Tuesday, August 25, 2026
28 C
Delhi

पोचम्पल्ली इकत साड़ी: हाथों की करामात,सिर्फ कपड़ा नहीं एक विरासत

जब बात भारतीय पारंपरिक वस्त्रों की हो, तो पोचम्पल्ली की इकत साड़ी (Pochampally Ikat Saree) का नाम सबसे ऊपर आता है। भारतीय नारी की शान उसकी साड़ी है, और अगर वो साड़ी पोचम्पल्ली की हैंडमेड इकत सिल्क हो, तो वह सचमुच राजसी लगती है। तेलंगाना के भुदान पोचम्पल्ली गांव के करघों से निकली ये साड़ी सिर्फ पहनने का वस्त्र नहीं, बल्कि ज़िदा दिल  कला है। चाहे शादी हो, त्योहार हो, या कोई खास मौका  ये साड़ी आपको पारंपरिक गरिमा और मॉडर्न खूबसूरती दोनों देती है।

Image-Social Media

बंधन-रंगाई का अद्भुत करिश्मा (टाई-एंड-डाई)

इकत साड़ी (Pochampally Ikat Saree) की सबसे ख़ास बात इसकी बंधन-रंगाई (resist-dyeing) टेक्निक है। करघे पर चढ़ने से पहले ही धागों को बांधकर रंगा जाता है। जब बुनकर warp-weft को मिलाता है, तो ज्योमेट्रिकल डिजाइन, मंदिर की बॉर्डर और बेहद बारीक डिजाइन उभरकर आते हैं। इसमें काफी मेहनत लगती है। हर साड़ी अनोखी बनती है दो साड़ियां कभी एक जैसी नहीं होतीं।

 रंगों की शान और मोटिफ्स की गहराई


इन साड़ियों में गहरे नीले, मैजेंटा, नींबू हरे जैसे जीवंत रंग मिलते हैं, जिनमें सोने का जरी (zari) चमकता है। डिजाइनों में छिपा है सांस्कृतिक संकेत –

  • हाथी और तोता (समृद्धि के प्रतीक)
  • ज्योमेट्रिकल हीरे (शक्ति का संकेत)
  • गंगा-जमुना बॉर्डर (दो रंगों की विपरीत धार, जो एकता दिखाती है)

 प्योर रेशम की चमक और बेहतरीन ड्रेप

इकत कलेक्शन (Pochampally Ikat Saree) में शुद्ध मलबरी सिल्क का इस्तेमाल होता है, जो हल्की, चमकदार और लंबे वक्त तक टिकाऊ होती है। इस पर सिल्क मार्क सर्टिफिकेशन की मोहर लगी होती है, मतलब 100 फीसदी  असली रेशम। यह साड़ी पीढ़ी-दर-पीढ़ी चल सकती है। मां से बेटी तक की विरासत।

Image-Social Media

 शादी-ब्याह के लिए परफेक्ट

दुल्हन या दुल्हन की सहेली के लिए पोचम्पल्ली इकत पटोला साड़ी से बढ़कर कुछ नहीं। इसकी भारी जरी बॉर्डर और शाही पल्लू किसी भी भारी कढ़ाई वाली साड़ी को मात देते हैं। और सबसे अच्छी बात ये बहुत हल्की होती है, इसलिए घंटों की शादी की रस्मों में आप बिना थके इसे पहन सकती हैं।

पोचम्पल्ली क्यों है ख़ास?


पोचम्पल्ली तेलंगाना के भुवनगिरी जिले का एक छोटा सा कस्बा है, लेकिन यहां के बुनकर इकत तकनीक के जादूगर हैं। यहां केवल साड़ी ही नहीं, बल्कि बेडशीट, ड्रेस मटेरियल, सिको साड़ियां भी बनती हैं। 2005 में GI टैग (Geographical Indication) मिलने से इसकी प्रामाणिकता पूरी दुनिया में मानी जाती है।

Image-PIXELS.COM

इकत इतनी महंगी क्यों?


क्योंकि ये हाथ से बुनी जाती है, वक्त लगता है एक साड़ी को बनने में 1 हफ्ते से 1 महीना तक। इसमें शुद्ध सिल्क, बेहतरीन कॉटन, और नैचुरल कलर इस्तेमाल होते हैं। साथ ही, इसकी धुंधली-सी लकीरें और डबल इकत इसे और भी कीमती बनाते हैं।

सदियों पुरानी कला विलुप्त हो सकती है गायब


ये दुख की बात है कि बुनकरों को उचित दाम नहीं मिलते, रेशम के दाम बढ़ रहे हैं, और ये काम बहुत वक्त लेता है। इसलिए कई कारीगर शहरों में मजदूरी करने चले जाते हैं। अगर हम नहीं संभालेंगे, तो ये सदियों पुरानी कला विलुप्त हो सकती है।

इकत की कला: गणित और हुनर का संगम


‘इकत’ शब्द इंडोनेशियाई ‘मेंगिकत’ से आया है, मतलब बांधना। धागों को बांधकर रंगा जाता है, फिर खोलकर बुना जाता है। इसके तीन तरीके हैं:–

  1. वार्प इकत :- केवल सीधे धागे रंगे जाते हैं।
  2. वेफ्ट इकत :- केवल आड़े धागे रंगे जाते हैं।
  3. डबल इकत :- दोनों रंगे जाते हैं। ये सबसे मुश्किल और अनमोल है।

पोचम्पल्ली डबल इकत के लिए मशहूर है। जहां बुनकर गणितीय सटीकता से डिजाइन मिलाते हैं।

Image-ibef.org

सांस्कृतिक गर्व और ग्लोबल पहचान


तेलंगाना में यह साड़ी शादी, त्योहार, शान का प्रतीक है। एयर इंडिया ने एक बार अपनी केबिन क्रू को पोचम्पल्ली सिल्क पहनाया। जिससे इसे दुनिया भर में पहचान मिली। GI टैग ने बुनकरों को नकली प्रोडक्ट्स से बचाया।

Image-Social Media

सिर्फ साड़ी नहीं, एक विरासत है


पोचम्पल्ली की इकत साड़ी (Pochampally Ikat Saree) पहनने का मतलब है कि हुनर को सलाम करना, बुनकर के परिवार को सहारा देना, और भारत की मिट्टी की महक को अपने साथ रखना।  

 तो अगली बार जब आप कोई ख़ास मौका मनाएं, तो एक पोचम्पल्ली इकत साड़ी चुनें क्योंकि ये सिर्फ फैशन नहीं, एक ज़िंदा तहज़ीब है।

ये भी पढ़ें-   Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

बंगाल की रूह तांत साड़ी : ममता बनर्जी से लेकर शेख़ हसीना तक की फेवरेट 

आज के रंगीन और चकाचौंध भरे दौर में, जहां...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

नर्मदा नदी के किनारे बसा माहेश्वर, मध्य प्रदेश का...

Topics

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

नर्मदा नदी के किनारे बसा माहेश्वर, मध्य प्रदेश का...

प्रियंवदा सिंह: नई सोच और पुराने एहसासों को आवाज़ देती शायरा

प्रियंवदा सिंह की शायरी आज की उर्दू शायरी में...

सफ़िया अख़्तर: मोहब्बत, तालीम और अदब की एक नायाब आवाज़

उर्दू अदब में सफ़िया अख़्तर का नाम एक ऐसी...

काली एलिस की दास्तान

एलिस के माता-पिता को उनकी मातृभूमि बारबाडोस से गुलाम...

Related Articles

Popular Categories