Saturday, June 6, 2026
35 C
Delhi

जयपुर की पतंगबाज़ी: सांप्रदायिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर

भारत में पतंगबाज़ी की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, लेकिन जयपुर की पतंगबाज़ी में कुछ ख़ास है। यह न सिर्फ़ एक खेल है, बल्कि सांप्रदायिक एकता और सद्भाव का प्रतीक भी है। मकर संक्रांति के दिन जयपुर का नीला आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज उठता है। इस दिन हिंदू और मुस्लिम समुदाय मिलकर पतंगबाज़ी का आनंद लेते हैं, जो शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब का अनोखा उदाहरण है।

जयपुर में पतंग कला की पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत

जयपुर की पतंगबाज़ी का इतिहास राजा-महाराजाओं के दौर से जुड़ा है। महाराज सवाई राम सिंह ने इसे शाही परंपरा के रूप में अपनाया और इसे आम जनता तक पहुंचाया। तब से मकर संक्रांति पर यह परंपरा हर साल बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। हांडीपुरा बाजार, पतंगबाज़ी का केंद्र है, जहां का 150 साल पुराना पतंग बाज़ार इस परंपरा को ज़िंदा रखे हुए है। यहां के मुस्लिम कारीगर पतंग बनाने की कला को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं। बांस की छड़ियां, कागज़, धागा और मैदा घाई से तैयार पतंगें देखने में जितनी ख़ूबसूरत लगती हैं, उतनी ही मेहनत का परिणाम होती हैं। जयपुर की पतंगों में छोटे-बड़े आकार, सेलिब्रिटी चेहरों वाली डिज़ाइन पतंगें तक शामिल हैं।

राजस्थान पर्यटन विभाग का पतंग उत्सव

राजस्थान पर्यटन विभाग हर साल जल महल के किनारे पतंग उत्सव का आयोजन करता है, जो कारीगरों और इस परंपरा को बढ़ावा देता है। इस उत्सव में स्थानीय लोग और पर्यटक एक साथ शामिल होते हैं। जयपुर की पतंगबाज़ी न सिर्फ़ मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर है। यह परंपरा हर साल मकर संक्रांति पर जयपुर की सामूहिक एकता को आसमान तक उड़ान देती है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: उर्दू और फ़ारसी के समंदर, ग़ज़ल के ख़ुदा-ए-सुख़न शायर मीर तक़ी मीर 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

Topics

मोहम्मद अली, द ग्रेटेस्ट

1964 में बाईस साल के काले मोहम्मद अली ने...

भीड़-भाड़ वाले बाज़ार के कोने में ज्ञान का खज़ाना — Bhai Mohan Singh Vaid Memorial Library

तरनतारन शहर का ऐतिहासिक अड्डा बाज़ार, जो श्री दरबार...

कॉपरनिकस की दास्तान

ब्लैक डैथ हैजे से फैली महामारी थी जिसने यूरोप...

Related Articles

Popular Categories