Sunday, March 1, 2026
26.8 C
Delhi

जामिया के पीएचडी स्टूडेंट ने पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पीएचडी स्टूडेंट मुन्ना ख़ालिद ने युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 में Gold (single), Silver (doubles) और  Bronze (Mixed Doubles) मेडल जीतकर देश और यूनिवर्सिटी का नाम रौशन किया है। पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन कंपाला, युगांडा में 1-7 जुलाई 2024 को हुआ था। बता दें कि ये चैंपियनशिप BWF बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की तरफ से आयोजित हुई थी। इस चैंपियनशिप में दुनिया भर से खिलाड़ियों ने पार्ट लिया था।

मुन्ना ख़ालिद ने DNN24 से बात करते हुए बताया कि उन्होंने ग्रुप मैच से लेकर फाइनल तक टफ टाइम तय किया। फाइनल में ब्राज़ील के रैंकिंग खिलाड़ी जूलीय गोडोय (Julie Godoy) को तीन सेट (14-21, 21-19 & 21-18) से हराकर गोल्ड मेडल जीता।  Double के फाइनल मैच में मुन्ना ख़ालिद ब्राज़ील की जोड़ी से हार गए और  Mixed Doubles में कांस्य पदक जीतकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।

मुन्ना ख़ालिद फल,सब्ज़ी और अख़बार बेचा करते थे

हाल ही में मुन्ना ख़ालिद ने छठवीं राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। मुन्ना ख़ालिद ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया था। वे कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के ख़ानपुर से ताल्लुक रखने वाले मुन्ना ख़ालिद को पैदाइश के छह महीने बाद ही पोलियो हो गया था। 12वीं का एग्ज़ाम पास करने के बाद 2012 में आगे की पढ़ाई के लिए देश की राजधानी दिल्ली आ गये। बीएससी (ऑनर्स), एमएसडब्ल्यू और हिंदी लिटरेचर में मास्टर्स  की तालीम भी जामिया मिलिया से हासिल की और फिलहाल जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में पीएचडी कर रहे हैं।

मुन्ना ख़ालिद ने फल,सब्ज़ी और अख़बार भी बेचे लेकिन हिम्मत नहीं हारी। हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी ज़िंदगी में सरकारी नौकरी भी पा ली। ख़ालिद हाल ही में Delhi state Award से भी नवाज़े गए। ऐसे कई इनामात और इक़रामात से नवाज़े जा चुके हैं। ख़ालिद का मक़सद आने वाले एशियाई खेलों, पैरालिंपिक में पदक जीतना है। देश, सूबे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करना है। 

ये भी पढ़ें: एक हादसे के बाद मां-बाप ने छोड़ा साथ, पैरों से पेटिंग बनाकर जीता नेशनल अवॉर्ड 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Topics

अमेरिका और भारत की रक्षा साझेदारी को हकीकत में बदलना

U.S.-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप का फ्रेमवर्क U.S.-इंडिया सिक्योरिटी कोऑपरेशन को तेज़ करेगा, इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाएगा और इंडस्ट्रीज़ को जोड़ेगा।

शहंशाहों का कारवां और रेशमी धागों का जादू: Parsi Gara, जब फ़ारस के फूल हिंदुस्तान की मिट्टी में मुस्कुराए

‘गारा’ फारसी लैंग्वेज का लफ्ज़ (‘Gara’ is a Persian word) है, जिसका मतलब होता है ‘सुई से काम करना’ या ‘सिलाई। लेकिन पारसी गारा में ये सिलाई जादू में बदल गई।

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Related Articles

Popular Categories