Thursday, October 15, 2026
24.6 C
Delhi

मेघालय के गहने: सदियों पुरानी कारीगरी, अनमोल विरासत

पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) के ताज के रत्न  यही है मेघालय (Jewellery of Meghalaya)। यहां की हरियाली, बादलों का घर और यहां के आदिवासी समुदायों की कारीगरी… सब कुछ दिल को छू लेने वाला है। लेकिन जो चीज़ आपको हैरान कर देगी, वो है यहां के पारंपरिक गहने और ज़ेवरात। ये सिर्फ़ चमकते गहने नहीं, बल्कि इनमें छुपी है  इतिहास,भरोसा, प्रतीक और सदियों पुरानी धातु-कला की दास्तान।

    खासी और जयंतिया समुदाय की विरासत

    मेघालय के खासी और जयंतिया (Khasi and Jaintia of Meghalaya) लोगों के गहने सबसे ज़्यादा दिलचस्प हैं। मूंगे जैसे लाल या सुनहरे तावीज़, हार, कंगन और पायल। इनकी खूबसूरती सिर्फ़ मेघालय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में मशहूर है।

    • पैला (Paila) या किंजरी क्सियार (Kynjri Ksiar) ये सोने के अनोखे गहने हैं जो सदियों से पहने जाते हैं।
    • कोरोनेट का पांगस्न्गियात (Ka Pangsngiat)  जो शुद्ध सोने या चांदी से बना ताज होता है।  जिसका ऊपरी हिस्सा चपटा और आकार में अंडाकार या गोल होता है। यह शाही अंदाज़ का प्रतीक है।
    • सियार किंथेई (Siar Kynthei) जो कानों में पहने जाने वाले झुमके है, जो शुद्ध सोने से बने होते हैं और कान से नीचे तक लटकते हैं।

    ये गहने सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी और प्राचीन धातु-विज्ञान (metallurgy) की कहानी बयां करते हैं।

    गारो समुदाय की अनोखी परंपरा

    गारो महिलाएं रिगिटोक (Rigitok) नामक गहना पसंद करती हैं। कांच का पतला, नालीदार तना जो महीन धागे से पिरोया जाता है। और सबसे दिलचस्प है नाडोंगबी (Nadongbi) या ओटोंगगा (Otongga)।  पीतल की अंगूठी जो कान की लो में पहनी जाती है। पुरुष इसे 30 से 50 तक हर कान में पहनते हैं, जबकि महिलाएं बड़ा आकार और 12 से 20 तक एक कान में पहनती हैं। ये परंपरा आज भी ज़िदा है।

     बांस की कारीगरी

    सबसे चमकदार तो धातु और मोतियों के गहने ही हैं, लेकिन खासी महिलाओं का एक और खूबसूरत ज़ेवर है । हस्तनिर्मित बांस के हेयरक्लिप। ये हल्के, बालों के लिए आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल (eco-friendly) हैं।  

    बादलों का घर- एक टुकड़ा अपने साथ ले जाइए

    मेघालय के ये गहने लोगों की ज़िंदगी का अटूट हिस्सा हैं। अगर आप कला, संस्कृति और कारीगरी की कद्र करते हैं, तो शिलॉन्ग के लोकल बाज़ार की सैर ज़रूर कीजिए। अपने गाइड से बात कीजिए और जानिए खासी और गारो लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, उनके कृषि-नृत्य, परिधान, गहने और संगीत के बारे में।

    ये भी पढ़ें- Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है

    आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Hot this week

    हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

    हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

    5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

    जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

    वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

    उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

    Topics

    हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

    हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

    5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

    जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

    वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

    उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

    मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

    उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

    Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

    भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

    Related Articles

    Popular Categories