Sunday, August 2, 2026
32 C
Delhi

कांथा कढ़ाई: सिलाई में बसी हजारों सालों की विरासत

हर सिलाई एक कहानी कहती है, हर टांका एक जज्बात बयां करता है। यही तो है कांथा जो महज़ कढ़ाई नहीं, बल्कि बांग्ला की रूह है, भारतीय नारी की पहचान है, और सदियों की संस्कृति का आईना है।

आज 21वीं सदी में जब दुनिया फैशन के नए-नए शौक़ में डूबी है तब करीब 50,000 महिलाएं अपने घरों में बैठकर इसी कांथा कढ़ाई (Kantha Embroidery) को जिंदा रखे हुए हैं। ये महिलाएं इसे ‘घोरे बोसा कााज’ यानी घरेलू काम कहती हैं, मगर ये काम उनकी जिंदगी बदल रहा है। आर्थिक ताकत दे रहा है, सामाजिक मुकाम बख़्श रहा है, और क्रिएटिविटी को नई उड़ान दे रहा है।

Image- artsandculture.google.com

हड़प्पा से लेकर आज तक का सफर

पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि हड़प्पा सभ्यता की खुदाई में जो सुइयां मिली हैं, वो इस बात की गवाह हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप पर कढ़ाई की कला हजारों साल पुरानी है।

पीढ़ी-दर-पीढ़ी मां से बेटी तक ये हुनर पहुंचा। हर मोटिफ़ (बूटी), हर टांका, हर रंग अपने आप में एक सिंबल था, कोई दुआ थी तो कोई सुरक्षा का तावीज़, किसी ने प्यार का पैगाम भेजा तो किसी ने समाज पर तंज़ कसा।

बिना अक्षर जाने, बिना किताब पढ़े, इन सिलाइयों ने एक विज़ुअल ज़ुबान बनाई, जो बताती थी कि ये किस ज़मीन की है, किस समाज की है, किस संस्कृति की है।

Image- artsandculture.google.com

जब फटे कपड़े बन गए क़ीमती धरोहर

कांथा (Kantha Embroidery) का जन्म एक ज़रूरत से हुआ, जब पुरानी साड़ियों और धोतियों को फेंकने की बजाय उन्हें परत-दर-परत बिछाकर, टांके से बांधकर, रज़ाई, चादर या ओढ़ने बनाए गए। कहीं इसे गुड़री कहते हैं, तो कहीं रल्ली, कहीं बिहार की सुजनी।

ये रिपरपज़िंग (Repurposing) की वो मिसाल है जो पर्यावरण को भी बचाती है और कला को भी। ख़ास बात ये कि जिन कपड़ों को इस्तेमाल किया जाता था, वो अक्सर किसी जाने-माने या मोहतरम शख्सियत के होते थे, जिससे उन कांथाओं की आध्यात्मिक कद्र और बढ़ जाती थी।

Image- artsandculture.google.com

रवींद्रनाथ टैगोर की कविता में कांथा

विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी कविता ‘एबार फिराओ मोरे’ में लिखा है कि प्रभु बुद्ध, राजकुमार सिद्धार्थ, अपना शाही ठाठ-बाट छोड़कर, केवल एक “छिन्न कांथा” (फटी-पुरानी कांथा) ओढ़कर सत्य की खोज में निकल पड़े।

यानी ये जो कांथा है, ये वैराग्य की निशानी है, सादगी की मिसाल है, और आध्यात्मिकता का प्रतीक भी है। प्राचीन साहित्य में भी ‘जीर्ण कंथा’ की बात आती है, जो एक सादी, परत-दर-परत सिली हुई ओढ़नी मात्र है। मगर उसकी हैसियत कितनी बड़ी है। 

Image- artsandculture.google.com

कांथा की ज़मीन और उसका बंटवारा

कांथा कढ़ाई का मूल इलाक़ा अविभाजित बंगाल था जो आज के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में बंटा हुआ है। लेकिन कंथा न सिर्फ इन दोनों इलाक़ों में जिंदा है, बल्कि अपनी पहचान भी बनाए हुए है।

लेकिन एक अफ़सोसनाक बात ये है कि कांथा की सबसे पुरानी मिसालें 19वीं सदी के आसपास ही उपलब्ध हैं। और इसकी एक बड़ी वजह ये है कि इन कांथाओं को इतना इस्तेमाल किया जाता था कि वो नाजुक (फ्रैजाइल) हो गईं, और बंगाल की गरम-नम जलवायु ने इनके संरक्षण में कोई मदद नहीं की। फिर भी, गुरुसादय दत्त (एक अंग्रेज़ अफ़सर जिसे देहाती कलाओं से गहरा लगाव था) और स्टेला क्रामरिश (मशहूर इंडोलॉजिस्ट) ने इन्हें इकट्ठा करके कांथा को सहेजा।

Image- artsandculture.google.com

आज की महिलाएं, नया अफ़साना

आज कांथा सिर्फ एक पुरानी कला नहीं है, ये घरेलू उद्योग (होम-बेस्ड इंडस्ट्री) बन चुका है, जो देश और विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। 50,000 महिलाएं इसके ज़रिए आत्मनिर्भर हो रही हैं।

कांथा अब उनकी मजबूरी नहीं, मुकाम है। उनके अंदर की रचनात्मकता नई बूटियां, नए डिज़ाइन, नई थीम्स गढ़ रही है। वो सिर्फ पुराने को दोहरा नहीं रहीं, बल्कि नए को जन्म दे रही हैं।

Image- artsandculture.google.com

कांथा में बसती है दस्तान

कांथा सिखाती है कि कुछ भी बेकार नहीं है, हर टुकड़े में कहानी है, हर धागे में प्यार है, हर टांके में जज़्बा है। ये कढ़ाई नहीं, एक ज़ुबान है जो बिना बोले सब कुछ कह देती है। ये व्यापार नहीं, एक मुहब्बत है जो पीढ़ियों से सिली जा रही है।

ये भी पढ़ें:  ढाका की मलमल: चांदनी की चादर जो अंगूठी से गुज़र जाती थी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Indian Squash: Anahat Singh ने वो कर दिखाया, जिसका भारत 21 साल से इंतज़ार कर रहा था

कई बार किसी खिलाड़ी की जीत सिर्फ़ एक मैच...

ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां: सादा अल्फ़ाज़ में गहरी कैफ़ियत के शायर

उर्दू अदब की तारीख़ में ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां 'बयां'...

Pithora Painting: जब दीवारों पर रंगों के साथ उतरती है आस्था और पुरखों की कहानी

किसी कला की असल ख़ूबसूरती सिर्फ़ रंगों में नहीं,...

Topics

ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां: सादा अल्फ़ाज़ में गहरी कैफ़ियत के शायर

उर्दू अदब की तारीख़ में ख़्वाजा एहसानुल्लाह ख़ां 'बयां'...

Pithora Painting: जब दीवारों पर रंगों के साथ उतरती है आस्था और पुरखों की कहानी

किसी कला की असल ख़ूबसूरती सिर्फ़ रंगों में नहीं,...

दर्द काकोरवी: इश्क़-ए-हक़ीक़ी और सूफ़ियाना शायरी के फ़नकार

उर्दू अदब की तारीख़ में कई ऐसे शायर गुज़रे...

किताबों से प्यार करने वाले एक अनपढ़ सम्राट की दास्तान

दुनिया का पहला छापाखाना 1440 में जर्मनी के एक...

Related Articles

Popular Categories