Monday, July 13, 2026
39.8 C
Delhi

फ्रांस में फ्रेंच बच्चों को भारतीय संगीत सिखा रहें म्यूजिशियन भाइयों की ये तिकड़ी  

जयपुर के अमृत हुसैन संगीत की दुनिया में आज जाना माना नाम हैं। उन्हें संगीत विरासत में मिला है। अलग अलग म्यूजिक फेस्टिवल में म्यूजिशियन भाईयों अमृत हुसैन, संजय ख़ान और टीपू ख़ान की धुनों पर लोग झूम चुके हैं। ये तीनों भाइयों की तिकड़ी विदेशों में अपना डंका बजा चुकी है।

पिछले 21 सालों से फ्रांस और यूरोपीय देशों में तीनों भाई तबला वादन, राजस्थानी और फ्यूजन म्यूजिक को प्रेजेंट कर रहें हैं। उनकी कामयाबी को देखते हुए छह महीने पहले फ्रांस के दो शहरों संतअवरवां और औरलियों के स्कूल और म्यूजिक स्कूल में फ्रांस की मिनिस्ट्री की तरफ से उन्हे आमंत्रित किया गया था।

अमृत हुसैन ने फ्रेंच बच्चों को तबले के बोल, केसरिया बालम, कृष्ण और राम भजन सिखाए और भारत की महिमा का गुणगान किया, जिसे बच्चों ने बहुत पसंद किया। संतावरतां शहर में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

अमृत हुसैन ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि ‘वो जब भी स्कूल में बच्चों को संगीत सिखाने जाते थे, तो बच्चे उनको हाथ जोड़कर नमस्ते और राम राम कहकर स्वागत करते थे, ये सुनकर उनको गर्व का महसूस होता था।’ अमृत ने 21 सालों में 80 से ज्यादा देशों में प्रोग्राम किए हैं। करीब एक लाख से ज्यादा बच्चों को भारतीय संगीत से रूबरू करवा चुके हैं। अमृत हुसैन अपने संगीत के ज़रिए पूरी दुनिया में भारत और राजस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। वो आज भारत के उच्चतम श्रेणी के कलाकारों में गिने जाते हैं।

इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: सूफ़ी गायक शंभू सोनी की कव्वाली जीत रही लोगों का दिल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

हबीब जालिब: अवाम की आवाज़ और इंक़िलाब का शायर

उर्दू अदब में जब भी ऐसे शायरों का ज़िक्र...

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

Topics

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

हबीब जालिब: अवाम की आवाज़ और इंक़िलाब का शायर

उर्दू अदब में जब भी ऐसे शायरों का ज़िक्र...

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

Related Articles

Popular Categories