Tuesday, August 4, 2026
31.6 C
Delhi

पिछले 16 सालों से जयपुर के कौसर पब्लिक मदरसा में पढ़ा रहे कुलदीप सिंह

आपने ज़रूर देखा और सुना होगा कि ज़्यादातर मदरसों में मुस्लिम टीचर ही बच्चों को पढ़ाते हैं। लेकिन जयपुर का कौसर पब्लिक मदरसा इस सोच को बदल रहा है। जी हां, जयपुर के खो नागोरियान में बना कौसर पब्लिक मदरसा में पिछले 16 सालों से कुलदीप सिंह पढ़ा रहे हैं।

ये मदरसा एक नई इबारत लिख रहा है। कुलदीप सिंह मदरसे में गणित, विज्ञान और अंग्रेज़ी पढ़ाते हैं। इन विषयों के अलावा यहां कंप्यूटर उर्दू, अरबी भी सिखाई जाती है। मदरसे के प्रमुख फ़रहान इसराइली ने आवाज़ द वॉयस को बताया कि उनकी कोशिश है कि समाज में फैले हिंदू मुस्लिम भेदभाव खत्म हो। 

इस मदरसे की स्थापना साल 2006 में उनके वालिद मौलवी मोहम्मद हस्सान इसरायली ने की थी। साल 2008 में कुलदीप सिंह राजावत की राजस्थान मदरसा बोर्ड की तरफ से मदरसे में नियुक्ति हुई। तब से लेकर अब तक  कुलदीप सिंह राजावत उनके मदरसे में बतौर टीचर काम कर रहे हैं।

समाज में हमें ऐसे शिक्षकों की ओर ज़रूरत है, जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम और सदभाव की भावना रहे। इस साल कुलदीप सिंह राजावत को बेस्ट टीचर के रूप में सम्मानित किया गया है। इस मौके पर मदरसा के संचालक फ़रहान इसरायली ने बताया कि “हमारे शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान दिखाना कितना महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और त्याग के बिना हम सफलता की ओर नहीं बढ़ सकते।”

वो कहते है कि मदरसे के सभी टीचर का दिल से आभार व्यक्त करना चाहते हैं। उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए वो हमेशा आपके शुक्रगुज़ार रहेंगे।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: कश्मीर की कला में पश्मीना और आधुनिक चरखा से निखार 

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

घर में कभी रोटी की भी फ़िक्र थी, वहीं से Mehakpreet ने Medical Professional बनने की कहानी लिखी

कुछ कहानियां ज़िंदगी के मुश्किल दौर की याद दिलाती...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

Topics

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

दाता गंज बख़्श अली: तसव्वुफ़ और इल्म की रोशन मिसाल

हज़रत अली हुज्वेरी रहमतुल्लाहि अलैह, जिन्हें दुनिया दाता गंज...

प्रकृति के दो अनमोल रत्न: सुंदरवन और पश्चिमी घाट की कहानी

प्रकृति ने भारत को जो तोहफे दिए हैं, उनमें...

अमीर बख़्श साबरी: इश्क़, अकीदत और सूफ़ियाना शायरी के अलमबरदार

अमीर बख़्श साबरी का शुमार हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के...

Related Articles

Popular Categories