Thursday, November 12, 2026
22 C
Delhi

ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक: ओडिशा की वो विरासत जो हर घर को जन्नत बना देती है!

ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक: क्या आप जानते हैं कि ओडिशा के एक छोटे से गांव में ऐसे पर्दे बनते हैं जिनकी खूबसूरती देखकर विदेशी भी दंग रह जाते हैं? जी हां, खुर्दा ज़िले का ढलापत्थर गांव आज दुनिया भर में अपनी अनोखी हथकरघा कला के लिए मशहूर है। यहां बनने वाले ‘ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक’ (Dhalapathar Parda and Fabrics) न सिर्फ़ घर की रौनक बढ़ाते हैं, बल्कि सदियों पुरानी एक ऐसी परंपरा को ज़िंदा रखे हुए हैं जिसे 2012 में Geographical Indication (GI) टैग का गौरव हासिल हुआ।

Image- Social Media

एक सदी से चल रही है ये कारीगरी

ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक (Dhalapathar Parda and Fabrics) में ये हुनर रंगानी समुदाय के लोगों की रगों में बसा है। यहां के तक़रीबन हर घर की रोज़ी-रोटी इन्हीं हथकरघों से चलती है। सदियों से ये परंपरा चली आ रही है, और हर बुज़ुर्ग अपने बच्चों को रंगाई और बुनाई की बारीकियां सिखाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस कला पर बौद्ध धर्म की गहरी छाप है, जो यहां के लोगों की ज़िंदगी और कला में साफ़ झलकती है।

कैसे बनता है ये कमाल?

अब ज़रा इसके हुनर का अंदाज़ा लगाइए। पर्दे बुनने के लिए 400 हुक वाले जैक्वार्ड की ज़रूरत पड़ती है। पारंपरिक तौर पर कारीगर पहले स्क्रीन पर डिज़ाइन बनाते हैं, लेकिन असली मज़ा तो ये है कि ये उस्ताद अपने हुनर के दम पर बिना किसी ग्राफ़ या नक़्शे के सीधे कपड़े पर डिज़ाइन उतार देते हैं। एक स्क्रीन तैयार करने में पूरा एक महीना लग जाता है, और इसमें पूरा परिवार अपना योगदान देता है। रंग भी नैचुरल जामुन और आम की छाल से निकाले जाते हैं, जो इस कला में रंगों की एक अलग ही जान डाल देते हैं।

Image- Social Media

डिज़ाइनों की अनोखी दुनिया

इस कला की पहचान मंदिरों के डिज़ाइन हैं। लोग इन्हें इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये घर में पवित्रता और सुकून भर देते हैं। आपको यहां जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर और लिंगराज मंदिर के खूबसूरत नक़्शे मिल जाएंगे। इसके अलावा ओडिशा या भारत का नक़्शा, अशोक चक्र, ताज महल, सूर्य नमस्कार और सूर्यास्त के मनमोहक सीन भी पर्दों पर उकेरे जाते हैं। डिज़ाइन की सफ़ाई और तीख़ापन पहली नज़र में ही दिल जीत लेता है।

Image- Social Media

क्यों है ये ख़ास?

इस कला की सबसे बड़ी ख़ूबी यही है कि ये एक पूरे समुदाय को सहारा देती है। ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक (Dhalapathar Parda and Fabrics) के लगभग हर घर से जुड़ा ये कारोबार यहां के लोगों के लिए न सिर्फ़ कमाई का ज़रिया है, बल्कि उनकी पहचान और फ़ख़्र भी है। नेशनल और इंटरनेशनल टूरिस्ट इन पर्दों की ख़ूबसूरती के दीवाने हैं।

Image- Social Media

तो अगली बार जब ओडिशा की सैर पर जाएं, तो ढलापत्थर पर्दा और फ़ैब्रिक (Dhalapathar Parda and Fabrics) ज़रूर ले। स्थानीय कारीगरों से मिलिए, उनकी कला को करीब से देखिए। 

ये भी पढ़ें-ज़मीन के नीचे छिपा था चोलों का ख़जाना : नागपट्टिनम से निकली नटराज-शिवकामी की दुर्लभ कांस्य मूर्तियां

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़ेहरा निगाह: उर्दू शायरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाली ख़ास आवाज़  

उर्दू अदब की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने...

रहमान फ़ारिस: मोहब्बत और ज़िंदगी के एहसास को शायरी में पिरोने वाले शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायरों के अल्फ़ाज़...

प्राचीन पंजाब में मौजूद है दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज़ में से एक ‘Taxila’

प्राचीन दुनिया का बड़ा इल्मी मरकज़: तक्षशिला (Taxila) की...

छठ पूजा: जल, सूर्य और शुक्राने का वो त्योहार जो इंसान को इंसानियत सिखाता है

ज़रा सोचिए... करोड़ों लोग सुबह से पहले, ठंडे पानी...

Topics

रहमान फ़ारिस: मोहब्बत और ज़िंदगी के एहसास को शायरी में पिरोने वाले शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ शायरों के अल्फ़ाज़...

अमीर क़ज़लबाश: शायरी में समाज का आईना दिखाने वाले शायर

“उसी का शहर वही मुद्दई वही मुंसिफ़हमें यक़ीं था...

अज़ीम अमरोहवी: अस्र-ए-हाज़िर के मीर और मर्सिया-निगारी के रौशन चराग़

उर्दू अदब में मर्सिया-निगारी एक बहुत एहतराम वाली सिन्फ़...

तीन सदियों का हुनर, एक अनमोल विरासत-बुंदेलखंड की Bell Metal Craft

Bell Metal Craft:मध्य प्रदेश की उत्तरी सरहद पर बसे...

Related Articles

Popular Categories