Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Delhi

अजमेर में ऐसी दरगाह जहां नीम के पेड़ की पत्तियां मीठी भी हैं और कड़वी भी

अजमेर के तारागढ़ पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते पर एक ऐसी दरगाह है, जहां 850 साल पुराना नीम का पेड़ है। जिसके एक हिस्से की पत्तियां मीठी है और दूसरे हिस्से में पत्तियां कड़वी है। अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह में देश विदेश से लोग अपनी मन्नत मांगने के लिए आते हैं। यहां आने वाले लोग ख्वाजा गरीब नवाज से जुड़ी हुई जगहों और दूसरी दरगाहों पर भी जाते हैं। इन जगहों में से एक है पीर बाबा गैबन शाह की दरगाह।

तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में मौजूद पीर बाबा गैबन शाह की दरगाह को ज्यादातर लोग मीठे नीम वाली दरगाह के नाम से जानते हैं। जो एक बार इस चमत्कार को देख लेता है, उसकी आस्था की डोर पीर बाबा गैबन शाह की दरगाह से जुड़ जाती है।

हाजी पीर चांद ख़ान बाबा बताते हैं कि ख्वाजा गरीब नवाज़ के अजमेर आने के बाद पीर बाबा गैबन शाह अजमेर आए थे। ख्वाजा गरीब नवाज़ की दुआ से नीम में ये चमत्कार देखने को मिला।

पेड़ का एक हिस्सा जो मज़ार की तरफ झुकता है, उन टहनियों पर लगी पत्तियां स्वाद में मीठी हैं। जबकि पेड़ का दूसरा हिस्सा जो दूसरी ओर झुका है, उसकी शाखों पर लगी पत्तियां आम नीम की तरह कड़वी हैं। वो बताते हैं कि मज़ार की ओर झुकी हुई नीम की पत्तियां मीठी होने के साथ-साथ लोगों को कई तरह की बीमारी से छुटकारा भी दिलाती देती हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: लकड़ी पर शानदार दस्तकारी और जियोमेट्रिक पैटर्न के साथ बनती है ‘ख़तमबंद’ आर्ट

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

बनारस की गुलाबी मीनाकारी: चांदी पर उकेरा जाता है ज़िंदगी का रंग

काशी की गलियों में एक ऐसी कला सदियों से...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

पंडित हरिचंद अख़्तर: हंसी में छुपी गहरी बात कहने वाला शायर

कुछ शायर ऐसे होते हैं जिन्हें लोग एक ही...

Topics

मनीष शुक्ला: उर्दू के बहाने सलीक़ा सीखने वाला शायर

कुछ लोग ज़बान को सिर्फ़ इस्तेमाल करते हैं, और...

Baba Hanuman Singh की शहादत और सोहाना साहिब का इतिहास

सिख इतिहास कुर्बानियों, बहादुरी और शहादत की अनगिनत मिसालों...

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती...

Related Articles

Popular Categories