कला की कोई सीमा नहीं होती। अगर कलाकार का जुनून सच्चा हो तो वो अनाज के दानों से भी तस्वीरें बना सकता है। ऐसा ही एक अनोखा काम करते आ रहे हैं लखनऊ के आग़ा हसन (Agha Hasan) साहब। उन्होंने “Food Grain Art” को दुनिया के सामने ला दिया।

कौन हैं आग़ा हसन?
आगा हसन (Agha Hasan) की पैदाइश लखनऊ में हुई। सिर्फ 12 साल की उम्र में, जब बच्चे खिलौने-गुड़ियों से खेलते थे, उन्होंने ख़ूबसूरत लिखावट सीखना शुरू कर दिया। उनके गुरु ने एक दिन कहा था, “ये बच्चा एक दिन दुनिया को हैरान कर देगा।” और आज वो सच में दुनिया के एकमात्र ख़त्तात हैं, जिन्होंने 9 नई कैलीग्राफी स्टाइल डेवलप की हैं। उनमें से एक है ‘खत-ए-माहिर’, जिसमें लिखे शब्द मछलियों की तरह लहराते दिखते हैं।

अनाज से बनाई King की तस्वीर
ख़त्ताती (calligraphy) के अलावा आग़ा हसन ने एक शानदार कला को जन्म दिया। अनाज के दानों से तस्वीरें बनाना। चावल, दाल, मसाले, बाजरा, ये सब उनके कूंची और रंग बन जाते हैं।

आग़ा हसन साहब बताते है कि ‘जब वो सऊदी अरब में रहते थे तब उन्होंने एक बार सऊदी अरब के प्रिंस अब्दुल अजीज की तस्वीर अनाज से बनाई। प्रिंस अब्दुल मजीद ने ये तस्वीर देखी, तो वो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने आगा हसन को राजमहल बुलवा लिया।’ उन्होंने कहा “ये कला अल्लाह की देन है।” Saudi Royal Family की तारीफ पाना किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है।

बिग बी से लेकर सहारा तक
भारत में भी आग़ा हसन की कला ने धूम मचाई। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सुब्रत रॉय सहारा जैसी मशहूर हस्तियों की तस्वीरें अनाज से बनाईं। जब बिग बी ने अपने पिता की तस्वीर देखी तो मुस्कुराकर कहा-“वाह! उनके पिता काफी सुंदर लग रहे हैं।”

डीप रीसर्च: ये आसान नहीं है
अनाज से तस्वीर बनाना कोई मामूली काम नहीं है। हर दाने का रंग, आकार और बनावट अलग होती है। दालों के रंगों को मिलाकर छाया बनानी पड़ती है। चावल को सफेदी के लिए, मसालों को गहरे रंगों के लिए, और दालों को बीच के रंगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एक तस्वीर बनाने में दिनों से लेकर हफ्तों तक का समय लग सकता है।

आग़ा हसन हैं देश की धरोहर
आज आग़ा हसन न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर कला सच्ची हो तो रंगों की जगह अनाज भी काम कर सकता है। उनकी कला आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देती है।
‘अनाज सिर्फ भूख मिटाने के लिए नहीं, कला बनाने के लिए भी होता है-अगर हाथ में कला हो। – आगा हसन
ये भी पढ़ें: BGMI से लेकर PM मोदी तक: Indian Female Streamers अब Video Games खेल कर बदल रही गेमिंग इंडस्ट्री की किस्मत
आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।



