Thursday, February 26, 2026
25 C
Delhi

जयपुर में गणेशोत्सव पर दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनोखी मिसाल

जयपुर में गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर से भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर के मुस्लिम समुदाय और स्थानीय पार्षद अकबर पठान ने शोभायात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया।

इस यात्रा पर फूलों की बारिश कर गुलाबी नगरी में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की गई। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर गजराज चल रहे थे। जिनके पीछे झांकियां सजाई गई थीं। इस दौरान आदर्श नगर विधानसभा के पार्षद अकबर पठान ने कहा कि “जयपुर हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक रहा है। यह हमारे लिए गर्व का विषय की हमें इस शोभायात्रा का स्वागत करने का अवसर मिला। हमारा धर्म इस्लाम दूसरे धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।” पार्षद अकबर पठान के अलावा आदर्श नगर विधानसभा के विधायक रफ़ीक ख़ान भी यात्रा में शामिल हुए।

इन झांकियों में वंदे भारत झांकी भी शामिल थी, जिसमें देवी-देवताओं को सवार दिखाया गया। रथ में भगवान गणेश की स्वर्ण मंडित प्रतिमा को विराजमान किया गया। यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी, जिसमें सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और ब्रह्मपुरी जैसे स्थान शामिल थे।

आखिर में शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। यात्रा के दौरान शहर में कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे, जो यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: तौहीदा अख़्तर का बुटीक बना महिलाओं के लिए प्रेरणा: कौशल और आत्मनिर्भरता की कहानी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Related Articles

Popular Categories