Wednesday, July 8, 2026
33.4 C
Delhi

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स की मदद कर रहे हामिद अज़ीज़ सफ़वी, शुरू की ये अनूठी पहल

कोलकाता के रहने वाले हामिद अज़ीज़ सफ़वी पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे अच्छा प्रदर्शन करें इसके लिए उन्होंने हैदर अज़ीज़ सफ़वी करियर डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत की। 12 दिसंबर, 2022 में अपने पिता हैदर अज़ीज़ सफ़वी की बरसी पर इस सेंटर की शुरुआत की गई थी।

ये सेंटर उलुबेरिया में ताज महल लाइब्रेरी के कैंपस में है। ताज महल लाइब्रेरी ताज ग्राम विकास केंद्र की एक सहायक कंपनी है। उनका सेंटर पुस्तकालय आईआईटी, जेईई, नीट, कैट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को महंगी किताबें और रिसोर्स फ्री देता है।

शुरू किया डिजिटल लर्निंग सेंटर

हामिद सफ़वी ने 12 दिसंबर, 2023 में स्टूडेंट्स को लैपटॉप, इंटरनेट और वर्चुअल कोचिंग तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया। उलुबेरिया के युवाओं के लिए सीखने के अवसरों को सही मायने में बढ़ाने के लिए हामिद ने डिजिटल लर्निंग सेंटर की शुरुआत की। उन्होंने एक नहीं बल्कि दो डिजिटल साक्षरता केंद्र खोलकर अपने विज़न का विस्तार किया। ई-शिक्षा केंद्र वित्तीय कठिनाइयों का सामना करने वाले छात्रों को ज़रूरी संसाधन प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित होता है।

ये केंद्र ऑनलाइन कक्षाएं और फॉर्म भरने में भी मदद करता है। उनका सेंटर इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। इन पहलों बनाए रखने में मदद करने के लिए किताबें, पुराने लैपटॉप और यहां तक कि बैठने के लिए स्टूल भी दान करता रहा है।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: गरीब बच्चों को प्लास्टिक के बदले मुफ़्त शिक्षा दे रहा नीरजा फुटपाथ स्कूल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मुसीबत में घिरीं Former Indian Citizen नाज़नीन की मदद के लिए कैसे काम आया भारत

इस साल जून में, नाज़नीन मोहम्मद मलिक (Nazneen Mohammad...

नालंदा का ‘शिल्प ग्राम’: जहां कला रोज़गार बनती है और महिलाएं मिसाल

जब भी बिहार के नालंदा का ज़िक्र होता है,...

हिमायत अली शायर: जिनकी कलम ने मोहब्बत और वतन दोनों को आवाज़ दी

उर्दू अदब की दुनिया में पहचान सिर्फ़ उनके अशआर...

प्राचीन प्रम्बानन मंदिर: PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का ऐतिहासिक पहलू

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़ाफ़िला इंडोनेशिया पहुंचा, तो...

Topics

हिमायत अली शायर: जिनकी कलम ने मोहब्बत और वतन दोनों को आवाज़ दी

उर्दू अदब की दुनिया में पहचान सिर्फ़ उनके अशआर...

प्राचीन प्रम्बानन मंदिर: PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का ऐतिहासिक पहलू

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़ाफ़िला इंडोनेशिया पहुंचा, तो...

दिलावर फ़िगार: हंसते-हंसाते समाज का आईना दिखाने वाले शायर 

उर्दू अदब में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने लोगों...

Related Articles

Popular Categories