Tuesday, August 25, 2026
26 C
Delhi

‘मदरसा परिचय’ पहल से धार्मिक सद्भावना बढ़ाने की कोशिश

अपने धार्मिक स्थलों को दूसरे धर्मों से परिचित कराने के लिए महाराष्ट्र के मुस्लिम समुदाय ने ‘मदरसा परिचय कार्यक्रम’ नाम से एक अनोखी पहल की। इस पहल से आयोजकों ने मदरसा क्या है और वास्तव में यहां क्या किया जाता है जैसे सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की। ये कार्यक्रम पुणे के दापोडी में ‘मदरसा फैजुल उलूम’ में आयोजित किया गया था। 

इस मौके पर आयोजकों ने मदरसों में होने वाले धार्मिक पद्धति और पढ़ाई से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर लोगों ने आयोजकों से ‘मदरसा’ का कॉन्सेप्ट और यहां चल रही अलग-अलग चीजों के बारे में खुलकर सवाल पूछे। 

मदरसे के इकबाल कासमी मदरसा फैज़ुल उलूम के प्रिंसिपल हैं। उन्होंने आवाज़ द वॉयस मराठी को बताया कि, ”हम इस बात पर जोर देते हैं कि मदरसे में आने वाले बच्चों की उम्र आठ साल और उससे ज़्यादा होनी चाहिए, ताकि वो अपना काम खुद कर सकें। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई इसी मदरसे में पूरी हो। यहां न सिर्फ कुरान और हदीस की तालीम दी जाती है, बल्कि उर्दू के साथ-साथ मराठी, अंग्रेजी, हिंदी जैसी भाषाओं और मॉडर्न एजुकेशन भी बच्चों को मिलता है।  

मदरसा परिचय कार्यक्रम में अलग-अलग धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया। धार्मिक सद्भाव के लिए काम करने वाले एक साउथ कोरियाई एनजीओ ने भी ‘मदरसा परिचय’ पहल में हिस्सा लिया। विदेशी पर्यटक भी इस गतिविधि से खुश हुए। एचडब्ल्यूपीएल के जनरल डायरेक्टर ऐली योन ने कहा ये मदरसा परिचय कार्यक्रम धार्मिक सद्भाव बनाए रखने में काफी मदद करेगा। ये काम ज़रूर दूसरे धर्म के मानने वाले लोगों में समझ बढ़ाने में कामयाब होगा। 

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: Green Man of U.P: प्रदीप डाहलिया मुफ़्त में देते हैं पौधे, लेकिन पूरी करनी होती है ये शर्त

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

बंगाल की रूह तांत साड़ी : ममता बनर्जी से लेकर शेख़ हसीना तक की फेवरेट 

आज के रंगीन और चकाचौंध भरे दौर में, जहां...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

नर्मदा नदी के किनारे बसा माहेश्वर, मध्य प्रदेश का...

Topics

राफ़िया ज़ैनब: सादगी में ढली मोहब्बत और ज़िंदगी की शायरी

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ आवाज़ें ऐसी होती...

Gurdwara Tapoban Dhakhi Sahib: क़ुदरत की गोद में बसा रूहानियत और सुकून का मुकाम

लुधियाना ज़िले के गांव मकसूदड़ा के बाहर मौजूद Gurdwara...

शेख़ सादी शीराज़ी: इंसानियत, मोहब्बत और हिकमत की आवाज़

फ़ारसी अदब की दुनिया में शेख़ सादी शीराज़ी का...

Maheshwari Fabric: रानी का ख़्वाब, बुनकरों की मेहनत और इतिहास का रेशमी सफ़र

नर्मदा नदी के किनारे बसा माहेश्वर, मध्य प्रदेश का...

प्रियंवदा सिंह: नई सोच और पुराने एहसासों को आवाज़ देती शायरा

प्रियंवदा सिंह की शायरी आज की उर्दू शायरी में...

सफ़िया अख़्तर: मोहब्बत, तालीम और अदब की एक नायाब आवाज़

उर्दू अदब में सफ़िया अख़्तर का नाम एक ऐसी...

काली एलिस की दास्तान

एलिस के माता-पिता को उनकी मातृभूमि बारबाडोस से गुलाम...

Related Articles

Popular Categories