Monday, July 13, 2026
41.7 C
Delhi

यास्मीन का फुटपाथ स्कूल

एक ऐसा स्कूल जहां न दीवारें है, न दरवाज़ा है। बस एक ब्लैक बोर्ड, कुछ चटाईयां और एक टीचर हैं। मुंबई के कंकया इलाके में वी पावर जिम स्ट्रीट का एक फुटपाथ पिछले 12 सालों से शिक्षा का केंद्र बना हुआ है। स्कूल की टीचर यास्मीन परवेज ख़ान का यह स्कूल दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलता है। 

यास्मीन एक टीचर होने के साथ-साथ एक हाउस वाइफ हैं। उनके पति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में मैनेजर हैं। यास्मीन ने अपने फुटपाथ स्कूल की शुरूआत दो बच्चों से की और आज वह करीब 50 बच्चों को वो पढ़ा रहीं हैं। शुरूआत में यास्मीन ने अपने पैसों से बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान खरीदा था लेकिन जब बच्चों की तादाद बढ़ती गई तब उन्होंने एक दिन ब्लैकबोर्ड पर कुछ सामान की लिस्ट लिखी और अगले ही दिन राहगीर उनकी मदद करने के लिए आगे आए। 

उन्होंने आवाज-द वॉयस को बताया, ‘‘गरीब परिवारों के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने में समय लगता है और उनके माता-पिता को इसका महत्व समझाना और भी कठिन काम है।’’ फुटफाथ पर पढ़ने वाले बच्चों को अब गाड़ियों की आवाज़ परेशान नहीं करती हैं बल्कि उनका ध्यान इस बात पर होता हैं कि यास्मीन मैम क्या कह रहीं हैं। स्कूल में आने वाले ज्यादातर बच्चे मज़दूरों और दैनिक वेतन भोगियों के हैं। यासमीन उन बच्चों की ज़िंदगी को बदलना चाहती हैं, जो स्कूल का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।  

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘उम्मीद’ अकादमी के वली रहमानी गरीब बच्चों के बने शिक्षक

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

रेड कॉरिडोर से वापसी का रास्ता

सालों तक, दक्षिण बस्तर के जंगलों में रहने वाले...

मोहसिन ज़ैदी: सादगी, एहसास और उर्दू अदब की पहचान

उर्दू अदब की दुनिया में मोहसिन ज़ैदी ने ग़ज़ल...

मख़मूर सईदी: उर्दू अदब का संजीदा और फ़िक्रमंद शायर

उर्दू शायरी की दुनिया में मख़मूर सईदी का नाम...

हबीब जालिब: अवाम की आवाज़ और इंक़िलाब का शायर

उर्दू अदब में जब भी ऐसे शायरों का ज़िक्र...

रईस अमरोहवी: अल्फ़ाज़ से फ़िक्र की दुनिया रौशन करने वाले शायर 

उर्दू अदब की दुनिया में रईस अमरोहवी का नाम...

Topics

सैय्यद अहमदउल्लाह क़ादरी: उर्दू अदब, सहाफ़त और क़ौमी यकजहती के अलमबरदार     

उर्दू अदब और सहाफ़त की दुनिया में लिसान-उल-मुल्क सैय्यद...

Related Articles

Popular Categories