पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) के ताज के रत्न यही है मेघालय (Jewellery of Meghalaya)। यहां की हरियाली, बादलों का घर और यहां के आदिवासी समुदायों की कारीगरी… सब कुछ दिल को छू लेने वाला है। लेकिन जो चीज़ आपको हैरान कर देगी, वो है यहां के पारंपरिक गहने और ज़ेवरात। ये सिर्फ़ चमकते गहने नहीं, बल्कि इनमें छुपी है इतिहास,भरोसा, प्रतीक और सदियों पुरानी धातु-कला की दास्तान।

खासी और जयंतिया समुदाय की विरासत
मेघालय के खासी और जयंतिया (Khasi and Jaintia of Meghalaya) लोगों के गहने सबसे ज़्यादा दिलचस्प हैं। मूंगे जैसे लाल या सुनहरे तावीज़, हार, कंगन और पायल। इनकी खूबसूरती सिर्फ़ मेघालय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में मशहूर है।
- पैला (Paila) या किंजरी क्सियार (Kynjri Ksiar) ये सोने के अनोखे गहने हैं जो सदियों से पहने जाते हैं।
- कोरोनेट का पांगस्न्गियात (Ka Pangsngiat) जो शुद्ध सोने या चांदी से बना ताज होता है। जिसका ऊपरी हिस्सा चपटा और आकार में अंडाकार या गोल होता है। यह शाही अंदाज़ का प्रतीक है।
- सियार किंथेई (Siar Kynthei) जो कानों में पहने जाने वाले झुमके है, जो शुद्ध सोने से बने होते हैं और कान से नीचे तक लटकते हैं।
ये गहने सिर्फ़ सजावट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी और प्राचीन धातु-विज्ञान (metallurgy) की कहानी बयां करते हैं।

गारो समुदाय की अनोखी परंपरा
गारो महिलाएं रिगिटोक (Rigitok) नामक गहना पसंद करती हैं। कांच का पतला, नालीदार तना जो महीन धागे से पिरोया जाता है। और सबसे दिलचस्प है नाडोंगबी (Nadongbi) या ओटोंगगा (Otongga)। पीतल की अंगूठी जो कान की लो में पहनी जाती है। पुरुष इसे 30 से 50 तक हर कान में पहनते हैं, जबकि महिलाएं बड़ा आकार और 12 से 20 तक एक कान में पहनती हैं। ये परंपरा आज भी ज़िदा है।

बांस की कारीगरी
सबसे चमकदार तो धातु और मोतियों के गहने ही हैं, लेकिन खासी महिलाओं का एक और खूबसूरत ज़ेवर है । हस्तनिर्मित बांस के हेयरक्लिप। ये हल्के, बालों के लिए आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल (eco-friendly) हैं।
बादलों का घर- एक टुकड़ा अपने साथ ले जाइए
मेघालय के ये गहने लोगों की ज़िंदगी का अटूट हिस्सा हैं। अगर आप कला, संस्कृति और कारीगरी की कद्र करते हैं, तो शिलॉन्ग के लोकल बाज़ार की सैर ज़रूर कीजिए। अपने गाइड से बात कीजिए और जानिए खासी और गारो लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी, उनके कृषि-नृत्य, परिधान, गहने और संगीत के बारे में।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad Prints: हज़ार साल पुरानी कला, जो आज भी दुनिया के दिलों पर राज करती है
आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।



