Thursday, November 26, 2026
27 C
Delhi

नातिक़ लखनवी: लखनऊ की अदबी दुनिया से उभरा शायरी का एक ख़ास नाम

नातिक़ लखनवी उर्दू अदब के उन शायरों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी शायरी में मोहब्बत, दर्द, तन्हाई और इंसानी जज़्बात को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में बयान किया। उनकी ग़ज़लों में जहां इश्क़ की कैफ़ियत दिखाई देती है, वहीं ज़िंदगी के कड़वे तजुर्बों और इंसानी फ़ितरत की गहरी समझ भी नज़र आती है।

कह रहा है शोर-ए-दरिया से समुंदर का सुकूत
जिस का जितना ज़र्फ़ है उतना ही वो ख़ामोश है

इस शेर में नातिक़ ने ख़ामोशी और गहराई का रिश्ता बख़ूबी समझाया है। उनका कहना है कि जिस इंसान के भीतर जितनी समझ और गहराई होती है, वह उतना ही कम बोलता है। इसी तरह उनके अशआर में ज़िंदगी के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं।

नातिक़ लखनवी की पैदाइश 1878 में लखनऊ में हुयी थी। उनका पूरा नाम सईद अहमद था और उनकी कुनिय्यत अबुल उला थी। उनके वालिद का नाम अब्दुल बसीर हुज़ूर था, जो खुद भी उर्दू के शायर थे। इस तरह उन्हें अदब और शायरी का माहौल विरासत में मिला। बताया जाता है कि उनके बुज़ुर्ग बग़दाद से हिंदुस्तान आए थे और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के कस्बा देवा में रहने लगे थे।

नातिक़ की शुरुआती तालीम और परवरिश लखनऊ में हुई। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के शुरुआती दौर में लिखने-पढ़ने और तस्नीफ़-ओ-तालीफ़ को रोज़गार का ज़रिया बनाया। बाद में हैदराबाद में एक रिसाले के संपादक यानी मुदीर के तौर पर भी काम किया। उन्हें तबाबत यानी चिकित्सा के काम में भी दिलचस्पी थी। इसके साथ ही वह शायरी करते और मुशायरों में हिस्सा लेते रहे।

नातिक़ लखनवी उर्दू के साथ फ़ारसी में भी शायरी किया करते थे। शायरी के फ़न में उन्हें मशहूर शायर अमीर मीनाई से शागिर्दी हासिल हुई। इसके अलावा उन्होंने हसन शहसरामी की सोहबत से भी फ़ायदा उठाया। उनके चाहने वाले और उनसे शायरी सीखने वाले लोग ज़्यादातर कानपुर, कलकत्ता और लखनऊ से ताल्लुक़ रखते थे। नातिक़ ने कानपुर में भी कुछ समय गुज़ारा।

उनकी शायरी में इश्क़ की बेचैनी, जुदाई का दर्द और दिल की अनकही बातें बड़ी सादगी से सामने आती हैं। 

दिल है किस का जिस में अरमां आप का रहता नहीं
फ़र्क़ इतना है कि सब कहते हैं मैं कहता नहीं

इस शेर में वह मोहब्बत के उस एहसास को बयान करते हैं, जिसे हर कोई अपने दिल में रखता है, लेकिन हर कोई ज़ाहिर नहीं करता।

आज़ादियों का हक़ न अदा हम से हो सका
अंजाम ये हुआ कि गिरफ़्तार हो गए

उनकी शायरी में आत्मसम्मान की झलक भी साफ़ दिखाई देती है। वह किसी के सामने अपनी बात रखने के लिए ख़ुशामद करना पसंद नहीं करते थे। उनका यह शेर इसी अंदाज़ को बयान करता है।

दिल रहे या न रहे ज़ख़्म भरे या न भरे
चारासाज़ों की ख़ुशामद मुझे मंज़ूर नहीं

ज़िंदगी के आख़िरी दौर में नातिक़ लखनवी ने बांग्लादेश के चटगांव में रहना शुरू कर दिया था। उम्र के आख़िरी हिस्से में वह फ़ालिज (पैरालिसिस) के शिकार हो गए। लंबे समय तक इस बीमारी से परेशान रहने के बाद 9 अक्टूबर 1950 को उनका इंतिक़ाल हो गया। उन्हें चटगांव के बदर पट्टी इलाके में मज़ार-ए-बदर शाह के पीछे सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।

नातिक़ लखनवी की शायरी आज भी अपने अंदर मोहब्बत, दर्द, ख़ामोशी और ज़िंदगी के गहरे तजुर्बों को समेटे हुए है। उनके अशआर इंसान को सोचने पर मजबूर करते हैं और यही खूबी उन्हें उर्दू शायरी की दुनिया में एक अलग पहचान देती है।

ये भी पढ़ें: ज़फ़र इक़बाल: उर्दू ग़ज़ल को नए ख़्याल और अंदाज़ से सजाने वाले शायर

आप हमें Facebook,Instagram,Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

Mohd Saboor Ali
Mohd Saboor Alihttps://hindi.dnn24.com/
मोहम्मद सबूर अली DNN24 में सीनियर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर हैं। उन्हें डिजिटल पत्रकारिता, क्रिएटिव स्टोरीटेलिंग और वीडियो प्रोडक्शन में 5+ वर्षों का अनुभव है। वे शिक्षा, सफलता की कहानियों, पॉडकास्ट और उर्दू शायरी से जुड़ी ख़बरों को कवर करते हैं। पहले वे ‘Khel Cafe’ और ‘Jandarshan News’ के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में एमए की पढ़ाई पूरी की और साल 2026 में Exchange4Media की ओर से उन्हें Urdu Journalism Award से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Constitution Day 2026: हाथों से लिखे संविधान में छिपी हैं भारत की ये अनोखी झलकियां

जब भारतीय संविधान का ज़िक्र होता है, तो हमारे...

Bishnupur Music Festival: जहां इतिहास और संगीत की खुशबू बसी है

इमेजिन..एक ऐसी दुनिया जहां संगीत वक्त की सीमाओं को...

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

पीले पड़ते पन्नों में छिपा इतिहास, Goa सरकार की पुरानी Manuscripts को सहेजने की पहल

किसी पुराने दस्तावेज़ के पीले पड़ चुके पन्नों में...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

Topics

Bishnupur Music Festival: जहां इतिहास और संगीत की खुशबू बसी है

इमेजिन..एक ऐसी दुनिया जहां संगीत वक्त की सीमाओं को...

हीरा देवी: पहाड़ की पगडंडी से रेड कारपेट तक

पैंसठ पार की हीरा देवी (Heera Devi) विनोद कापड़ी...

Harike Wetland Festival: जहां परिंदों की चहचहाहट में गूंजता है पर्यावरण प्रेम

इमेजिन.. एक ऐसी जगह जहां ब्यास और सतलुज नदियों...

CodeYogi: Prashant Chaudhary की पहल से गांव के बच्चों के लिए खुल रहे टेक्नोलॉजी के दरवाज़े

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गांव और छोटे...

Guru Nanak Gurpurab 2026: इतिहास, अहमियत और मनाने की परंपराएं

गुरु नानक (Guru Nanak) देव जी का प्रकाश पर्व...

नातिक़ गुलावठी: शायरी के साथ आज़ादी की जंग में भी निभाया अहम किरदार

मौलाना सैयद अबुल हसन नातिक़ गुलावठी उर्दू अदब के...

Related Articles

Popular Categories