Saturday, October 17, 2026
32.5 C
Delhi

चेट्टीनाड साड़ी: कपास के धागों में पिरोई तमिलनाडु की दास्तान

तमिलनाडु का ज़िक्र आते ही ज़ेहन में कांचीपुरम साड़ियों का तसव्वुर ज़रूर आता है,लेकिन चेट्टीनाड की धरती ने भी कपड़ा उद्योग को एक ऐसी मीरास सौंपी है जिसकी मिसाल अपनी जगह है। चेट्टीनाड साड़ी महज़ एक लिबास नहीं, बल्कि चेट्टियार बिरादरी की सदियों पुरानी दास्तान है जो हर धागे में पिरोई हुई है।

मिट्टी से जुड़ी बुनाई

चेट्टीनाड की साड़ियां मोटी कपास से तैयार होती हैं, जो उन्हें एक ठोस और अपारदर्शी बनावट अता करती हैं। यही वजह है कि तमिलनाडु की तपती गर्मी और चिपचिपी उमस में भी ये साड़ियां पहनने वाले को सुकून का एहसास देती हैं, क्योंकि कपास की ज़्यादा जज़्ब करने की सलाहियत और हवा का गुज़र होने की खूबी इसे इस मौसम के लिए परफेक्ट बनाती है। बुनाई का अमल बेहद बारीक और मेहनत वाला है। रेज़्ड पिट लूम्स और फ्लाइंग शटल टेक्नोलॉजी से बुनी जाने वाली इन साड़ियों में पहले तीन शटल्स का इस्तेमाल होता था ताकि दोनों किनारों पर मजबूत और मुख़ालिफ़ रंग की हाशिया बने। अब अलबत्ता यह तरीक़ा कम हो गया है, लेकिन हाशिये की चौड़ाई और उसमें पिरोई गई धारियां आज भी साड़ी की पहचान बनी हुई हैं।

Image- pinterest.com 

रंगों की ज़मीन और डिज़ाइन की उड़ान

इन साड़ियों का रंगों का पैलेट मिट्टी से जुड़ा हुआ है। नारंगी, हरा, लाल और उनसे निकले शेड्स के साथ सफ़ेद और काला मिलाकर एक ऐसी रंगत तैयार होती है जो पुराने ज़माने की याद दिलाती है। साड़ी का पल्लू ख़ास तौर पर वेफ्ट स्ट्राइप के साथ बुना जाता है जिसमें चेक, धारियां और मुख़ालिफ़ रंग शामिल किए जाते हैं। यही बुनियादी अंदाज़ कारीगरों की पहचान है, जबकि नक़्श और हाइलाइटिंग मोटिफ़्स बाद में हाथ से जोड़े जाते हैं। वक़्त के साथ डिज़ाइनों में भी तब्दीली आई है। अब साड़ी के किनारों को कढ़ाई और रंग-बिरंगे चटक पैटर्न के साथ इस ख़ूबसूरती से मिलाया जाता है कि पुराना और नया एक ही फ़्रेम में नज़र आते हैं।

Image- pinterest.com 

मान और मुक़ाम

चेट्टीनाड साड़ी को उसकी अनोखी पहचान के लिए ‘इंडिया हैंडलूम’ टैग हासिल है। आज कुछ कारोबारी इस फ़न को बचाने की कोशिशों में लगे हैं। रेशम को कपास के साथ मिलाकर इसे नई जिंदगी देने की कोशिशें जारी है और इसे डिज़ाइनर दर्जा दिलाने की कोशिशें हो रही हैं। सितारे और फ़ैशन जगत की हस्तियां इसे नए ज़माने के ज़ेवरों के साथ पहनकर इस अंदाज़ को एक बोल्ड स्टेटमेंट बना रही हैं।

ये भी पढ़ें-त्रिपुरा की रिसा: जो बुनती है इतिहास, संजोती है पहचान और बिखेरती है चमक

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

मोहसिन नक़वी: जिनके अल्फ़ाज़ में धड़कते हैं मोहब्बत और दर्द के एहसास

उर्दू शायरी की दुनिया में कुछ नाम ऐसे हैं,...

केंद्रीय सिख म्यूज़ियम में ‘Green Judge’ Kuldip Singh की तस्वीर!

सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अमृतसर साहिब में मौजूद...

डेढ़ सौ बरस की साझी विरासत: अल्मोड़े का दशहरा

अल्मोड़ा का दशहरा उन विरल सांस्कृतिक आयोजनों में है,...

ज़मीन के नीचे छुपे पानी के महल-हिंदुस्तान की बावड़ियों की कहानी

पाटन, गुजरात में एक सीढ़ीदार ज़ीने के नीचे, ज़मीन...

Topics

केंद्रीय सिख म्यूज़ियम में ‘Green Judge’ Kuldip Singh की तस्वीर!

सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अमृतसर साहिब में मौजूद...

डेढ़ सौ बरस की साझी विरासत: अल्मोड़े का दशहरा

अल्मोड़ा का दशहरा उन विरल सांस्कृतिक आयोजनों में है,...

ज़मीन के नीचे छुपे पानी के महल-हिंदुस्तान की बावड़ियों की कहानी

पाटन, गुजरात में एक सीढ़ीदार ज़ीने के नीचे, ज़मीन...

Dr. Surjit Patar: जिनकी शायरी में बसता था पंजाब

डॉ. सुरजीत पातर (Dr. Surjit Patar) आधुनिक पंजाबी साहित्य...

हसन नईम: ग़म को अपनी ताक़त बनाने वाले शायर

हसन नईम ने अपनी शायरी के ज़रिए ज़िंदगी के...

Related Articles

Popular Categories