक और पिस्टल की मांग करती हैं। इन बेटियों का सपना है कि सटीक निशाना लगाकर ओलंपिक में गोल्ड मेडल ला सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। बेटियों की इस अनोखी मांग को पिता भी शिद्दत से पूरा करते हैं। यहाँ हम बात कर रहें हैं बागपत में बड़ौत इलाके के जौहड़ी गांव की।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सरकार ने नारा दिया था। लेकिन बेटियों के अंदर कुछ कर दिखाने का जज़्बा  दिखा तो, डॉक्टर राजपाल सिंह ने बेटियों को कामयाबी के पंखों को उड़ान देने की शुरूआत की।

कैसे राइफल एसोसिएशन शूटिंग की शुरूआत हुयी

डॉक्टर राजपाल सिंह ने 20 साल पहले राइफल एसोसिएशन शूटिंग रेंज की नींव रखी थी। राजपाल सिंह जी ने लड़के और लड़कियों को शूटिंग रेंज में इस काबिल बनाया जिसके बाद वो National और International Level पर medal जीतने लगीं। लड़कियों का कहना है कि अगर हमारे पास पिस्टल होगी तो, शादी के बाद भी हम अपना मक़सद पूरा कर सकेंगे। यहां से सैकड़ों बेटियों ने ट्रेनिंग पाकर रेलवे, पुलिस, आर्मी और दूसरे बेल्ट की सरकारी नौकरियां हासिल की हैं।

मानवी ने DNN24 से बात करते हुए कहा कि मुझे पहले से ही शूटिंग में दिलचस्पी थी। मैं बहुत आगे जाना चाहती हूं और देश के लिए मेडल लाना चाहती हूं। मानवी ने आगे कहा कि मैं अपने माता-पिता से कहूंगी कि मुझे दहेज़ में पिस्टल दे।

Rifle Association, Johri, Baraut
Rifle Association, Johri, Baraut

कोच महबूब ख़ान ने लड़कियों की नायाब कोशिश के बारे में बताया

हाल ही में जौहड़ी गांव से ताल्लुक़ रख़ने वाले महबूब ख़ान को खेलों इंडिया शूटिंग का कोच बनाया गया था। कोच महबूब ख़ान ने कहा कि यहां से काफ़ी बच्चे नौकरी हासिल करके कामयाब हुये। यहां से 100 से 150 बच्चों ने अलग-अलग डिपार्टमेंटस में जैसे रेलवे, आर्मी, पुलिस और नेवी में नौकरी ली हैं। आगे आने वाले वक़्त में हमारा मक़सद है कि, ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे यहां से कामयाब हो सकें। और अपनी तरफ़ से हम पूरी कोशिश कर रहे है। इन लड़कियों की नायाब कोशिश है कि, हमें माता-पिता पिस्टल दे ताकि हम ओलंपिक में मेडल हासिल करके अपने इलाक़े और देश का नाम रौशन कर सके। इनकी और हमारी दिली ख़्वाहिश है कि हमारे यहां से कोई ओलंपिक में मेडल जीते।

Rifle Association, Johri, Baraut

यहां करीब दो दर्जन से ज़्यादा लड़कियां निशानेबाजी की practice करती हैं। Students ने अभी तक करीब 40 international और 300 से ज़्यादा National level पर gold-silver and bronze medals जीतकर दुनिया में देश का नाम रौशन किया हैं। राजपाल सिंह का मक़सद अकादमी खोलकर पैसे कमाना नहीं, बल्कि समाज और देश की सेवा करना था और वह अभी तक उसी रास्ते पर क़ायम हैं।

ये भी पढ़ें: ध्रुव रस्तोगी ने बनाया Electronic Hi-Tech शतरंज

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

इतिहास का मेहमान बनिए: इस बार 19-25 नवंबर World Heritage Week में टिकट नहीं,सिर्फ़ इश्क़ चलेगा

हिंदुस्तान की सरज़मीं जब अपनी विरासत का जाम पेश...

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

सरपेच से सरताज तक: Cartier का ‘Tiger Eye’ और नवानगर के महाराजा की शान

जब बात शाही ज़ेवरात की होती है, तो ज़हन...

Topics

धागों में बुनी मिजोरम की कहानी, जानिए क्या है Puanchei की ख़ासियत?

भारत के उत्तर-पूर्व में बसा मिजोरम अपनी ख़ूबसूरत पहाड़ियों,...

‘Guru Ka Lahore’: इतिहास, धार्मिक अहमियत और देखने लायक जगहें

सिख इतिहास कई अनोखी, रूहानी और ऐतिहासिक घटनाओं से...

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

Related Articles

Popular Categories