Sunday, March 1, 2026
32.3 C
Delhi

Manzar Bhopali: भोपाल की तहज़ीब से दुनिया के मंच तक और पचास साल के अदबी सफ़र की दास्तान

Manzar Bhopali सिर्फ़ एक शायर का नाम नहीं है, बल्कि एक शहर की रूह, उसकी तहज़ीब और उसकी साझा संस्कृति की पहचान हैं। जब वो अपना नाम लेते हैं, तो “भोपाली” शब्द सिर्फ़ ये नहीं बताता कि वो कहां से हैं, बल्कि ये भी बताता है कि वो अपने शहर की ज़िम्मेदारी साथ लेकर चलते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की मिट्टी में पले-बढ़े Manzar Bhopali अपने साथ उस शहर की नर्मी, अपनापन और मिल-जुलकर रहने की परंपरा को हर मंच तक लेकर गए। उनका असली नाम सैयद अली रज़ा है, लेकिन अदब की दुनिया उन्हें Manzar Bhopali के नाम से जानती है।

ये नाम उन्होंने सोच-समझकर चुना, क्योंकि वो मानते हैं कि जब आप अपने नाम के साथ अपने शहर का नाम जोड़ते हैं, तो आप उसके इतिहास, उसकी पहचान और उसके संस्कारों को रिप्रेज़ेंट करते हैं। इस साल यानि साल 2026 में जब उन्हें Gopal Das Neeraj पुरस्कार से सम्मानित किया गया, तो ये सम्मान किसी एक शायर की उपलब्धि भर नहीं था, ये उस साझा संस्कृति की पहचान थी जिसे वो मंच से मंच तक, देश से देश तक लेकर गए। इस सम्मान में उनका पचास सालों का अदबी सफ़र का निचोड़ था।

घर से शुरू हुई शायरी की राह

Manzar Bhopali का बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहां किताबें, बहसें और महफ़िलें रोज़मर्रा का हिस्सा थी। उनके वालिद को सैकड़ों शेर याद थे। दोस्तों की बैठकों में बातचीत अक्सर शायरी में ढल जाती। ये वही दौर था जब बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, मगर मंज़र लफ़्ज़ों से खेलना सीख रहे थे। घर में उर्दू अदब का माहौल था। किताबें अलमारियों में नहीं, बातचीत में भी रहती थी। यही माहौल उनकी बुनियाद बना।

वो अक्सर बताते हैं कि शायरी उन्होंने किसी इरादे से नहीं शुरू की, शायरी जैसे उन्हें चुनकर आई। पहले-पहल कुछ मिसरे लिखे, फिर उन्हें किसी उस्ताद की निगाह से गुज़रना पड़ा। उनके उस्ताद थे रज़ा रामपुरी। उन्होंने न सिर्फ़ उनकी इस्लाह का, बल्कि मंच पर पढ़ने का हौसला भी दिया। ये वो मोड़ था जहां एक शौक़ ने पेशेवर सफ़र का रूप लिया।

Source: DNN24

अदबी विरासत की छाया

“भोपाली” उनके लिए एक ऐलान है मोहब्बत का, साझी विरासत का, जिम्मेदारी का। वो कहते हैं कि अगर आगरा के पास ताजमहल है, तो भोपाल के पास उसकी झीलें और उसकी तहज़ीब हैं। यही उनकी पहचान है। भोपाल की अदबी दुनिया समृद्ध रही है। कैफ़ भोपाली का नाम बड़े अदब से लिया जाता है, जिनके गीत पाकीज़ा और रज़िया सुल्तान जैसी फ़िल्मों में अमर हुए। असद भोपाली, बशीर बद्र जैसे नामों ने इस शहर को अदब के नक्शे पर अलग पहचान दी।

Manzar Bhopali ने इन शख्सियतों को नज़दीक से देखा, सुना और सीखा। वो मानते हैं कि किसी शहर की असली दौलत उसकी इमारतें नहीं, उसकी बौद्धिक और सांस्कृतिक पूंजी होती है। उन्हें 19वीं और 20वीं सदी के जिन बड़े नामों के साथ मुशायरे पढ़ने का मौक़ा मिला, ये उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने उनकी शायरी पर अपनी मोहब्बत और अपनी राय से Manzar Bhopali को नवाज़ा। अब तक उनकी 13–14 किताबें हिंदुस्तान और पाकिस्तान से पब्लिश हो चुकी हैं और ये सिलसिला अभी जारी है।

गुलाब का गमला और 100 पेड़ों की सज़ा

बचपन की एक घटना उनकी ज़िंदगी में एक नया मोड़ लेकर आई। स्कूल में एक कॉम्पिटिशन था, सबसे सुंदर पौधा लगाने वाले को एग्ज़ाम में ज़्यादा नंबर मिलने थे। उनके पास पौधा नहीं था। उन्होंने पड़ोसी के घर से एक गुलाब का गमला उठा लिया और स्कूल में लगा दिया। उसके बाद उनकी शिकायत हुई, उनकी मां ने इसे चोरी माना और सज़ा सुनाई कि “100 पेड़ लगाओ।” ये सज़ा समय के साथ एक मिशन बन गई।

सालों बाद जब उन्होंने ज़मीन खरीदी और सौ पौधे लगाए, तो मां को वहां ले जाकर कहा “अब माफ़ कर दीजिए।” उस दिन मां की आंखों में आंसू थे, लेकिन वो गर्व के आंसू थे। यही घटना उनके मन में पर्यावरण के लिए लगाव की शुरुआत बनी। उस दिन के बाद पेड़-पौधों के लिए उनके अंदर एक अलग ही अपनापन आया। आगे चलकर उन्होंने हज़ारों पेड़ लगाए। इतना ही नहीं, अपनी किताब “साए में चले आओ” पेड़ों के नाम कर दी।

पहला मुशायरा और सफ़र की शुरुआत

उनका पहला बड़ा मुशायरा मध्य प्रदेश के देवास शहर में हुआ। उस वक़्त उनके पास सुनाने के लिए सिर्फ़ दो ग़ज़लें थी, मगर आत्मविश्वास पूरा था। जैसे ही उन्होंने पढ़ना शुरू किया, वहां बैठी ऑडियंस को काफी अच्छा लगा। मुशायरे के बाद लोग घिर आए “हमारे शहर भी आइए।” ये वो पल था जब उन्हें महसूस हुआ कि मंच सिर्फ़ प्रस्तुति की जगह नहीं, संवाद का ज़रिया है। 1987 में वो पहली बार पाकिस्तान गए, कराची में मुशायरा पढ़ा। इसके बाद इंटरनेशनल मंचों का सिलसिला शुरू हुआ।

सीमाओं से परे गूंजती आवाज़

1991 में जब पहली बार अमेरिका गए, तो लोग शक की निगाह से देख रहे थे “ये क्या पढ़ेंगे?” मगर जैसे ही उन्होंने शेर पढ़ा “कह दो मीर-ओ-ग़ालिब से, हम भी शेर कहते हैं, ये सदी हमारी है, वो सदी तुम्हारी थी” माहौल बदल गया। ये शेर उनके आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया। वो मानते हैं कि शायरी अगर दिल से निकले, तो भाषा और सरहदें उसके रास्ते नहीं रोकती। अमेरिका में उन्हें मानद नागरिकता दी गई। ये उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान था। इससे ये साबित हुआ कि लोग उन्हें सिर्फ़ एक शायर नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और देश की आवाज़ के रूप में पहचानते हैं।

‘एतबार-ए-अदब’ 50 साल का सफ़र

उनकी नई किताब एतबार-ए-अदब उनके 50 साल की अदबी ज़िंदगी का दस्तावेज़ है। इसमें उन्होंने उन तमाम शायरों और अदीबों का ज़िक्र किया है, जिनके साथ उन्होंने वक़्त बिताया। इनमें जॉन एलिया, अहमद फ़राज़, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, निदा फ़ाज़ली, परवीन शाकिर, गोपालदास नीरज जैसे दिग्गजों के साथ मंच साझा करना उनके लिए सीखने का अवसर था। ख़ास तौर से मशहूर शायर राहत इंदौरी के साथ उनकी दोस्ती गहरी रही। दोनों ने संघर्ष के दिन देखे, सफ़र साथ किए और मंचों पर नया जोश भरा। वो कहते हैं “मुझे फ़ख्र है कि मेरी सदी में राहत इंदौरी थे।”

सामाजिक सरोकार और बेबाक आवाज़

Manzar Bhopali की मशहूर नज़्म “मुझको अपनी बैंक की किताब दीजिए” आम लोगों की आवाज़ है। आज भी ये नज़्म मंचों पर गूंजती है। वो मानते हैं कि शायर का काम सिर्फ़ लिखना नहीं, बल्कि अन्याय पर सवाल उठाना भी है। वो कहते हैं कि शायर की आंखों में खुदा ने एक “डिजिटल कैमरा” लगा दिया है। वो हर सीन, हर अन्याय, हर खुशी को रिकॉर्ड करता है और समय आने पर उसे शब्द देता है।

रमज़ान की शाम और बेटियों के नाम शेर

एक रमज़ान की शाम, इफ़्तार की तैयारियों के बीच, अचानक एक शेर उनके ज़ेहन में आया। उन्होंने क़लम उठाई और लिख दिया “बेटियों के भी लिए हाथ उठाओ मंजर, सिर्फ़ अल्लाह से बेटा नहीं मांगा करते।” ये शेर बेटियों के सम्मान का प्रतीक बन गया। पहले उन्होंने इसे घर में सुनाया, तो सबकी आंखें नम हो गई। फिर मंचों पर पढ़ा तो तालियां गूंजीं। वो इसे अल्लाह का तोहफ़ा मानते हैं। ऐसा शेर जो बिना योजना के, सीधे दिल से उतरता है।

गंगा और इंसानियत का गीत

Manzar Bhopali कहते हैं कि जब बिस्मिल्लाह ख़ान उन्हें बनारस के गंगा घाट पर लेकर गए थे, उस समय कई शायर साथ मौजूद थे, जिनमें राहत साहब भी शामिल थे। वहीं के पवित्र और रूहानी माहौल में, उनकी ही तहरीक और प्रेरणा से उनके दिल में एक गीत आया। “तुम भी पियो, हम भी पिएं, रब की मेहरबानी, प्यार के कटोरे में गंगा का पानी।” ये गीत धर्मों के पार जाकर इंसानियत का पैग़ाम देता है। इसमें होली के रंग, ईद की सेवइयां, मंदिर की घंटियां और मस्जिद की अज़ान सब एक साझा संस्कृति के प्रतीक हैं। वो कहते हैं कि नफ़रत की उम्र कम होती है, मोहब्बत मां के पेट से क़ब्र तक साथ चलती है।

फ़िल्मी दुनिया का सुनहरा दौर

Manzar Bhopali मानते हैं कि एक वक्त था जब साहिर लुधियानवी, मजरूह सुल्तानपुरी और आनंद बक्शी गीतकार, नौशाद साहब जैसे संगीतकार, मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर जैसी आवाज़ें मौजूद थी। वो सच में गोल्डन पीरियड था। उस दौर में गीत कहानी और हालात के मुताबिक लिखे जाते थे, इसलिए वो दिल से निकलकर सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचते थे।

“कभी-कभी मेरे दिल में ख़्याल आता है” जैसे गीत सिर्फ़ फिल्मी गाने नहीं रहे, बल्कि अदब और ज़िंदगी का हिस्सा बन गए। आज टेक्नोलॉजी तेज़ है, गाने जल्दी बनते हैं और अक्सर उनकी उम्र भी कम हो जाती है। हर दौर की अपनी पहचान होती है, कुछ दौर इतिहास बन जाते हैं, और कुछ बस ख़बर बनकर रह जाते हैं।

साहिर लुधियानवी और अदबी मंच की परंपरा

साहिर ने फ़िल्मी दुनिया में रहकर भी अपने विचारों से समझौता नहीं किया। उनकी कलम ने सिनेमा को भी साहित्यिक ऊंचाई दी। Manzar Bhopali का मानना है कि उस दौर में फ़िल्मों में भी अदब की खुशबू होती थी। वो कहते हैं कि पहले गाने सिचुएशन पर लिखे जाते थे। आज वो इस बात का दुख जताते हैं कि कई मंचों पर और फ़िल्मों में भी पहले जैसी गहराई और एहसास वाले शब्द कम सुनाई देते हैं।

पहले गानों और शायरी में दिल को छू लेने वाली बात होती थी, अब अक्सर बस जल्दी मशहूर होने की होड़ दिखाई देती है। उनका कहना है कि शायरी चाहे मुशायरे में पढ़ी जाए या फ़िल्म में गाई जाए, उसका मकसद सिर्फ़ फेमस होना नहीं होना चाहिए। शायरी लोगों को सोचने पर मजबूर करे, सही रास्ता दिखाए और दिल के अंदर के जज़्बात जगाए। यही उसकी असली ताकत है।

बशीर बद्र: मोहब्बत का नरम लहजा

बशीर बद्र अपनी सदी के अलग और ख़ास शायर थे, जिनकी पहली किताब “इकाई” से लेकर आख़िरी तक एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला अंदाज़ साफ़ दिखाई देता है। उनकी शायरी में सादगी, दर्द और मोहब्बत की ऐसी नरमी है जो सीधे दिल में उतर जाती है। उनका मशहूर शेर “उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए” आज भी लोगों की ज़ुबान पर है।

मुझे उनका ये शेर भी बहुत पसंद है “ख़ुदा ऐसे एहसास का नाम है, रहे सामने और दिखाई न दे।” मुझे उनके साथ कई मुशायरों में पढ़ने और सफ़र करने का मौक़ा मिला, लेकिन अफ़सोस कि वो वक़्त से पहले बीमार हो गए और हम उनकी नई शायरी से महरूम रह गए। अगर वो पूरी सेहत के साथ आज शेर कह रहे होते, तो 21वीं सदी भी उन पर नाज़ करती। उर्दू अदब में उनका नाम हमेशा रोशनी की तरह ज़िंदा रहेगा।

मुशायरे का बदलता दौर

वो याद करते हैं कि एक समय था जब मुशायरे रात आठ बजे शुरू होते और सुबह पांच बजे तक चलते। दस-बीस हज़ार लोग खड़े होकर सुनते थे। मंच अदब और तहज़ीब का प्रतीक होता था। शायर एक-दूसरे को सुनते, किताबें पढ़ते। उस समय मंच सिर्फ़ मनोरंजन के लिए नहीं होता था, बल्कि लोगों की सोच को बेहतर बनाने और कुछ नया सीखने का भी ज़रिया होता था।

आज के दौर में सोशल मीडिया ने पहुंच तो बढ़ाई है, मगर गहराई कम हुई है। वो “व्हाट्सऐप वाली पीढ़ी” की बात करते हुए कहते हैं कि जल्दी नाम कमाने की चाह में पढ़ने-लिखने की आदत कम होती जा रही है। लोग तुरंत मशहूर होना चाहते हैं, मेहनत और गहराई पर कम ध्यान देते हैं। लेकिन फिर भी वो युवाओं से निराश नहीं हैं। उनका कहना है कि जो सच में मेहनत करते हैं और सीखना चाहते हैं, उनके लिए आगे बढ़ने के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं।

भोपाल: पहचान, गर्व और ज़िम्मेदारी

जब बात भोपाल की आती है, तो मंज़र भोपाली की आवाज़ में गर्व झलकता है। वो कहते हैं कि भोपाल सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब की जीती जागती मिसाल है। यहां होली के रंग और ईद की मिठास एक ही फिज़ा में घुली मिलती है। झीलों का शहर कहलाने वाला भोपाल अपनी सादगी, अपने लहज़े की नरमी और अपने लोगों की मोहब्बत के लिए जाना जाता है।

उनकी कहानी संघर्ष से सम्मान तक, एक गुलाब के गमले से हज़ारों पेड़ों तक, एक छोटे मंच से अंतरराष्ट्रीय सभागारों तक Manzar Bhopali का सफ़र इस बात की गवाही है कि जब नाम के साथ शहर जुड़ता है, तो वो नाम एक ज़िम्मेदारी बन जाता है। और शायद इसी लिए, जब वो अपना नाम लेते हैं “मंजर भोपाली”तो उसमें सिर्फ़ एक शायर नहीं, पूरा शहर बोलता है।

ये भी पढ़ें: कैफ़ भोपाली: ज़िंदगी शायद इसी का नाम है…’ और उनके अंदाज़-ए-बयां की ख़ूबियां

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Topics

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

Related Articles

Popular Categories