Thursday, February 26, 2026
29.6 C
Delhi

कैसे बनती है पश्मीना ऊन से बनी कश्मीर की मशहूर कानी शॉल

पश्मीना शब्द फारसी शब्द ‘पश्म’ से लिया गया है जिसका अर्थ है बुनाई योग्य फाइबर जो मुख्य रूप से ऊन है। पश्मीना ऊन (Pashmina Wool) से बनने वाली कानी शॉल कश्मीरी लोग सर्दियों के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए इस्तेमाल करते है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में तैयार होती है रंग बिरंगी शॉल, जिन्हें कानी शॉल (Kani Shawl) के नाम जाना जाता है।

पश्मीना ऊन से बनने वाली इन शॉल को लकड़ी से बनी सलाइयों के जरिए बनाया जाता है। इन सलाइयों को कानी कहते है। अलग अलग तरह के मौजूद फूलों के डिजाइन को देखते हुए कानी शॉल पर डिजाइन बनाया जाता है। शॉल पर ज्यादातर फूल और पत्तियों का डिजाइन होता है।

इसका इतिहास सैकड़ों साल पुराना है। मुगल काल में इसे काफी पसंद किया जाता था। इसे बनाने में तकनीक के साथ साथ सब्र की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ये कला सदियों से देश-दुनिया के राजाओं की पोशाक का एक हिस्सा रहा है।

कैसे बनती है कानी शॉल 

कानी शॉल बनाने के लिए पशमीना ऊन के अलग अलग रंगों को चरखे की मदद से कानी लकड़ियों की मदद से सलाइयों पर लपेटा जाता है। फिर इसे हैंडलूम पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद शॉल को बुनने का काम शुरू होता है। अलग अलग रंग के ऊन को चढ़ाने के बाद ये एक तरह से रंगोली की तरह दिखाई देती है। 

सवाल उठता है कि इतनी बारीक कढ़ाई को करने के लिए कारीगर याद कैसे रखते है? इस बुनाई के लिए डिजाइन शॉल पर एक कोडित भाषा में लिखा जाता है, जिसे ‘तालिम’ कहा जाता है। एक ग्राफ पेपर पर मास्टर बुनकर कोडित पैटर्न तैयार करते है।

नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर सम्मानित खान ब्रदर्स 

श्रीनगर के बदाम्वारी इलाके के रहने वाली खान ब्रदर्स निसार अहमद खान और मुशताक अहमद खान अपने कानी शॉल के काम के लिए जाने जाते है। जिन्हें ये कलाकारी विरासत में मिली है। खान ब्रदर्स को इस कला को संजोए रखने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर सम्मानित किया गया है। लेकिन इनकी चाहते है कि कानी कलाकारी से बने प्रोडक्ट की मांग और बढ़े जिससे कश्मीर के रिच कल्चर हेरिटेज का सबूत भारत का हर शख्स बने।  

पश्मीना ऊन
निसार अहमद खान. Image source by DNN24

निसार अहमद खान DNN24 बताते है कि “किसी भी कौम का तब तक उसके लिए जिंदा रहना मुश्किल हो जाता है जब तक वो अपना ट्रडिशन, कल्चर बचा ना सके। पशमीना के लिए निशार अहमद ने वॉलिंट्यर करीब आठ सालों तक काम किया है।” 

कानी शॉल का अपना एक अलग मुकाम रहा है। इसका आईने अकबरी में भी जिक्र मिलता है। जो इस बात का सबूत है कि अकबर भी इस कला का शौकीन था। लोगों का कहना है कि पिछले वक्त में कानी शॉल की लोकप्रियता और मांग इतनी ज्यादा थी कि लोग रईसी की जिंदगी जीते थे। हुक्के में पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करते थे।

एक शॉल बनाने में कितना समय लगता है

निशार अहमद बताते है कि अगर पूरा जामा (ऐसी पोशाक जिससे गला, छाती, पीठ एवं पेट ढका हो) बनाया जाए तो करीब छह से नौ महीने का समय लगता है। 20,000 से लेकर 6 लाख रूपये तक शॉल बनाई जाती है। और इसका सालों साल काम किया जाता है। समय के साथ साथ अब कानी शॉल को बनाने के लिए अब बाजारों में मशीने आने लगी है। लेकिन खान ब्रदर्स ने अब तक परंपरागत प्रक्रिया का दामन नहीं छोड़ा। इनका मानना है कि कानी की मदद से की गई कला से ही असल कानी शॉल तैयार होती है। निशार अहमद का मानना है कि हाथ और मशीन का कोई मुकाबला नहीं है।

ये भी पढ़ें: मोहम्मद आशिक और मर्लिन: एक अनोखी कहानी जिसने बदल दिया शिक्षा का परिपेक्ष्य

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: ड्रोन से ड्रग्स तक, पंजाब को अस्थिर करने की पाकिस्तानी कोशिशों का खुलासा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: ड्रोन से ड्रग्स तक, पंजाब को अस्थिर करने की पाकिस्तानी कोशिशों का खुलासा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Related Articles

Popular Categories