Tuesday, August 4, 2026
31.6 C
Delhi

रससुंदरी देवी: महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली बंगाल की पहली लेखिका

19वीं सदी का बंगाल, जहां महिलाओं को शिक्षा और लेखन का अधिकार नहीं था, उस समाज में एक महिला ने शिक्षा की ऐसी मशाल जलाई कि आने वाली पीढ़ियां उससे रोशन हुई। वह महिला थी रससुंदरी देवी, जो आत्मकथा लिखने वाली पहली बंगाली महिला मानी जाती हैं।

रससुंदरी देवी ने अपनी आत्मकथा “अमर जीवन” में अपने संघर्षों के बारे में बताया है। साथ ही “अमर जीवन” 19वीं सदी के बंगाल में महिलाओं की स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। यदि किसी लड़की के पास कागज़ या कलम होती, तो उसे सज़ा भी मिल सकती थी। शिक्षा की चाह में रससुंदरी ने अपने पति की धार्मिक पुस्तक से एक पन्ना फाड़ा और अपने बेटे से लिखने की सामग्री चुपचाप ले ली।

पितृसत्ता की बेड़ियों को तोड़ने वाली रससुंदरी देवी

रसोई में छिपकर, वह उस पन्ने पर लिखे शब्दों को किताबों से मिलाकर पढ़ने की कोशिश करती थी। यह सब इतने गुप्त तरीके से किया जाता था कि घर की कोई महिला या बच्चा उन्हें पढ़ते हुए न देख सके। रससुंदरी का यह संघर्ष उस समय की कई महिलाओं की कहानी थी, जिन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता से दूर रखा जाता था। 1868 में “अमर जीवन” का पहला भाग प्रकाशित हुआ और दूसरा भाग 1906 में प्रकाशित हुआ । उनकी आत्मकथा उस दौर की सामाजिक संरचना पर चोट करती है, जहां महिलाओं की दुनिया रसोई तक सीमित थी और उनके लिए शिक्षा और स्वतंत्रता की कोई जगह नहीं थी।

रससुंदरी देवी का जीवन संघर्ष और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। उनकी मेहनत और साहस ने महिलाओं के लिए शिक्षा का मार्ग खोला। आज महिलाएं जो शिक्षा और स्वतंत्रता से रूबरू हैं, वह उनकी और उन जैसी दूसरी संघर्षशील महिलाओं की देन है, जिन्होंने पितृसत्ता और परंपराओं की बेड़ियों को तोड़ा।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: कश्मीरी विलो विकर शिल्प: दुनिया को लुभा रहा कश्मीर का हुनर

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

घर में कभी रोटी की भी फ़िक्र थी, वहीं से Mehakpreet ने Medical Professional बनने की कहानी लिखी

कुछ कहानियां ज़िंदगी के मुश्किल दौर की याद दिलाती...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

Topics

नवाज़ देवबंदी: मोहब्बत, जज़्बात और इंसानियत के शायर 

उर्दू शायरी की दुनिया में नवाज़ देवबंदी का नाम...

चिड़िया टापू: प्रकृति का वो हसीन ख्वाब जहां परिंदे बयां करते हैं यहां के राज़

अंडमान के दक्षिणी छोर पर बसा ये जन्नतनुमा मकाम,जहां...

नाज़िश प्रतापगढ़ी: तरक़्क़ीपसंद फ़िक्र और वतनपरस्ती के शायर

उर्दू अदब की दुनिया में नाज़िश प्रतापगढ़ी का नाम...

दाता गंज बख़्श अली: तसव्वुफ़ और इल्म की रोशन मिसाल

हज़रत अली हुज्वेरी रहमतुल्लाहि अलैह, जिन्हें दुनिया दाता गंज...

प्रकृति के दो अनमोल रत्न: सुंदरवन और पश्चिमी घाट की कहानी

प्रकृति ने भारत को जो तोहफे दिए हैं, उनमें...

अमीर बख़्श साबरी: इश्क़, अकीदत और सूफ़ियाना शायरी के अलमबरदार

अमीर बख़्श साबरी का शुमार हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के...

Related Articles

Popular Categories