Thursday, September 3, 2026
28 C
Delhi

कैलीग्राफ़ी कला में निखरती शाहजहां की सफलता: राजस्थान का गौरव

राजस्थान के टोंक की छात्रा शाहजहां ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित ऑल इंडिया कुरानिक कैलीग्राफ़ी कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल किया है। इस नेशनल लेवल की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन शाहजहां ने अपनी कला और मेहनत के बल पर शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर टोंक में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए दुआएं दी गई।

कुरान की आयतों को ख़ूबसूरत और कलात्मक तरीके से लिखने की यह प्रतियोगिता देशभर के अलग-अलग राज्यों के कैलीग्राफिस्ट्स के लिए एक प्रमुख मंच था। शाहजहां ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कठिन मेहनत को दिया। उन्होंने कहा, “कैलीग्राफी एक ऐसी कला है, जो न सिर्फ़ आत्म-अभिव्यक्ति का ज़रिया है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित करती है।”

‘टोंक’ कैलीग्राफ़ी कला के लिए प्रसिद्ध

टोंक में मरकज़-तालीमुल-ख़ुतूत संस्थान की स्थापना ने कैलीग्राफ़ी को पुनर्जीवित करने में अहम योगदान दिया है। यहां बच्चों और युवाओं को कैलीग्राफ़ी की शिक्षा दी जा रही है। इस संस्थान के विशेषज्ञ, उस्ताद ज़फर रजा ख़ान और खुर्शीद आलम, अपनी सेवाएं दे रहे हैं। टोंक कैलीग्राफ़ी कला के लिए प्रसिद्ध है, आज भी इस कला को जीवित बनाए हुए है। शाहजहां की सफलता इस प्राचीन कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों का हिस्सा है। यह केवल एक व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीर की सायका राशिद: पेशे से इंजीनियर दिल से कैलीग्राफी आर्टिस्ट

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अपतानी बुनाई : सिर्फ एक कपड़ा नहीं, पूरी संस्कृति है  जो खुद को बुन रही पीढ़ी-दर-पीढ़ी

अरुणाचल प्रदेश के हरे-भरे लोअर सुबनसिरी घाटी यानी जिरो...

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

Topics

संगरूर का Banasar Bagh Museum! जींद रियासत की शानदार विरासत

पंजाब की ज़मीन अपने समृद्ध इतिहास, बहादुरी की दास्तानों,...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories