Friday, October 16, 2026
21.2 C
Delhi

कश्मीर की Sir Syed Self Study Centre cum Library क्यों है बाकी लाइब्रेरी से ख़ास? ये रही वजह 

हिंदुस्तान में ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसी यूनिवर्सिटी बनाने का ख़्वाब देने वाले सर सैयद अहमद ख़ान ने तालीम को नया आयाम दिया। जिन्होंने देश  में मॉडर्न एजुकेशन की बुनियाद रखी। सर सैयद ना सिर्फ एक महान शिक्षाविद थे, बल्कि समाज सुधारक और विचारक भी थे। जिन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखी। उनकी सोच और काम से इंस्पायर होकर कश्मीर के बडगाम में क़मर अब्बास मीर ने Sir Syed Self Study Centre cum Library शुरूआत की है। ये लाइब्रेरी उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान की तरह है, जो अपनी पढ़ाई के लिए एक शांत और व्यवस्थित माहौल चाहते हैं।

क्या है लाइब्रेरी की ख़ासियत

ये लाइब्रेरी स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए न सिर्फ शांत माहौल देती है, बल्कि यहां हर ज़रूरी सुविधा का ध्यान रखा गया है। हर स्टूडेंट के लिए अलग डेस्क और लॉकर की सुविधा है, ताकि वे अपनी किताबें और सामग्री सुरक्षित रख सकें। साथ ही, यहां आरओ वॉटर, एयर कंडीशनर, लड़कों और लड़कियों को लिए अलग रेस्ट रूम और वॉशरूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती है, जिससे छात्र अपने मुताबिक पढ़ाई का समय तय कर सकते हैं। यहां गर्मी और सर्दी दोनों मौसमों में छात्रों को आरामदायक माहौल मिलता है। इसके अलावा, ये लाइब्रेरी अपने शांत और सुकून भरे वातावरण के लिए जानी जाती है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार का रूकावट नहीं होती।

स्टूडेंट्स के अनुभव

नीट की तैयारी कर रहे छात्र मुज़म्मिल हुसैन ने DNN24 को बताया कि “मैं पिछले एक साल से इस लाइब्रेरी का हिस्सा हूं। यहां का माहौल पढ़ाई के लिए बहुत प्रेरणादायक है। इस लाइब्रेरी में मिलने वाली सुविधाओं ने मेरी तैयारी को और भी बेहतर बनाया है। एक और छात्रा हाज़िका, जो पिछले एक साल से यहां पढ़ाई कर रही हैं, ने बताया कि घर की तुलना में वह यहां ज्यादा मन लगाकर पढ़ाई कर पाती हैं। उन्होंने कहा, “यहां पढ़ाई के लिए सारी ज़रूरी चीजें हैं, और माहौल बहुत शांतिपूर्ण है। प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।”

टेस्ट सीरीज और काउंसलिंग की सुविधा

यहां करियर काउंसलिंग की सुविधा भी दी जाती है। इसके लिए स्कॉलर्स को बुलाया जाता है, जो छात्रों को सही दिशा में गाइड करते हैं। जो छात्र एग्ज़ाम में असफल होने के बाद तनाव और निराशा महसूस करते हैं, उनके लिए साइकोलॉजिस्ट की मदद से स्पेशल काउंसलिंग की व्यवस्था की जाती है। उन्हें सिखाया जाता है कि स्ट्रेस और चिंता को कैसे संभालें और आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाएं। लाइब्रेरी के संस्थापक क़मर अब्बास मीर ने बताया कि उन्होंने हाल ही में नीट और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए टेस्ट सीरीज़ शुरू की है। यह टेस्ट सीरीज़ स्टूडेंट्स को एग्ज़ाम पैटर्न को समझने में मदद करती है। इसके बाद स्टूडेंट्स के प्रदर्शन में काफी सुधार देखा गया है।

Sir Syed Self Study Centre cum Library न केवल छात्रों की शैक्षिक ज़रूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मज़बूत बना रही है। यह कोशिश सर सैयद अहमद खां की सोच और उनकी शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाने का एक बेहतरीन उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर की विरासत का एक अहम हिस्सा है फ़िरोज़ा की कला

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

Topics

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

5,000 घंटे की उड़ान, चार दशक की ख़िदमत: Air Chief Marshal AP Singh का शानदार सफ़र

जब कोई लड़ाकू विमान आवाज़ की रफ़्तार को पार...

वहीद अख़्तर: शायरी, फ़लसफ़े और इल्म की दुनिया का एक अहम नाम

उर्दू अदब की दुनिया में शायरी सिर्फ़ अल्फ़ाज़ का...

मुजतबा हुसैन: हंसी के पीछे छुपी सच्चाई का बेमिसाल क़लमकार

उर्दू अदब में तंज़-ओ-मज़ाह की बात हो और मुजतबा...

Balbir Singh Senior: भारतीय हॉकी को गोल्ड की राह दिखाने वाले

भारतीय हॉकी के इतिहास में जब भी बड़े खिलाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories