Tuesday, May 19, 2026
38.1 C
Delhi

एआई अर्थव्यवस्था में अग्रणी रहने की अमेरिकी रणनीति

अमेरिका का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क यह बताता है कि नीतियाँ, नवाचार और साझेदारियाँ एआई अर्थव्यवस्था के अगले चरण को किस प्रकार आकार दे रही हैं।

जब दुनिया भर की सरकारें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के भविष्य को आकार देने की होड़ में लगी हैं, तब अमेरिका स्वयं को एआई निवेश, विकास और व्यावसायीकरण के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है। मार्च 2026 में, राष्ट्रपति डॉनल्ड जे. ट्रंप ने एआई के लिए एक राष्ट्रीय नीति रूपरेखा की घोषणा की, जिसमें नवाचार, विनियमन और आर्थिक विकास पर अमेरिकी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग के इंटरनेशनल ट्रेड एडमिनिस्ट्रेशन की व्यापार प्रोत्साहन शाखा फॉरेन कमर्शियल सर्विस (एफसीएस) के अनुसार, यह रूपरेखा “नवाचार, प्रतिस्पर्धात्मकता और जिम्मेदार तैनाती पर ध्यान केंद्रित करते हुए एआई में अमेरिका के नेतृत्व को मजबूत करती है।” एफसीएस के एक अधिकारी ने कहा कि यह “उद्योग को स्पष्ट नीतिगत दिशा प्रदान करती है और एआई विकास तथा व्यावसायीकरण के समर्थन के प्रति अमेरिकी दृष्टिकोण में निरंतरता का संकेत देती है।”

वैश्विक व्यवसायों और निवेशकों के लिए यह रूपरेखा इस बात का भी संकेत देती है कि अंतरराष्ट्रीय साझेदार अमेरिकी एआई बाज़ार के साथ किस प्रकार जुड़ सकते हैं, क्योंकि अमेरिका उभरती प्रौद्योगिकियों में अपने नेतृत्व का विस्तार करना चाहता है।

भारत में, एफसीएस नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में कार्यरत है तथा साझेदारों के साथ मिलकर व्यावसायिक सहभागिता को मज़बूत करने और अमेरिका-भारत आर्थिक संबंधों को गहरा करने का कार्य करता है।

नीति को क्रियान्वयन में बदलना

यह रूपरेखा उद्योग से सुझाव एकत्र करने और क्रियान्वयन को आकार देने के पहले के प्रयासों पर आधारित है। एफसीएस अधिकारी बताते हैं, “अक्टूबर 2025 में जारी सूचना अनुरोध (आरएफआई) और एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम के अंतर्गत अप्रैल 2026 में शुरू किए गए प्रस्ताव आमंत्रण (सीएफपी) के साथ मिलकर यह रूपरेखा उद्योग को शामिल करने और नीतिगत लक्ष्यों को वास्तविक दुनिया की कार्रवाइयों में बदलने के चरणबद्ध प्रयास को दर्शाती है।”

अधिकारी ने यह भी कहा कि इस दृष्टिकोण का उद्देश्य अमेरिकी बाज़ार से जुड़ने की इच्छुक कंपनियों के लिए अधिक स्पष्टता पैदा करना है। “एआई नीति के प्रति अधिक सुव्यवस्थित अमेरिकी दृष्टिकोण, अमेरिकी बाज़ार से जुड़ने वाली कंपनियों को अधिक स्पष्टता और पूर्वानुमेयता प्रदान करता है, जिससे निवेश, प्रवेश और विस्तार के लिए एक स्थिर वातावरण बनाने में मदद मिलती है। यह प्रौद्योगिकी साझेदारियों और सहयोग सहित अमेरिकी उद्योग के साथ गहन व्यावसायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा।”

वैश्विक एआई पूंजी के लिए प्रतिस्पर्धा

यह रूपरेखा अमेरिका में निवेश और विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए भी तैयार की गई है। अधिकारी कहते हैं, “इन पहलों के बीच अधिक नीतिगत सामंजस्य एआई में अमेरिकी प्राथमिकताओं के स्पष्ट संकेत प्रदान करता है। इससे निवेश संबंधी निर्णयों में विश्वास बढ़ता है, नवाचार चक्र तेज होते हैं, और उन कंपनियों के लिए मज़बूत प्रोत्साहन मिलता है जो एआई विकास और व्यावसायीकरण के वैश्विक केंद्र के रूप में अमेरिका में विस्तार या वृद्धि पर विचार कर रही हैं।”

अमेरिकी सरकार की व्यापक पहलें भी कंपनियों को संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने में सहायता देने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग और उसके निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम सलेक्टयूएसए के माध्यम से वैश्विक कंपनियाँ बाज़ार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं, राज्य और स्थानीय निवेश एजेंसियों से जुड़ सकती हैं, और संघीय, राज्य तथा स्थानीय स्तरों पर अवसरों का पता लगा सकती हैं। अपनी स्थापना के बाद से सलेक्टयूएसए ने 400 अरब डॉलर से अधिक के निवेश को सुगम बनाया है और अमेरिका में 2,70,000 से अधिक नौकरियों में मदद की है।

अमेरिकी एआई बढ़त

यह रूपरेखा अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दो दीर्घकालिक शक्तियों को रेखांकित करती है: बौद्धिक संपदा संरक्षण और कुशल प्रतिभा तक पहुँच। अधिकारी कहते हैं, “मज़बूत बौद्धिक संपदा संरक्षण और प्रतिभा आधार अमेरिकी नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र की बुनियादी शक्तियाँ बने हुए हैं। ये मिलकर अनुसंधान एवं विकास में निवेश का समर्थन करते हैं, उन्नत प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण को सक्षम बनाते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि कंपनियों को एआई नवाचार का विस्तार करने के लिए आवश्यक अत्यधिक कुशल कार्यबल उपलब्ध हो।”

व्यापक नीतिगत चर्चा में एआई-जनित सामग्री, कॉपीराइट और डिजिटल प्रतिरूप जैसे उभरते मुद्दे भी शामिल हैं, क्योंकि सरकारें और न्यायालय यह समझने का प्रयास कर रहे हैं कि तेजी से विकसित हो रही एआई प्रौद्योगिकियों पर मौजूदा कानून किस प्रकार लागू होते हैं।

वैश्विक एआई साझेदारियों का निर्माण

निवेश और नवाचार से आगे बढ़कर, यह रूपरेखा इस बात का भी संकेत देती है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय एआई सहयोग को किस प्रकार गहरा करना चाहता है। भारत सहित वैश्विक साझेदारों के लिए, एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम उस बात को दर्शाता है जिसे एफसीएस अधिकारी “अमेरिका-नेतृत्व वाले एआई नवाचार में उद्योग को शामिल करने के लिए एक संरचित दृष्टिकोण” बताते हैं।

अधिकारी बताते हैं, “एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम के अंतर्गत आरएफआई (सूचना अनुरोध) से सीएफपी (प्रस्ताव आमंत्रण) तक की प्रगति अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए कंसर्शियम-आधारित मॉडलों के माध्यम से अमेरिकी उद्योग के साथ जुड़ने और वैश्विक अनुप्रयोगों वाले पूर्ण-स्तरीय एआई समाधानों के विकास और तैनाती में योगदान देने के रास्ते तैयार करती है।”

आगे की दिशा के मद्देनज़र अधिकारी ने कहा कि “जैसे-जैसे यह रूपरेखा क्रियान्वयन की ओर बढ़ेगी, हितधारकों को विधायी और नियामकीय परिणामों तथा एआई एक्सपोर्ट्स प्रोग्राम के व्यवहारिक विकास पर नज़र रखनी चाहिए। प्रमुख क्षेत्रों में कंसर्शियम गठन, निर्यात सुविधा तंत्र, और मानकों तथा अनुपालन अपेक्षाओं का विकास शामिल है, जो अमेरिका-नेतृत्व वाले एआई पारिस्थितिकी तंत्र में भागीदारी को आकार देंगे।”

चार्वी अरोड़ा द्वारा, SPAN पत्रिका, अमेरिकी दूतावास, नई दिल्ली

ये लेख SPAN पत्रिका में प्रकाशित हुआ था और उनकी अनुमति से यहां दोबारा से पब्लिश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  ‘दक्षिणी तहज़ीब’ का चेहरा और केरल की सांस्कृतिक ‘पहचान’ हैं कासरगोड की हथकरघा साड़ियां

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

SPAN Magazine
SPAN Magazine
U.S. Embassy New Delhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

जम्मू-कश्मीर में CRPF की पहल, ज़रूरतमंद बच्चों के लिए शुरू हुई मुफ़्त Job-Oriented Coaching

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के पंपोर इलाके में Central...

Topics

जम्मू-कश्मीर में CRPF की पहल, ज़रूरतमंद बच्चों के लिए शुरू हुई मुफ़्त Job-Oriented Coaching

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िले के पंपोर इलाके में Central...

इंद्रधनुष जैसा लोक कवि Babu Rajab Ali (बाबू रजब अली)

बारिश के बाद जब आसमान में इंद्रधनुष खिलता है,...

Related Articles

Popular Categories