Wednesday, September 2, 2026
30 C
Delhi

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने की तारीफ़

इस बार पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2024 के पैरालंपिक में भारत ने अपने 2020 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 2020 में टोक्यो में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किए थे। इस साल भारतीय टीम ने कुल 29 पदक हासिल किए। जिनमें सात गोल्ड, नौ सिल्वर, और तेरह ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। ये पैरालंपिक के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बड़ा पदक प्रदर्शन है।

पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि, “पैरालंपिक 2024 भारत के लिए खास और ऐतिहासिक रहा है। हमारे पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते, जो देश के पैरालंपिक इतिहास में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। ये हमारे एथलीटों के अटूट समर्पण और अदम्य जज़्बे की वजह से संभव हुआ।”

भारत ने इस बार पैरा साइकिलिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो जैसे नए खेलों में भी भाग लिया। अवनि लेखरा दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं, उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड जीता। इसके अलावा, धरमबीर और प्रणव सूरमा ने पुरुष क्लब थ्रो F51 में स्वर्ण और रजत जीते, जो इस खेल में भारत के पहले पदक थे।

इसके अलावा, प्रवीण कुमार ने टी 64 हाई जंप में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए छठा स्वर्ण पदक जीता। दीप्ति जीवनजी महिलाओं की 400 मीटर टी20 में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर बौद्धिक रूप से दिव्यांग एथलीटों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: अपनी Disability को Ability बनाने वाले कश्मीर के कमेंटेटर इरफ़ान भट्ट

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

ज़मीन अली: वो चराग़ जिसने उर्दू के लिए एक नया रास्ता रोशन किया

कुछ लोग सिर्फ़ अपने दौर के लिए काम नहीं...

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Topics

अमजद हैदराबादी: दर्द को रुबाई में ढालने वाले शायर

उर्दू अदब की दुनिया में अमजद हैदराबादी का नाम...

राबिया बसरी: मोहब्बत-ए-इलाही की पहली सूफ़ी शायरा 

तसव्वुफ़ की तारीख़ में अगर किसी एक नाम को...

Related Articles

Popular Categories