Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

टोंक रियासत का 207 वां स्थापना दिवस: नवाब अमीर खां की रियासत, गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर है टोंक… जो कभी राजस्थान की अकेली मुस्लिम रियासत हुआ करती थी… इस साल टोंक अपनी स्थापना का 207वां साल मना रहा है। इस ख़ास मौके पर, टोंक के लोग और इतिहास के जानकारों ने मिलकर इस शहर की धरोहरों और उसके संस्थापक नवाब अमीर खां के योगदान पर चर्चा की। भविष्य में उनके नाम पर विश्वविद्यालय और दूसरे संस्थान बनाने का भी प्रस्ताव रखा है।

टोंक रियासत की नींव 15 नवंबर 1817 को नवाब अमीर खां ने रखी थी और यहां 131 साल तक नवाबी शासन रहा। नवाब अमीर खां ने अपने नेतृत्व में न केवल शांति बनाई रखी, बल्कि कूटनीति और सैन्य कौशल से टोंक की स्वतंत्रता भी सुनिश्चित की। उनके शासन में कई महत्वपूर्ण इमारतें बनीं, जैसे सआदत अस्पताल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोठी नाथमाम, सुनहरी कोठी, जामा मस्जिद, घंटाघर, दरबार सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एजेंसी बंगला।

अमीर खां ने हमेशा हिंदू-मुस्लिम एकता का समर्थन किया और गंगा-जमनी तहज़ीब को बढ़ावा दिया। उन्होंने न सिर्फजामा मस्जिद का निर्माण कराया, बल्कि रघुनाथ जी मंदिर के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया। उनका परिवार भी स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से शामिल रहा, जिससे यह रियासत अपने आप में भाईचारे और एकता का प्रतीक बन गई।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories