Tuesday, September 1, 2026
30 C
Delhi

ज़रूरतमंदों का हाथ थाम मंज़िल की राह दिखाते मिर्ज़ा बेग और रूबी ख़ान

समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दूसरों की परेशानियों को अपना समझ कर मदद के लिए आगे आते हैं। इन्हीं में से एक है एयरलाइन पायलट कैप्टन मिर्ज़ा मोहतशिम बेग और उनकी पत्नी रूबी ख़ान। लोगों की छोटी-छोटी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मिर्ज़ा बेग और रूबी ख़ान ने ‘टीच देम हाउ टू कैच ए फिश, डोंट गिव हिम ए फिश’ लाइन के साथ ज़रूरतमंदों के लिए काम शुरू किए।  

मिर्ज़ा बेग और रूबी ख़ान ने जयपुर का पहला आधार कार्ड कैंप लगवाया, जिसमें हज़ारों लोगों के आधार कार्ड बनवाएं और उस कैंप का सारा खर्चा उठाया। ये कपल आंख, नाक, कान, गला, करियर गाइडेंस शिविर भी लगवाते हैं। इसके साथ ही साफ सफाई के मद्देनज़र रखते हुए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों और मस्ज़िदों में डस्टबिन भी लगवाते हैं।  

कैप्टन मिर्जा राजस्थान के एकमात्र मुस्लिम पायलट हैं जो बीते 25 सालों से हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। वहीं रूबी ख़ान पेशे से एक लेखिका, राजनेता और समाजसेविका हैं। रूबी ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि ‘अल्लाह ने उनको एक नेक शौहर दिए है। शादी के कुछ महीनों बाद मैंने अपने शौहर की मदद से साल 2004 में मिसेज़ जयपुर का खिताब जीता था और इस कामयाबी से ये साबित कर दिया कि अपनी सभ्यता और संस्कृति को लांघे बिना भी खिताब हासिल किया जा सकता है।’

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: मिजवां वेलफेयर सोसाइटी कैसे बन रही है महिलाओं का रोज़गार

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories