Thursday, February 26, 2026
25 C
Delhi

बंगाल की बाला, मातांगीनी हाज़रा

वो 9 सितम्बर 1942 का दिन था, तामलुक में करीब छह हजार से ज्यादा लोगों ने अंग्रेजों के विरोध में जुलूस निकाला था। इस आंदोलन में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों में उबल रहे गुस्से और आजादी की धधकती आग में लोगों का जुलूस तामलुक थाने की तरफ बढ़ने लगा। लोगों का हुजूम देखकर तामलुक पुलिसबलों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं। पुलिस ने 6 हजार लोगों की भीड़ को चेतावनी दी कि वो पीछे हट जाएं, लोग पीछे हटने भी लगे।

लेकिन तभी लोगों की भारी भीड़ को चीरते हुए मातांगीनी हाज़रा (Matangini Hazra) बीच से निकलीं और सबके आगे आ गईं। इस वक्त मातांगीनी हाज़रा को देखकर लगता मानों उन्हें किसी की परवाह नहीं है। न पुलिस, न उनके बंदूक और न ही उनकी गोलियां। दाएं हाथ में तिरंगा लिए मातंगिनी ने ललकारते हुए कहा, ‘मैं फहराऊंगी तिरंगा, आज मुझे कोई नहीं रोक सकता’ और वंदे मातरम के दहाड़ के साथ वो आगे बढ़ीं।

भीड़ का उद्देश्य था पुलिस स्टेशन में भारत का तिरंगा लहराना और और तामलुक पुलिस स्टेशन को कब्जे में लेना, लेकिन पुलिस सामने से लगातार चेतावनी दिए जा रही थी, लेकिन सारी चेतावनियों को ताख पर रखकर वो आगे बढ़ती गईं।

मातंगिनी हाजरा के हौसले देखकर डरी पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मातंगिनी के दाएं हाथ पर गोली मार दी बावजुद इसके वो अपने लक्ष्य पर दृढ़ रहीं, लेकिन डरी-सहमी अंग्रेज़ी सैनिकों ने उनके बुढ़े शरीर पर और दो गोलियां दाग दीं। तीन गोलियां लगने के बाद बुढ़ी हाजरा सिने से तिरंगे को लगाकर जमीन पर गिर गईं। गांधी के नक्शे कदम पर चलने और उनके विचार के करीब होने के वजह से लोग उन्हे गांधी बुड़ी कहते थे,गांधी बुड़ी यानी बूढ़ी गांधी।

ये भी पढ़ें:‘मुसलमानों का इस देश को चुनना ही उनके देशप्रेम का साक्ष्य है’– बेगम अनीस किदवई

19 अक्टूबर, 1870 को मातंगिनी हाजरा का जन्म तमलूक शहर से कुछ दूरी पर मौजूद होगला मिदनीपुर जिले में अपनी हुआ. घर की आर्थिक हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी। पिता ठाकुरदास मेती जैसे-तैसे घर चलाते थे, जिसका हाजरा के जीवन पर भी असर पड़ा. न ही वह उचित शिक्षा हासिल कर पाईं। न ही अपना बचपन अच्छे से गुजार पाईं।

यूं कहें तो हाजरा बचपन से अपनी जंग लड़ते आ रही थीं। 12 साल की उम्र में आलिनान गांव के 60 साल के विधुर तिल्लोचन हाज़रा संग मातांगीनी को फेरे में बैठाया गया था। लिहाजा वह भी ज्यादा वक्त तक उनके साथ नहीं रह पाए। 18 साल की उम्र में निसंतान अवस्था में उन्होंने अपने पति को खो दिया। पति के मृत्यु के बाद मातांगीनी ने गाय का दुध बेचकर, धान कूटकर, चरखे पर सुत काट कर अपना गुज़ारा किया। कभी मायके कभी ससुराल मातांगीनी का इन्ही दो जगहों पर ठिकाना था। या यूं कहें यही दो जगह इनको सहता था।

लेकिन सात्विक जीवन और धार्मिक स्वभाव वाली ये महिला कब क्रांतिकारी बन गई और स्वदेश को आज़ाद कराने के योजनाओं से जुड़ने लगी? दरअसल, वो गांधी जी से खासी प्रभावित रहीं। यही कारण रहा कि साल 1905 में जब राष्ट्रवादी आंदोलन बंगाल में अपने सबाब पर था। तब हाजरा ने इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 1932 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भी वह सक्रिय रहीं। इस दौरान वह कई बार जेल भी गईं।

अजय मुखर्जी जो बाद में आज़ाद बंगाल के मुख्यमंत्री बने और सती सांवत उनके राजनैतिक गुरू थें। वो तारिख थी सन् 1932 की 26 जनवरी, गांव के रास्ते से होकर एक जुलूस जा रहा था। ये वो वक्त था जब उन्होंने अपने राजनैतिक सफर का शंखनाद किया था। ये वो वक्त भी था जब नमक आंदोलन अपने मुकाम पर तेजी से पहुंच रहा था। सही रूप में वह सुर्खियों में तब आईं, जब साल 1933 में उन्होंने तमुलक में गवर्रनर जॉन एन्डरसन को काला झंण्डा दिखाया, जिस कारण उन्हें अत्यंत पीड़ा भी सहना पड़ा।

अंग्रेजी सिपाहियों ने उन्हें धक्के मारकर गिरा दिया और बेरहमी से बूढ़ी हड्डियों पर पैर में पहने बुटों और लाठियों कि मार की बौछार करने लगें। अंग्रेज़ों की निर्दयता यहीं नहीं रुकी। इस घटना के लिए मातांगीनी को छः महीने का सशम कारावास झेलना पड़ा, इस दौरान उन्हे बहरमपुर जेल में रखा गया था। जेल से बाहर आकर उन्होंने एक चरखा ले लिया और खादी पहनने लगीं। लोग उन्हें ‘बूढ़ी गांधी’ के नाम से पुकारने लगे।

साल 1942 में 29 सितंबर को अंग्रेजों के खिलाफ एक जुलूस की अगुवाई की और तमलूक थाने पर धावा बोल दिया। अंग्रेजों ने उन्हें रुकने के लिए कहा, मगर वह नहीं मानीं, जिसपर अंग्रेजों ने उनकी हत्या कर दी। साल 1977 में मातांगीनी पहली महिला क्रांतीकारी बनीं, जिनका स्टेच्यू कोलकाता मैदान में खड़ा किया गया।

ये भी पढ़ें: रशीद जहां: वो ‘अंगारे’ वाली जिसने अदब की दुनिया में लाया था भूचाल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib: जहां हर तकलीफ़ का हल और दिल को सुकून मिलता है

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib सिर्फ़ एक इबादतगाह नहीं,...

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

Topics

आख़िर पंजाब में माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध क्यों हो रहा है?

माइग्रेंट वर्कर्स का विरोध करने वाले लोग दावा करते हैं कि पंजाब में 70 लाख से 1.5 करोड़ के बीच माइग्रेंट वर्कर्स रहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि किसी के पास साफ़, वेरिफाइड नंबर नहीं हैं। वे जो आंकड़े बताते हैं, वे असलियत से बहुत दूर लगते हैं।

Gurdaspur killings: सीमा पार से खतरों का बदलता चेहरा

पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में एक बॉर्डर आउटपोस्ट पर दो पुलिसवालों - असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ते सुरक्षा ख़तरों (Gurdaspur killings: Changing face of cross-border threats) को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

Goodword Publication: बच्चों में तालीम, तसव्वुर और पॉज़िटिव सोच की एक रोशन मिसाल

Goodword दरअसल CPS International यानी सेंटर फॉर पीस एंड स्पिरिचुअलिटी से...

Bagh printing: सिंध से बाग तक का सफ़र, जहां रंगों में बसती है परंपरा

बाग प्रिंटिंग से जुड़े खत्री समुदाय का मूल निवास वर्तमान पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में माना जाता है। समय के साथ यह समुदाय राजस्थान के मालवा-मारवाड़ क्षेत्रों से होता हुआ मध्य प्रदेश के धार ज़िले के बाग गांव में आकर बस गया। यहां की बाग नदी का पानी इस छपाई के लिए बेहद उपयुक्त साबित हुआ।

पढ़ाई का ऐसा माहौल कि 18 किमी दूर से आते हैं स्टूडेंट्स: जानिए कश्मीर की Iqbal Library की कहानी

हर सुबह, समीना बीबी इकबाल लाइब्रेरी-कम-स्टडी सेंटर (Iqbal Library)...

हुनर की मिसाल बने बबलू कुमार, PM Vishwakarma मंच पर बढ़ाया बिहार का गौरव

बिहार के गया ज़िले के रहने वाले बबलू कुमार...

Related Articles

Popular Categories