Monday, March 2, 2026
20.1 C
Delhi

एक पत्नी और एक मां भी हैं असम की मॉडल रोज़ी रहमान

असम की मॉडल रोज़ी रहमान (Rosie Rahman): Model शब्द सुनते ही हमारे मन में अमुमन कमसिन लड़कियों की वो छवि आती है जो एक ख़ास आकार में ढली हो, लेकिन समाज में बदलाव के साथ Industries अब Models की Hiring आकार और उम्र के दायरे से बाहर की जा रही है। असम की रोज़ी रहमान बीते दो सालों से मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी हैं और Industry में अपना ख़ासा नाम भी बना चुकी हैं। उन्हें अब तक कुल 11 क्राउन मिल चुके है। 

रोज़ी रहमान
Assam model Rosy Rehman (Photo: DNN24)

आज से कुछ साल पहले तक रोज़ी एक साधारण विवाहित महिला थीं जो अपने दो बच्चों और पति के साथ अपनी गृहस्ती में व्यस्त थीं। फैशन की दुनिया में रोजी ने कदम रखा साल 2021 में, जब एक असमिया पत्रिका ने कवर पेज पर उनकी तस्वीर छापी। उसके बाद रोज़ी को एक लोकल बुटीक से कपड़ों का शो करने का मौका मिला। इस तरह रोज़ी को ऑफर आते गए और उन्होने जल्द ही फैशन की दुनिया में अपना मक़ाम हासिल कर लिया। इस करियर में रोज़ी के लिए जो सबसे ख़ास दिन था वो है एक फैशन शो में उनका “रेड कार्पेट क्वीन” बनना।

रोज़ी रहमान ने जीते हैं कई अवॉर्ड

रोजी ने DNN24 को बताया कि उन्हें फैशन की दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं थी, हालांकि सजना-संवरना और नृत्य करना हमेशा ही पसंद था। जब उन्हें मैंगजीन से ऑफर आया तो वो उस समय कॉन्फिडेन्ट नहीं थी। लेकिन उनके दोस्तों ने उन्हें प्रोत्साहित किया। वो बिहू के कार्यकर्मों में बढ़ चढ़ का हिस्सा लेती हैं। रोज़ी रहमान ने असम की पारंपरिक आभूषण और पोशाक पहनकर कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर की फैशन शो प्रतियोगिताएं जीती हैं। जैसे रेड कार्पेट ब्यूटीफुल क्वीन वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 2021,  मोस्ट ब्यूटीफुल मॉडल ऑफ द ईयर 2021, इंटरनेशनल ग्लोबल यूनिवर्स 2022, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ 2022 और मिसेज ई इंटरनेशनल एंबेसडर, मिसेज ग्लोबल दिल्ली, मिसेज रॉयल हरियाणा 2023, मिस स्टार यूनिवर्स 2023, एमएसएसएफ दिल्ली अवार्ड्स 2023, भारत गौरव अवार्ड्स 2023, मिसेज पॉपुलर फेस ऑफ इंडिया 2023 और मोस्ट प्रेस्टीजियस मॉडल ऑफ द ईयर के साथ साथ रोज़ी के winning crown की List काफ़ी लंबी है।

रोज़ी रहमान
Rosy Rehman received awards (Photo: DNN24)

मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए परिवार ने दिया साथ

Glamour world के Stereotype को तोड़ने के साथ ही रोज़ी रहमान का ये करीयर चुनना धार्मिक रूढ़ीवादी समाज पर एक आघात है। विवाहित महिलाओं के लिए घर से बाहर निकल कर काम करना अपने आप में बड़ी चुनौती बन जाती है। लेकिन रोज़ी भाग्यशाली है कि उन्हें अपने परिवार और समाज से ऐसी किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा। रोज़ी बेहतरीन मॉडल होने के साथ-साथ माँ और पत्नी का किरदार भी बखूबी निभाती हैं। रोजी के पति ने हमेशा रोजी को प्रोत्साहित किया वो खुद भी समाज के इस सोच को बदलना चाहते थे कि मुस्लिम महिला शादी के बाद केवल अपने परिवार तक ही सीमित रह जाए। रोजी के दोनों बच्चे भी अपनी माँ पर फक्र महसूस करते हैं। रोजी के पति कहते है कि जब उसका मैंगजीन में फोटो छपा मैंने सोचा कि वो अब इसी फील्ड में आगे जाएगी। उनकी बेटी ने DNN24 को बताया कि “मैंने बहुत कम मुस्लिम औरतों को इस फील्ड में जाते हुए देखा है। मेरी मां इस फील्ड में गई इसके लिए मैं बहुत खुश हूं।”

रोज़ी रहमान
Rosie Rehman during training with many women for modeling (Photo: DNN24)

मॉडलिंग की कई महिलाओं को देती है ट्रेनिंग

रोज़ी अपनी तरह बाकी औरतों को भी सशक्त बनाना चाहती है। वो छोटे प्रोग्राम में रैंप वॉक करने के लिए दूसरी महिलाओं को ट्रैनिंग देती हैं। मोनालिसा रोज़ी की स्टूडेट है वह कहती है कि “मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा जो भी मैडम ने हमे सीखाया है। मैंने शादी से पहले मॉडलिंग की थी लेकिन शादी के बाद अब दुबारा शुरू की है।”

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Topics

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Related Articles

Popular Categories