Saturday, August 1, 2026
35.4 C
Delhi

सिजू गुफा: मेघालय का वो रहस्यमयी संसार जो मंगल ग्रह की तरह नज़र आता है

भारत में एक ऐसी जगह है जो देखने में मंगल ग्रह (Mars) जैसी लगती है लेकिन यहां पानी बहता है,और वो भी एक प्राचीन भूलभुलैया (labyrinth) के अंदर। जी हां, हम बात कर रहे हैं मेघालय के साउथ गारो हिल्स (South Garo Hills of Meghalaya) में बसे सिजू गुफा (Siju Caves) की। ये वही गुफा है जिसे एक ज़माने में भारत की सबसे लंबी गुफा होने का गौरव मिला हुआ था। 

शिलांग से सिजू तक: एक ख़ूबसूरत सफ़र

मेघालय की राजधानी शिलांग (Shillong, the capital of Meghalaya) जहां ठंडी हवाएं, कोहरे से लिपटी पहाड़ियां और शहर की रौनक है।यहां से सिजू गुफा तक का रास्ता करीब 250 किलोमीटर दूर है।जब आप शिलांग से  सिजू तक का सफर करेंगे तब आपके रास्ते में हरी-भरी पहाड़ियां,घने जंगल और छोटे-छोटे गांव देखने को मिलेंगे।बीच-बीच में झरने चांदी के धागों की तरह चमकते हुए दिखाई देखें।  

सिजू गुफा (Image-Wikipedia)

एक ऐसा दरवाज़ा जो दूसरी दुनिया में ले जाता है

गुफा का मेन गेट देखते ही आप हैरान रह जाएंगे। ऊंचा पत्थर का मेहराब, जिस पर लताएं और काई (moss) चढ़ी हुई नज़र आती हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई प्राचीन दरवाज़ा खुलने वाला हो। पानी की बूंदों से चमकता ये दरवाज़ा आपको अंदर बुलाता है।  

गुफा के अंदर का जहां: रोशनी और अंधेरे का संगम

गुफा के अंदर कदम रखते ही ऐसा लगता है मानो आप धरती के दिल (earth’s heart) में उतर गए हों। हवा ठंडी और  बाहर की रोशनी गायब हो जाती है। आप सिर्फ़ अपने हेडलैम्प की हल्की रोशनी में आगे बढ़ते हैं। स्टैलेक्टाइट्स (stalactites) झूमरों की तरह लटकते नज़र आएंगे। स्टैलेग्माइट्स (stalagmites) ज़मीन से उठे हुए ये सब सदियों की बूंद-बूंद का नतीजा है। पानी के बहने की आवाज़ और चमगादड़ों (bats) के पंखों की फड़फड़ाहट गुफा को एक अलौकिक (otherworldly) एहसास देती है। 

सिजू गुफा (Image-savaari.com)

गुफा के अंदर छिपे हुए तालाब, छोटे झरने, और अनोखी पत्थर की आकृतियां नज़र आती हैं। गुफा में लगभग 100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें एक दुर्लभ गुफा-निवासी झींगा (cave-dwelling shrimp) और एक ख़ास तरह  का घोंघा (snail) शामिल है, जो हाल ही में खोजा गया है।

चमगादड़ों का शहर: जहां हज़ारों आंखें चमकती हैं

सिजू गुफा को ‘Bat Cave’ (चमगादड़ों की गुफा) भी कहा जाता है। हिप्पोसाइडरोस लार्वेटस (Hipposideros larvatus) नाम की प्रजाति यहां आम है। यहांं अचानक से गूंजती हुई आवाज़ और एक तीखी गंध पूरी गुफा को भर देती है। जिसे रोमांच अलग ही लेवल पर होता है।  

विज्ञान की नज़र से: करोड़ों सालों की कहानी

क्या आप जानते हैं कि सिजू गुफा का इतिहास इओसीन काल (Eocene period) से जुड़ा है? उस वक्त गारो हिल्स समुद्र के अंदर डूबा हुआ था। लाखों सालों में, पानी ने चूना-पत्थर (limestone) को काटकर यह सुरंगें बनाईं।

सिजू गुफा (Image-savaari.com)

1981 तक सिजू गुफा भारत की सबसे लंबी गुफा थी, जिसकी लंबाई 1,200 मीटर थी। बाद में खोजों ने इसे 4,772 मीटर (15,656 फीट) तक मापा, और आज ये भारत की 14वीं सबसे लंबी गुफा है। वैज्ञानिक आज भी यहां चमगादड़ों, फंगस (fungi) और कीड़ों की स्टडी करते हैं। मॉडर्न साइंस की तमाम तरक्की के बावजूद, इस गुफा के कई राज आज तक अनसुलझे हैं। ये एक जीवित प्रयोगशाला (Living Laboratory) है।

गुफा के आस-पास और भी ख़ूबसूरती

गुफा से बाहर डाबट वारी (Dabat Wari) है जो सिमसंग नदी (Simsang River) का एक शांत और खूबसूरत किनारा है। यहां बैठकर नदी की कल-कल सुनना और हरी-भरी वादियों को देखना मानों जन्नत (paradise) का एहसास दिलाता है। 

ऐसा अनुभव जो दिल में बस जाता है

सिजू गुफा सिर्फ़ एक पर्यटन स्थल नहीं है, ये धरती का रहस्यमयी दस्तावेज़ है, वक्त की अनमोल निशानी है, और प्रकृति की करामात (Magic) है। हज़ारों चमगादड़ों से लेकर अनगिनत स्टैलेक्टाइट्स तक, यहां हर चीज़ कुछ न कुछ कहती है।   

 सिजू गुफा जहां अंधेरा रोशनी बन जाता है, और पत्थर ज़िंदा लगते हैं।

ये भी पढ़ें:  ढाका की मलमल: चांदनी की चादर जो अंगूठी से गुज़र जाती थी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Indian Squash: Anahat Singh ने वो कर दिखाया, जिसका भारत 21 साल से इंतज़ार कर रहा था

कई बार किसी खिलाड़ी की जीत सिर्फ़ एक मैच...

ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां: सादा अल्फ़ाज़ में गहरी कैफ़ियत के शायर

उर्दू अदब की तारीख़ में ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां 'बयां'...

Pithora Painting: जब दीवारों पर रंगों के साथ उतरती है आस्था और पुरखों की कहानी

किसी कला की असल ख़ूबसूरती सिर्फ़ रंगों में नहीं,...

Topics

ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां: सादा अल्फ़ाज़ में गहरी कैफ़ियत के शायर

उर्दू अदब की तारीख़ में ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां 'बयां'...

Pithora Painting: जब दीवारों पर रंगों के साथ उतरती है आस्था और पुरखों की कहानी

किसी कला की असल ख़ूबसूरती सिर्फ़ रंगों में नहीं,...

दर्द काकोरवी: इश्क़-ए-हक़ीक़ी और सूफ़ियाना शायरी के फ़नकार

उर्दू अदब की तारीख़ में कई ऐसे शायर गुज़रे...

किताबों से प्यार करने वाले एक अनपढ़ सम्राट की दास्तान

दुनिया का पहला छापाखाना 1440 में जर्मनी के एक...

Related Articles

Popular Categories