Wednesday, November 18, 2026
27 C
Delhi

Puneri Pagri: पुणे की सक़ाफ़त, मराठा की शान और GI टैग वाली अनोखी विरासत 

महाराष्ट्र की धरती, जहां वीरों की गाथाएं जन्म लेती हैं। इसी धरती पर बसा है ‘डेक्कन की मल्लिका’ कहलाने वाला शहर पुणे। ये शहर जितना मॉडर्न है, उतना ही तारीख़ से भरा हुआ भी। कभी ये मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था, और आज ये एजुकेशन, IT और स्टार्टअप्स का गढ़ है। लेकिन इस शहर की रूह में जो चीज़ बसी है, वो है पुणेरी पगड़ी (Puneri Pagri) जो सिर पर बांधी जाने वाली कपड़े की एक ऐसी पहचान है, जो इज़्ज़त, शान और रिवायत का प्रतीक है।  

Image-Social Media

कोस्टी समुदाय: पगड़ी के असली हुनरमंद

पुणेरी पगड़ी (Puneri Pagri) की जड़ें करीब 400 साल पुरानी हैं। उस दौर में समाज कई वर्गों में बंटा था, जिनमें एक था-कोस्टी। ये सिर्फ़ पगड़ी बनाने वाले कारीगर नहीं थे, बल्कि इस रिवायत के असली पासबान थे। कोस्टी हर पंद्रह दिन में घर-घर जाते और वहीं बैठकर अपने मर्द ग्राहकों के लिए हाथ से बनी पगड़ियां तैयार करते। ये अनोखी परंपरा पुणेरी पगड़ी और शहर की संस्कृति के गहरे रिश्ते को ज़ाहिर करती है।

पगड़ी बनाने का अमल बड़ा नफ़ीस था। हर पगड़ी के लिए 65 मीटर कपड़ा, जो नौ इंच चौड़ा होता, इस्तेमाल होता था। कपड़े को पानी में भिगोकर मांड़ लगाया जाता, ताकि नफ़ीस तहें अपनी शक्ल बनाए रखें। दिलचस्प बात ये है कि आकार देने के लिए हमेशा सांचा नहीं होता था। कभी-कभी कोस्टी अपने सिर, घुटनों या लकड़ी के लट्ठों का इस्तेमाल करते। मांड़ के कारण पगड़ी की उम्र करीब 15 दिन होती, इसीलिए कोस्टी हर पखवाड़े घर जाते। ताज़ा पगड़ी बनाने और रिवायत ज़िंदा रखने। 

Image-Social Media

पगड़ी के छह हिस्से

पुणेरी पगड़ी (Puneri Pagri) की बनावट बेमिसाल है। पहले इसका रंग सफ़ेद होता था, मगर हुनरमंद कारीगर सब्ज़ियों-फलों से निकाले गए प्राकृतिक रंगों से इसमें रंगत लाते। आज लाल रंग आम है। कपड़ा आमतौर पर सूती, जबकि रेशम और साटन ऐश-ओ-आराम के लिए।

छह अहम हिस्से मिलकर यह शानदार पहनावा बनाते हैं- कोका (दायीं आंख के ऊपर), जरतार (माथे के दायें से लटकती सुनहरी रिबन), मठ (कोका से निकलने वाला सपाट हिस्सा), जरी (जरतार के पास रेशमी सुनहरी पट्टी), घेरा (पूरी पगड़ी के चारों ओर लिपटा नफ़ीस कपड़ा, जो सिर के नाप पर तैयार होता), और अस्तर (अंदर की सूती परत, जो आराम देती है)। आख़िरी हिस्सा कमल है, जो माथे पर टिकता है। स्टाइल के साथ महाराष्ट्र की तपती धूप से हिफ़ाज़त भी करता है। 

मराठा दौर से जुड़ी तारीख़

पुणेरी पगड़ी (Puneri Pagri) की तारीख़ मराठा सल्तनत से जुड़ी है। बखरों में इसका ज़िक्र इख़्तियार की अलामत के तौर पर मिलता है, जिसे मराठा योद्धा और हुक्मरान पहनते थे। पेशवा दौर में पुणे राजधानी बना, और पेशवा यही पहनावा पहनते थे। यही वक़्त था जब यह पहनावा मक़बूल हुआ और शहर की सक़ाफ़ती पहचान बना। बाद में पगड़ी दो हिस्सों में बंटी। जवाहरातों से सजी शाही पगड़ी, और सादा मगर शानदार पुणेरी पगड़ी, जो आलिमों, उस्तादों और समाज सुधारकों से जुड़ गई।

Image-Social Media

पुणेरी पगड़ी (Puneri Pagri) आमतौर पर सूती या रेशम से बनती है, क्योंकि कपड़ा नरम होना चाहिए वरना तह करते वक़्त तकलीफ़ होगी और पगड़ी भारी लगेगी। सूती कपड़ा महाराष्ट्र के मौसम के लिहाज़ से भी मुफ़ीद है। रंग आमतौर पर सफ़ेद या केसरिया, लंबाई पांच फुट से ज़्यादा नहीं। पगड़ी बांधने का हुनर आसान नहीं  है। इसमें कई तहें एक-दूसरे में फंसी होती हैं। ये भारत की बाक़ी पगड़ियों से छोटी और ऊपर से सपाट होती है, जो संतुलन और अनुशासन का इज़हार करती है। यही सादगी इसे सबसे अलग बनाती है।  

नाज़ और इज़्ज़त का एहसास

पुणेरी पगड़ी महाराष्ट्र की माला-माल सक़ाफ़ती तारीख़ और इज़्ज़त की अलामत है। त्योहारों, रस्मों और जश्नों में सम्मान का प्रतीक। सन 2009 में इसे भारत सरकार से ज्योग्राफ़िकल इंडिकेशन (GI) का दर्जा मिला। 

ये भी पढ़ें-ज़रदोज़ी: जब सुनहरे तारों की कढ़ाई ने लखनऊ की तहज़ीब को लाफानी कर दिया!

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

Asma
Asma
असमा फातिमा एक अनुभवी मल्टीमीडिया स्टोरीटेलर हैं, जिन्हें टेलीविज़न, डिजिटल पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ETV News और Eenadu Digital से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और Dailyhunt में हाइपरलोकल कंटेंट टीमों का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह Banyan Infomedia में सीनियर मल्टीमीडिया कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में DNN24 और Kisan of India की हिंदी वेबसाइटों का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी विशेषज्ञता सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक बदलाव, डॉक्यूमेंट्री, इंटरव्यू और SEO आधारित डिजिटल स्टोरीटेलिंग में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

Chhau Dance: जहां कदम बन जाते हैं कहानी और मुखौटे देते हैं किरदारों को पहचान

कभी तलवारों की टकराहट और युद्ध के दांव-पेच, तो...

Topics

कुंवर नारायण: संवेदना, मानवीयता और जीवन के गहरे सवालों के कवि

हिंदी साहित्य में कुंवर नारायण का नाम उन प्रमुख...

दुष्यंत कुमार: वो कवि, जिसने ग़ज़ल को आम आदमी की आवाज़ बनाया

हिंदी साहित्य में दुष्यंत कुमार का नाम उन शायरों...

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना: जिनकी कविताओं में धड़कती आम इंसान की ज़िंदगी

हिंदी साहित्य में सर्वेश्वरदयाल सक्सेना का नाम उन कवियों...

Chhau Dance: जहां कदम बन जाते हैं कहानी और मुखौटे देते हैं किरदारों को पहचान

कभी तलवारों की टकराहट और युद्ध के दांव-पेच, तो...

अनवर मसूद: हंसी के अंदाज़ में ज़िंदगी की तल्ख़ सच्चाइयां बयां करने वाले शायर

अनवर मसूद पाकिस्तान के मशहूर शायर, शिक्षक और साहित्यकार...

ठेकुआ: छठ पूजा का पवित्र प्रसाद, जो सिर्फ़ मिठाई नहीं, एहसास है

छठ पूजा की पहचान सिर्फ़ सूर्य उपासना नहीं, बल्कि...

Related Articles

Popular Categories